
एक मुस्लिम परिवार ने अनोखा तरीका अपनाते हुए अपने बेटे की शादी के आमंत्रण कार्ड के तौर पर कैलेंडर छपवाया है, जिस पर भगवान हनुमान की तस्वीर है।
न्यूज़ ट्रैक हिन्दी पर छपी खबर के अनुसार, सिर्फ इतना ही नहीं परिवार ने कार्ड पर ब्रह्मा, विष्णु, शिव और नारद मुनि की तस्वीरों को भी छापा गया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि मोहम्मद मुबीन छरेरा गांव के निवासी हैं। उनका कहना है कि उनकी आस्था अल्लाह के साथ हिंदू देवी-देवताओं के प्रति भी है।
रसूलाबाद के राजकीय होम्योपैथी अस्पताल में वार्ड बॉय के रूप में तैनात मोहम्मद मुबीन ने कहा कि ऐसा कार्ड छपवाने को लेकर उन पर कोई दबाव नहीं डाला गया था, बल्कि उन्होंने परिवार की सहमति से ही कार्ड का चयन किया।
अपने बयान में उन्होंने कहा, मैंने अपने सभी रिश्तेदारों और दोस्तों को शादी के कार्ड भेजे और उनमें से ज्यादातर आश्चर्यचकित हुए, लेकिन किसी ने आपत्ति नहीं जताई।
ऐसा पहली बार है, जब एक मुस्लिम व्यक्ति के शादी के कार्ड पर हिंदू देवी-देवता हैं। यहां तक कि जिन परिवारों में मेरे बच्चों की शादी हो रही है, उन्हें भी कोई आपत्ति नहीं है। मोहम्मद मुबीन ने अपने करीब 700 हिंदू मित्रों को भी शादी के कार्ड भेजे और उन्होंने उनकी इस पहल की तारीफ भी मिली।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source