
अभिनेता एजाज खान को टिक-टॉक पर एक विवादित वीडियो की वजह से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. अब इस मामले पर एजाज की पत्नी एंड्रिया का बयान सामने आया है. एजाज खान की पत्नी मीडिया से बातचीत करते हुए बुरी तरह रो पड़ी और उनकी मदद की मांग करने लगीं.
एजाज खान की पत्नी एंड्रिया ने रोते हुए, “मैं अपने पति के लिए न्याय चाहती हूं क्योंकि लोग उनके खिलाफ जा रहे हैं. मेरे पति सभी क्रूरताओं के खिलाफ केवल मुसलमानों के लिए ही नहीं, हिंदुओं के लिए, ईसाइयों के लिए भी आवाज उठाने वाले अकेले हैं. मेरे पति बिल्कुल अकेले हैं, इसलिए मैं कुछ कहना नहीं चाहती. मैं सिर्फ अपने पति के लिए न्याय चाहती हूं, आप लोग जो कर रहे हैं वो अन्याय है.”
एंड्रिया ने इसके आगे कहा, “आप लोग ये नहीं सोच रहे हैं कि उनका एक परिवार भी है. कितनी बार मैंने उन्हें बोलने से मना किया है. लोग उनके खिलाफ जा रहे हैं. बहुत सारे लोग उसे फंसा रहे हैं.”
आपको बता दें कि अभिनेता एजाज खान को शनिवार को सोशल मीडिया पर कथित सांप्रदायिक घृणा फैलाने वाले वीडियो अपलोड करने के मामले में मुंबई की एक अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. एजाज खान को मुंबई पुलिस के साइबर सेल ने 17 जुलाई को गिरफ्तार किया था और उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 153ए (धार्मिक आधार पर विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य को बढ़ावा देने) के तहत मामला दर्ज किया था.
अभिनेता ने नौ जुलाई को एक सोशल नेटवर्किंग साइट पर दो वीडियो अपलोड किए थे. पहला वीडियो झारखंड में हुई कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डालने की घटना से संबंधित था. इसमें खान ने एक खास समुदाय के लोगों से कथित तौर पर एकजुट होने और बदला लेने को कहा था.
This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source
#ajazian #ajazkhan #justiceforajazkhan #bollywood #instagram #salmankhan #srk @beingsalmankhan @_aamirkhan @duttsanjay @varundvn @sonu_sood @razabeig @instagram @indiatiktok @mr_faisu_07 @adnaan_07dz @saddu07dz @hasnaink07 @__amin__shaikh__