लंदन- ट्रक के कंटेनर में मिले 39 शव, मचा हड़कंप

लंदन- ट्रक के कंटेनर में मिले 39 शव, मचा हड़कंप

ब्रिटिश पुलिस ने बुधवार को लंदन के समीप एक ट्रक के कंटेनर से 39 शव मिलने का सनसनीखेज खुलासा किया। ऐसा माना जा रहा है कि यह ट्रक बुल्गारिया से आया था। एस्सेक्स पुलिस ने बताया कि लंदन के पूर्व ग्रेयज में औद्योगिक पार्क में घटनास्थल पर पाए गए लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है। प्रारंभिक संकेतों से पता चलता है कि मृतकों में 38 वयस्क और एक किशोर है।

हत्या के संदेह में उत्तरी आयरलैंड के 25 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एस्सेक्स पुलिस के मुख्य अधीक्षक एंड्रयू मैरिनर ने एक बयान में कहा, ”यह बहुत दुखद घटना है जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी जान गंवा दी। उन्होंने कहा, ”हम जांच कर रहे हैं कि यह घटना कैसे हुई। पुलिस ने बताया कि वाटरग्लेड इंडस्ट्रियल पार्क में ट्रक के कंटेनर के भीतर लोगों के पाए जाने के बाद एम्बुलेंस सेवा ने उन्हें सूचना दी।

मैरिनर ने कहा, ”हम पीड़ितों की पहचान कर रहे हैं। हालांकि मुझे लगता है कि यह लंबी प्रक्रिया हो सकती है। हमारा मानना है कि यह ट्रक बुल्गारिया से आया। उन्होंने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि ट्रक ने शनिवार को ब्रिटेन में प्रवेश किया। उन्होंने कहा, ”हमने इस घटना के संबंध में ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ चल रही है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں