महाराष्ट्र चुनाव : घोषणापत्र में बीजेपी ने सावरकर के लिए भारत रत्न का वादा किया

महाराष्ट्र चुनाव : घोषणापत्र में बीजेपी ने सावरकर के लिए भारत रत्न का वादा किया

मुंबई : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में गठबंधन होने के बावजूद बीजेपी और शिवसेना अलग-अलग घोषणापत्र जारी कर रही है। पहले शिवसेना ने अपना मेनिफेस्टो जारी किया और अब बीजेपी भी घोषणापत्र (संकल्प पत्र-2019) के साथ जनता के सामने आ गई है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए जारी घोषणापत्र में बीजेपी ने विनायक दामोदर सावरकर को भारत रत्न दिलाने का वादा किया है। सावरकर के अलावा सावित्री बाई फुले को भी भारत रत्न दिलाने का वादा किया है। विधानसभा चुनाव में बीजेपी और शिवसेना ने गठबंधन किया है, हालांकि दोनोंं दलों ने अलग-अलग अपना घोषणापत्र जारी किया है। पहले शिवसेना ने अपना मेनिफेस्टो जारी किया और अब बीजेपी भी घोषणापत्र (संकल्प पत्र-2019) के साथ जनता के सामने है। कई लोकलुभावन चुनावी वादों का जिक्र कर दोबारा सत्ता हासिल करने के लिए बीजेपी दमखम के साथ मैदान में है।

बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में किसानों और युवाओं को भी लुभाने की कोशिश की है। किसानों को दिन में 12 घंटे से अधिक बिजली देने के वादे के साथ ही बीजेपी ने युवाओं के लिए एक करोड़ रोजगार देने का भी वादा किया है। वहीं, भारत नेट और महाराष्ट्र नेट के माध्यम से संपूर्ण महाराष्ट्र को इंटरनेट से जोड़ने की भी बात कही गई है। इसके अलावा शिवसेना ने बिजली की दरों में 30 फीसदी कटौती और किसानों की कर्जमाफी का भी वादा किया है। शिवसेना ने ‘1 रुपये क्लिनिक’ खोलने का भी वादा किया है, जहां गरीबों का सिर्फ एक रुपये में हेल्थ चेकअप होगा। बता दें कि मुंबई मेट्रो के कारशेड के लिए बीते 4-5 अक्टूबर को भारी विरोध के बीच आरे में 2141 पेड़ों की कटाई की गई थी।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading