अमेरिका ने तुर्की पर लगाया प्रतिबंध, कहा- बर्बाद कर देंगे अर्थव्यवस्था!

अमेरिका ने तुर्की पर लगाया प्रतिबंध, कहा- बर्बाद कर देंगे अर्थव्यवस्था!

अगर तुर्की के नेताओं ने खतरनाक और विनाशकारी मार्ग पर चलना जारी रखा, तो मैं उसकी अर्थव्यवस्था को तेजी से बरबाद करने को पूरी तरह तैयार हूं

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने उत्तरपूर्वी सीरिया में तुर्की की सैन्य कार्रवाई के विरोध में तुर्की अधिकारियों के खिलाफ नए प्रतिबंधों की घोषणा करते हुए कहा कि यदि तुर्की तबाही की राह पर बढ़ता चला गया तो हम उसकी अर्थव्यवस्था को तेजी से बरबाद करने को तैयार है।

साथ ही कहा स्टील पर शुल्क बढ़ाते हुए अमेरिका ने 100 अरब डॉलर के व्यापार सौदे पर बातचीत भी बंद कर दी है। ट्रम्प ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करने के साथ ही प्रशासन को तुर्की पर प्रतिबंध लगाने का अधिकार दिया।

वित्त मंत्रालय तुर्की के रक्षा मंत्री हुलसी अकार, आंतरिक मंत्री सुलेमान सोयलू और ऊर्जा मंत्री फातिह डोनमेज़ को अपनी प्रतिबंध सूची में पहले ही डाल चुका है।

वहीं ट्रम्प ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी को भेजे एक पत्र में तुर्की मामले को एक राष्ट्रीय आपदा बताया है। अमेरिका के सीरिया से अपने सैनिकों को वापस बुलाने के फैसले के बाद अंकारा ने बुधवार को सीमा पर कुर्द लड़ाकों पर हमला किया था।

अमेरिका के इस कदम की रिपब्लिक पार्टी ने निंदा की थी और कुछ ने इसे कुर्द के प्रति विश्वासघात बताया था। ट्रम्प ने एक बयान में कहा, ‘‘यह कार्यकारी आदेश मानवाधिकार के गंभीर हनन, संघर्ष विराम को बाधित करने, विस्थापित लोगों को घर लौटने से रोकने, शरणार्थियों को जबरन वापस उनके देश भेजने या सीरिया में शांति, सुरक्षा और स्थिरता को खतरा पहुंचाने वालों के खिलाफ अमेरिका को कड़े प्रतिबंध लगाने का अधिकार देगा।’’

उन्होंने कहा कि तुर्की की सैन्य कार्रवाई आम नागरिकों को खतरे में डाल रही है और क्षेत्र में शांति, सुरक्षा तथा स्थिरता को खतरा पहुंचा रही है।

उन्होंने कहा कि वह तुर्की के अपने समकक्ष को यह पूरी तरह स्पष्ट कर चुके हैं कि उनकी कार्रवाई एक मानवीय संकट पैदा कर रही है और युद्ध अपराध जैसे हालात पैदा कर रही है।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘अगर तुर्की के नेताओं ने खतरनाक और विनाशकारी मार्ग पर चलना जारी रखा, तो मैं उसकी अर्थव्यवस्था को तेजी से बरबाद करने को पूरी तरह तैयार हूं।’’ उन्होंने बताया कि आदेश के तहत कई तरह की पाबंदियां लगाई जा सकती हैं जैसे आर्थिक पाबंदी, सम्पति की खरीद-ब्रिक्री पर रोक, अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध आदि।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں