सपा के कद्दावर नेता आज़म पर नयी मुश्किल!

सपा के कद्दावर नेता आज़म पर नयी मुश्किल!

आजम खान के लिए हर बदलती तारीख नई मुसीबत लेकर आ रही है। जमीन हड़पने से लेकर दर्जनों केसों से दबे आजम खान के रामपुर स्‍थित घर के बाहर कोर्ट के नोटिस चस्‍पा कर दिए है।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, समाचार एजेंसी एएनआई के अुसार गंज पुलिस स्‍टेशन के अधिकारियों ने सपा नेता आजम खान के आवास के मुख्‍य द्वार पर ये नोटिस चस्‍पा किए हैं। नोटिस में आजम खान की पत्‍नी तजीन फातिमा और उनके बेटे अब्‍दुल्‍लाह आजम का नाम भी शामिल है।

बता दें कि इस समय आजम खान और उनके परिवार पर 80 से ज्‍यादा केस दर्ज हैं। इसमें सबसे महत्‍वपूर्ण रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन हथियाने से जुड़े हैं। खान जौहर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर भी हैं।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں