यूपी- मुस्लिम समझकर दफनाया गया युवक, कब्र खोदकर बाहर निकाला शव

यूपी- मुस्लिम समझकर दफनाया गया युवक, कब्र खोदकर बाहर निकाला शव

मुजफ्फरनगर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मुस्लिम कब्रिस्तान से 19 वर्षीय एक युवक का शव कब्र से बाहर निकाला गया क्योंकि उसकी पहचान एक हिंदू व्यक्ति के रूप में हुई है और अब उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस ने बताया कि 19 वर्षीय युवक की हत्या 17 जून को उसके तीन दोस्तों ने कर दी थी और उसका शव यमुना में फेंक दिया था। इसके एक दिन बाद उसका शव बरामद हुआ था।

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, उपसंभागीय मजिस्ट्रेट सुरजीत कुमार ने बताया कि इसके बाद गलती से उसकी पहचान मुस्लिम व्यक्ति के रूप में हो गई और उसे एक कब्रिस्तान में दफना दिया गया था।

पुलिस ने बताया कि शामली जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर व्यक्ति की पहचान सागर के रूप में होने और हिन्दू पहचान स्थापित होने के बाद उसके शव को कब्र से बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि मृतक की वास्तविक पहचान का खुलासा अपराधियों द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने के बाद हुआ।

मृतक युवक सागर हरियाणा के पानीपत का रहनेवाला था और उसके घरवालों ने 17 जून को उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने बताया कि शव को परिवार को सौंप दिया गया है।

This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading