
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा की बहन अनम मिर्ज़ा इसी महीने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अज़हरुद्दीन के बेटे असद के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं.
इन दिनों सानिया के घर पर शादी से पूर्व होने वाले दूसरे आयोजन हो रहे हैं. इसी क्रम में टेनिस सनसनी सानिया ने अपनी बहन अनम के मेहंदी फंक्शन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
पिछले काफी समय से असद और अनम के डेट करने की खबरें आ रही थीं. जल्द ही ये जोड़ी शादी के बंधन में बंध जाएगी. पेशे से अनम मिर्ज़ा एक फैशन स्टाइलिस्ट हैं.
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source
@anammirzaaa @nasimamirza @imranmirza58 @izhaan.mirzamalik