शाहिद आफरीदी ने आईपीएल को लेकर दिया बड़ा बयान- श्रीलंकाई खिलाड़ियों को लेकर बनाया निशाना

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी ने पाकिस्तान दौरे पर आरही श्रीलंकाई टीम के खिलाड़ियों के पाकिस्तान आने से मना करने के पीछे इंडियन प्रीमियर लीग को बताया है, अफरीदी ने दावा करते हुए कहा कि IPL फ्रेंचाइज ने खिलाड़ियों पर दबाव बनाया कि वह पाकिस्तान का दौर न करें।

श्रीलंका के शीर्ष खिलाड़ी लसिथ मलिंगा, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चंडीमल, सुरंगा लकमल, दिमुथ करुणारत्ने, थिसारा परेरा, अकिला धनंजय, धनंजय डी सिल्वा, कुशल परेरा और निरोशन डिकवेला ने 27 सितंबर से शुरू हो रहे पाकिस्तान दौर पर जाने से मना कर दिया था।

पाकिस्तान के पत्रकार साज सद्दीक ने ट्विटर पर अफरीदी के हवाले से बताया, “श्रीलंकाई खिलाड़ी आईपीएल फ्रेंचाइजी के दबाव में हैं. मैंने पिछली बार श्रीलंका के खिलाड़ियों से बात की थी, जब उनके पाकिस्तान आने और पीएसएल में खेलने की चर्चा थी. उन्होंने कहा कि वे आना चाहते थे, लेकिन आईपीएल वालों का कहना है कि अगर आप पाकिस्तान जाते हैं तो हम आपके साथ करार नहीं देंगे.”

अफरीदी ने कहा, “पाकिस्तान ने हमेशा श्रीलंका का समर्थन किया, ऐसा कभी नहीं हुआ कि हमें श्रीलंका का दौरा करना हो और हमारे खिलाड़ी आराम करें. श्रीलंका के बोर्ड को अपने अनुबंधित खिलाड़ियों पर पाकिस्तान जाने का दबाव बनाना चाहिए. जो श्रीलंका के खिलाड़ी यहां आएंगे उन्हें हमेशा पाकिस्तान के इतिहास में याद किया जाएगा.”

इससे पहले, पाकिस्तान के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद हुसैन चौधरी ने भी भारत पर ऐसा ही आरोप लगाया था. उन्होंने यह भी दावा किया था कि हो सकता है कि भारत ने श्रीलंका के खिलाड़ियों को धमकी दी हो कि अगर वे पाकिस्तान का दौरा करते हैं तो उनका आईपीएल अनुबंध समाप्त हो जाएगा।

हालांकि उनके इस दावे पर श्रीलंका के खेल मंत्री हरीन फर्नांडो ने ऐतराज जताते हुए कहा था कि 10 खिलाड़ियों ने टूर में भाग लेने से जो इनकार किया है वह 2009 में टीम की बस पर हुए आतंकी हमले के आधार पर लिया है. इस हमले में आठ लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे।

श्रीलंका की टीम कराची और लाहौर में तीन वनडे एवं तीन टी-20 मैच खेलेगी. श्रीलंका को पाकिस्तान के साथ तीन वनडे मैच खेलने हैं. पहला वनडे 27 सितंबर को, दूसरा 29 सितंबर को और तीसरा एवं अंतिम वनडे 3 अक्टूबर को खेला जाएगा. इसके अलावा तीन T-20 मैच भी खेले जाने हैं.

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading