मुश्किल में चिन्मयानंद, एक और वायरल वीडियो से मचा हड़कंप!

मुश्किल में चिन्मयानंद, एक और वायरल वीडियो से मचा हड़कंप!

पूर्व केंद्रीय गृहराज्यमंत्री व भाजपा नेता स्वामी चिन्मयानंद से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। जिसमें चिन्मयानंद एक युवती से मसाज करवाते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में दर्ज तारीख व समय के अनुसार वह साल 2014 का है। लेकिन बातचीत में 23 मई तक चुनाव आदर्श आचार संहिता का जिक्र आया है। जिससे यह साबित होता है कि, यह वीडियो इसी साल 2019 का है।

भास्कर डॉट कॉम के अनुसार, वीडियो में तारीख व समय की सेटिंग सही नहीं है या जानबूझकर ऐसा रिकार्ड किया गया। आसपास से चिड़ियों की चहचहाहट व खिड़की से काफी रोशनी आ रही है। वाहनों की आवाज भी काफी अधिक सुनाई दे रही है।

वीडियो में स्वामी चिन्मयानंद युवती से उसकी परीक्षा व केंद्र के संबंध में बात कर रहे हैं। युवती से यह भी कहा कि, कोर्ट में बैठना शुरू करो। ताकि, पता चले कि क्या प्रोसीजर होता है। इससे लगता है कि, मसाज करने वाली युवती लॉ छात्रा है।

छात्रा ने कहा था- चिन्मयानंद ने एक साल तक किया यौन शोषण
स्वामी चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली छात्रा सोमवार को पहली बार मीडिया के सामने आई। पीड़िता ने कहा कि चिन्मयानंद ने एक साल तक उसका यौन शोषण किया।

उसने शाहजहांपुर के डीएम और पुलिस अधिकारियों पर परिवार को धमकाने का आरोप भी लगाया। स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न करने के सारे सबूत हैं। इन्हें कोर्ट में पेश करूंगी।

पिछले महीने छात्रा ने एक वीडियो जारी कर चिन्मयानंद पर आरोप लगाए थे। वीडियो में उसने कहा था, ”मैं एसएस लॉ कॉलेज में पढ़ती हूं। एक बहुत बड़ा नेता बहुत लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर चुका है। मुझे और मेरे परिवार को भी जान से मारने की धमकी देता है।

मैं इस टाइम कैसे रह रही हूं, मुझे ही पता है। मोदी जी प्लीज… योगी जी प्लीज मेरी हेल्प करिए आप। वह संन्यासी, पुलिस और डीएम सबको अपनी जेब में रखता है। धमकी देता है कि कोई मेरा कुछ नहीं कर सकता। मेरे पास उसके खिलाफ सारे सबूत हैं। आपसे अनुरोध है कि मुझे इंसाफ दिलाएं।”

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں