यूपी में 2.50 रुपए महंगा हो गया पेट्रोल, डीजल के दाम भी बढ़े !

यूपी में 2.50 रुपए महंगा हो गया पेट्रोल, डीजल के दाम भी बढ़े !

उत्तर प्रदेश में रहने वालों पर सोमवार की आधी रात महंगाई की एक और बड़ी मार पड़ी है. राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सोमवार आधी रात से पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. सरकार का राजस्व बढ़ाने के लिए उठाए गए इस कदम का बोझ सीधे-सीधे आम जनता पर पड़ने वाला है. यूपी सरकार ने दरअसल, सोमवार आधी रात से पेट्रोल और डीजल पर मूल्य संवर्धित कर (VAT) बढ़ाने का फैसला किया है. इस वजह से ही पेट्रोल और डीजल की कीमत में क्रमश: ढाई रुपए और एक रुपए का इजाफा हुआ है.

एक आधिकारिक आदेश के मुताबिक पेट्रोल पर वैट में 26.8 फीसद या 16.74 रुपए प्रति लीटर (जो भी ज्यादा हो) की बढ़ोतरी की गई है. वहीं डीजल के दाम में 17.48 फीसद या नौ रुपए 41 पैसे (जो भी ज्यादा हो) का इजाफा किया गया है. यह आदेश सोमवार आधी रात से प्रभावी है. आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि लखनऊ में अब पेट्रोल 73.65 रुपए प्रति लीटर और डीजल 65.34 रुपए प्रतिलीटर मिलेगा.

वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने कहा कि इससे सरकार को हर साल 3000 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय होगी. आपको बता दें कि यूपी में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफे का असर उन इलाकों में ज्यादा पड़ेगा, जहां से दूसरे राज्यों की सीमाएं सटी हुई हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में भी इस फैसले का असर होगा. नोएडा में मंगलवार को पेट्रोल की कीमत 73.79 रुपए और डीजल के दाम 65.40 रुपए प्रति लीटर रहे.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading