मिस्र की तस्वीर, जामिया मिल्लिया से हिरासत में लिए गए बुर्के में मौजूद पुरुष प्रर्दशनकारी बताकर शेयर

नई दिल्ली में जामिया मिल्लिया इस्लामिया में पुलिस और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच हुई झड़प की खबरों के बीच सोशल मीडिया में एक तस्वीर साझा की जा रही है, जिसमें एक व्यक्ति को बुर्का पहने हुए देखा जा सकता है।

#जामिया_मिल्लिया की एक प्रदर्शनकारी महिला जब आगजनी और पत्थरबाजी करते हुये पकड़ी गई।
तो अंदर से ऐसी निकली।

बड़ा टेलेंट है यार

Posted by Mukesh Sharma on Monday, 16 December 2019

फेसबुक पर कई उपयोगकर्ता तस्वीर को इस सन्देश के साथ साझा कर रहे थे –“#जामिया_मिल्लिया की एक प्रदर्शनकारी महिला जब आगजनी और पत्थरबाजी करते हुये पकड़ी गई। तो अंदर से ऐसी निकली।बड़ा टेलेंट है यार”

फेसबुक के अलावा, यह तस्वीर ट्विटर पर भी व्यापक रूप से समान सन्देश के साथ प्रसारित है। इसे एक अन्य सन्देश के साथ भी साझा किया जा रहा है — “जो सलमा बनकर जामिया दिल्ली में दंगे करवा रही थी वो अंदर से सलीम चचा निकले।”

एक अन्य उपयोगकर्ता के ट्वीट को करीब 1900 बार रिट्वीट किया जा चूका है।

कई उपयपगकर्ताओं ने इस तस्वीर को  न्यूज़ की अधिकारिक एप्प पर तथ्य-जांच के लिए भेजे हैं।

इस तस्वीर को एक महिला प्रदर्शनकर्ता की तस्वीर के साथ साझा किया जा रहा है और दावा किया गया है कि यह दोनों लड़किया एक ही है।

तथ्य जांच: मिस्र की पुरानी तस्वीर

ऑल्ट न्यूज़ ने पाया कि प्रसारित तस्वीर हालिया नहीं है, इस प्रकार यह तस्वीर जामिया मिल्लिया के हालिया प्रदर्शन को नहीं दर्शाती है।

रिवर्स सर्च का इस्तेमाल पर, ऑल्ट न्यूज़ ने बुर्का पहने हुए इस व्यक्ति की कुछ अन्य तस्वीरें मिली, जिसमें प्रसारित तस्वीर को भी साझा किया गया था। तस्वीर को हमने मिस्र की एक समाचार वेबसाइट शार्किया टुडे पर पाया। यह ध्यान देने लायक है कि यह रिपोर्ट 25 अगस्त, 2017 की है, जिसका शीर्षक इस प्रकार है –‘एक व्यक्ति ने बच्चो को भीड़ से अगवा करने के लिए खुद को महिला जैसे दिखानी की कोशिश की, और लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौप दिया।’ (अनुवादित) यह घटना काहिरा की है। ऑल्ट न्यूज़ को इस घटना की एक अन्य रिपोर्ट भी मिली।

इस लेख में, हाल में प्रसारित समान तस्वीर को प्रकशित किया गया है।

इस प्रकार, यह तस्वीर 2017 की है और जामिया मिल्लिया के हालिया प्रदर्शन को नहीं दर्शाती है।

The post मिस्र की तस्वीर, जामिया मिल्लिया से हिरासत में लिए गए बुर्के में मौजूद पुरुष प्रर्दशनकारी बताकर शेयर appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading