सिनेजीवन: ‘बागी 3’  ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल और होली के रंग में रंगे प्रियंका-निक


बागी 3 ने पहले ही दिन बनाया रिकॉर्ड

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म बागी 3 इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। फिल्म की पहले दिन की कमाई के आंकड़े ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल से जारी कर दिए है। तरण ने बताया कि फिल्म ने कोरोना वायरस का डर, होली से पहले का डल फेज और बच्चों का एग्जाम पीरियड होने के बावजूद पहले दिन 17 करोड़ 50 लाख रुपये का बिजनेस किया है।


आपको बता दें, टाइगर श्रॉफ की ये पांचवी फिल्म है जिसने डबल डिजिट कलेक्शन से शुरुआत की है। तरण ने बताया कि फिल्म ने मल्टीप्लेक्स की तुलना में सिंगल स्क्रीन्स से ज्यादा कमाई की है। तरण ने टाइगर की पिछली सभी फिल्मों के बिजनेस से तुलना करते हुए बताया कि ये वॉर के बाद टाइगर की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। बता दें कि वॉर में टाइगर के साथ ऋतिक ने भी अहम किरदार निभाया था।


65वां जन्मदिन मना रहे हैं अभिनेता अनुपम खेर

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अनुपम खेर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने हर साल की तरह इस बार भी अपना जन्मदिन यादगार बनाया है। पिछले तीन साल से अनुपम खेर अपना जन्मदिन रॉबर्ट डिनिरो के साथ मना रहे हैं। यह हॉलीवुड स्टार है। उन्होंने अपने जन्मदिन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने अपने फैंस का धन्यवाद और शुक्रिया भी किया है। नीरो ने पहली बार साल 1975 में फिल्म ‘द गॉडफादर: पार्ट 2’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर कैटेगरी में ऑस्कर जीता था। इसके अलावा उन्होंने 1981 में ‘रेजिंग बुल’ के लिए बेस्ट एक्टर कैटेगरी में ऑस्कर जीता था। इसके अलावा वे एकेडमी अवॉर्ड के लिए 6 बार नॉमिनेट भी हो चुके हैं। वहीं, कई हॉलीवुड मूवीज में नजर आ चुके अनुपम खेर ‘द बॉय विथ टॉपनॉट’ के लिए बाफ्ता अवॉर्ड्स में नॉमिनेट किए जा चुके हैं।


रणवीर सिंह ने उठाई क्रिकेट वर्ल्ड कप ट्रॉफी

रणवीर सिंह की फिल्म 83 का नया स्टिल रिलीज हो गया है। इसमें वे 1983 की क्रिकेट वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान और महेश भूपति ने मिलकर 83 मर्चेन्डाइज और एसेसरीज कलेक्शन लॉन्च किया है जो फिल्म 83 से जुड़ा है। महेश भूपति के स्वैग फैशन हब प्राइवेट लिमिटेड और रिलायंस एंटरटेनमेंट ने मिलकर यह मर्चेन्डाइज लॉन्च किया है। टीम इंडिया के पहले क्रिकेट वर्ल्ड कप की जीत पर बनी फिल्म 10 अप्रैल को हिन्दी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है। फिल्म में दीपिका पादुकोण, बोमन ईरानी, पंकज त्रिपाठी भी नजर आएंगे।

भारत में प्रियंका के साथ निक ने मनाई पहली बार होली

अमेरिकी गायक निक जोनास ने अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा और उनके लोकप्रिय दोस्तों के साथ भारत में पहली बार होली खेली। निक ने इंस्टाग्राम पर होली समारोह के जश्न की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं, जिससे साफ पता चल रहा है कि उन्होंने जम कर होली खेली। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "मेरी पहली होली! (पांच दिन पहले ही) मेरे दूसरे घर भारत में यहां प्यारे लोगों के साथ समारोह का जश्न मनाना काफी शानदार रहा।”

फोटो: सोशल मीडिया

अभिनेत्री बनना स्वाभाविक रूप से हुआ : शालिनी पांडे

शालिनी पांडे आगामी फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ के जरिए बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। इसमें वह रणवीर सिंह के अपोजिट हैं। शालिनी का कहना है कि वह हमेशा से ही अभिनेत्री बनना चाहती थीं और ऐसा स्वाभाविक रूप से हुआ। शालिनी कहती हैं, "मैं बचपन से सिर्फ अभिनेत्री बनना चाहती थी! हमेशा से मुझे लोगों को भिन्न परिस्थितियों में देखने में मजा आता रहा है। अगर मुझे कोई किरदार वाकई में पसंद है, चाहे वह ऑनस्क्रीन हो या ऑफस्क्रीन, मैं अवचेतन रूप से उस इंसान के जैसा बर्ताव करने लगती हूं और यह कुछ भी हो सकता है!

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading