मोहम्मद शमी ने अपने नाम किया नया रिकॉर्ड,दुनिया के इन महान गेंदबाजों के साथ जुड़ा नाम,देखिए

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने क्रिकेट के इतिहास में नया कीर्तिमान रचा है,शमी ने क्रिकेट दुनिया में अपने आपको स्थापित करते हुए 300 विकेट लेने वालों की श्रेणी में अपना नाम शामिल किया है।

6 साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे मोहम्मद शमी टीम से अंदर-बाहर भी होते रहे हैं, लेकिन वे भारतीय टीम के लिए किसी बड़ी संपत्ति से कम नहीं है। अक्सर अपनी स्विंग गेंदबाजी से विकेट चटकाकर मोहम्मद शमी टीम को मुसीबत से बाहर निकालते हैं।

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पुणे में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में पहला विकेट लेते ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 300 विकेट हासिल कर लिए। इसी मुकाबले की पहली पारी में मोहम्मद शमी ने दो विकेट हासिल किए थे। 29 वर्षीय मोहम्मद शमी ने तेंबा बवूमा और एनरिच नोर्तजे को अपना शिकार बनाया था, जबकि दूसरी पारी में सेन्युरन मुथुसामी को कैच आउट कराया।

मोहम्मद शमी ने अपने 300 इंटरनेशनल विकेटों में से 182 खिलाड़ियों को कैच आउट कराया है। वहीं, 82 खिलाड़ी उनकी गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए हैं। बहुत कम बार देखा जाता है कि खिलाड़ी बोल्ड हो, लेकिन वे लगातार ऐसा करते आ रहे हैं।

मोहम्मद शमी को LBW के रूप में बहुत कम विकेट मिलते हैं। अब तक के करियर में शमी को सिर्फ 32 विकेट ही LBW के रूप में मिले हैं। मोहम्मद शमी ने दाएं हाथ के 192 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा है, जबकि 108 बाएं हाथ के बल्लेबाज उनका शिकार हुए हैं।

साल 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट में 161 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा सबसे तेज 100 ODI विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बनने वाले मोहम्मद शमी ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 131 विकेट चटकाए हैं, जिसमें एक हैट्रिक भी शामिल है, जो उन्होंने वर्ल्ड कप 2019 में हासिल की थी। वहीं, T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शमी के नाम 8 विकेट हैं।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں