युगांडा- इमाम के साथ धोखा, जिसें दुल्हन बनाकर घर लाया, वो निकला मर्द

युगांडा- इमाम के साथ धोखा, जिसें दुल्हन बनाकर घर लाया, वो निकला मर्द

शादी के मामले में एक इमाम के साथ ऐसा धोखा हुआ जिसको जानने के बाद उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। यह इमामल युगांडा का का हरने वाला है जिसने हाल ही में बड़े ही धूमधाम से शादी की। लेकिन बाद में इमाम को पता चला कि उनकी नई नवेली दुल्हन औरत नहीं बल्कि मर्द है। इसके बाद इमाम के होश उड़ गए। हालांकि अपने आपको संभालते हुए इमाम ने दुल्हन बने पुरुष पर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने उस आदमी के बारे में जांच की तो पता चला कि वो चोर है।

 

 

युगांडा के कायुंगा जिले के इमाम शेख मोहम्मद मुटुंबा ने दो हफ्ते पहले स्वबुल्लाह नाबुकीरा से पूरे शान-ओ-शौकत के साथ निकाह किया। इसके बाद वो दुल्हन को अपने घर ले आए। इस बीच एक दिन उनके घर पुलिस आई। पुलिस टीम में महिला अफसर भी थी। पुलिस ने इमाम से कहा कि उन्हें एक चोर की तलाश है, जिसने टीवी और कपड़े चुराए हैं। पुलिस को शक है कि इमाम की पत्नी औरत नहीं आदमी है। इस पर इमाम ने महिला पुलिस अधिकारी के सामने अपनी नई नवेली दुल्हन को पेश किया।

 

महिला पुलिस ने जैसे ही जांच की तो उसके भी होश उड़ गए, क्योंकि उसने देखा कि जो दुल्हन बनी हुई थी वो महिला नहीं बल्कि पुरूष है। इसके बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। औरत बने इस आदमी का नाम है रिचर्ड तुमुशाबे बताया गया उसकी उम्र 27 साल है।

 

 

पुलिस ने तुमुशाबे की आंटी को भी गिरफ्तार किया है क्योंकि वेा भी उसके साथ मिलकर चोरियां करती थी। आंटी ने ही इमाम के साथ शादी की व्यवस्था की थी। दोनों का मकसद था इमाम के घर से सारे सामान का सफाया कर लिया जाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और वो खुद ही सलाखों के पीछे पहुंच गए।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading