सलमान खान को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत!

सलमान खान को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत!

दबंग सलमान खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत।मिली है। फिल्म ‘लव यात्री’ के नाम पर आपत्ति जताने वाले केस में उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो।

न्यूज़ स्टेट पर छपी खबर के अनुसार, गुजरात में दर्ज केस में फिल्म का नाम नवरात्रि से मिलता हुआ रखने और त्योहार को गलत तरीके से दिखाने के लिए केस दर्ज हुआ था। सलमान खान इस फिल्म के निर्माता थे।

बता दें कि सलमान खान ने लोगों की शिकायत के बाद अपनी फिल्म ‘लवरात्रि’ का नाम बदलकर ‘लवयात्री’ रखा था। दक्षिणपंथी संगठन, विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ‘लवरात्रि’ को लेकर गुस्से में था। उनके अनुसार यह हिंदू त्योहार नवरात्रि के अर्थ को विकृत कर बनाया गया था। इसके बाद बिहार की एक अदालत में फिल्म के सह-निर्माता सलमान खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

प्राथमिकी में कहा गया था कि फिल्म का यह शीर्षक धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता है और अश्लीलता का बढ़ावा देता है। उसके बाद फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म का नाम ‘लवरात्रि’ से बदलकर ‘लवयात्री’ कर दिया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘दबंग 3’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसके अलावा सलमान खान फिल्म इंडिया मोस्ट वान्टेड भाई राधे में नजर आएंगे। फिल्म में एक बार फिर से सलमान एक पुलिस अफसर के किरदार में दिखेंगे। यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होने की संभावना है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading