
इटावा के भरथना से भाजपा विधायक सावित्री कठेरिया को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई। इससे हड़कंप मच गया है। उनकी तहरीर पर पुलिस ने कंचन सिंह विधायक के पुत्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। विधायक ने मुख्यमंत्री को घटना की जानकारी देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
सोमवार को सावित्री कठेरिया चकरनगर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर रही थीं तभी उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को कंचन सिंह विधायक का बेटा बताते हुए धमकी दी। आरोपित ने उनके साथ गाली-गलौज की। मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी है। पुलिस ने फोन नंबर को सर्विलांस पर लगाकर सीडीआर से छानबीन शुरू कर दी है। विधायक ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर घटना की जानकारी दी।
प्रदेश में कानून का राज नहीं: उदयभान
कांग्रेस जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह यादव का कहना है कि विधायक को धमकी के बाद से साफ हो गया है कि कानून का राज नहीं चल रहा है। ऐसे में आम जनमानस का क्या होगा।
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source