शिवसेना एनसीपी और कांग्रेस की सरकार ने बहुमत सिद्ध किया!

महाराष्ट्र में उद्धव सरकार ने आज विधानसभा में बहुमत हासिल कर लिया है। उद्धव सरकार के पक्ष में 169 विधायकों ने वोट किया, जबकि चार विधायक तटस्थ रहे हैं।
खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, तटस्थ का मतलब किसी भी पक्ष में वोट नहीं डालना है। तटस्थ रहे विधायकों में राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के विधायक राजू पाटिल शामिल हैं। बीजेपी ने फ्लोर टेस्ट से पहले वॉक आउट कर दिया था। बहुमत के लिए केवल 145 वोट ही चाहिए थे।

सदन से बाहर आकर पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा है कि नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। विधायकों लेट सत्र की सूचना दी गई है। यह प्रक्रिया असंवैधानिक है, प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति गलत तरीके से की गई है।

प्रोटेम स्पीकर काे लेकर नियमों को उल्लंघन किया गया है। सरकार संविधान के अनुरूप नहीं चल रही है। मुख्यमंत्री और मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह नियमों के विरूद्ध हैं। क्योंकि इन्होंने शपथ संविधान की नहीं लेकर अपने नेताओं की ली है। इसके खिलाफ हम राज्यपाल को ज्ञापन देंगे। देवेन्द्र फडणवीस सदन से भाजपा के सारे विधायकों के साथ वॉकआउट कर गए हैं।

अशोक चव्हाण, एकनाथ शिंदे और नवाब मलिक ने विश्वास मत प्रस्ताव पेश किया है। प्रोटेम स्पीकर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि खुला मतदान हो और उसमें लिखा गया है कि प्रोटेम स्पीकर यह कार्यवाही करवाएं। इसलिए मैं आगे की कार्यवाही बढ़ा रहा हूं।

फ्लोर टेस्ट बैलेट से नहीं लिया जाएगा यह सुप्रीम कोर्ट का फैसला है। फ्लोर टेस्ट का लाइव टेलीकास्ट भी होगा, अब मैं विश्वास मत पेश करने की कार्यवाही शुरू करता हूं। विपक्ष के हंगामे के बीच प्रोटेम स्पीकर ने कहा कि सदन की कार्यवाही चलने दें।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading