मनचर्याल के एक डाक्टर के मकान में एन आई ए की तलाशी

मनचर्याल के एक डाक्टर के मकान में एन आई ए की तलाशी

मनचर्याल: नेशनल इनवेस्टिगैशन एजैंसी (एन आई ए )के अधिकारियों ने तेलंगाना के मनचर्याल ज़िला मुस्तक़र में स्थित एक डाक्टर के मकान पर धावा करते हुए तलाशी ली। बताया गया है कि मनचर्याल से ताल्लुक़ रखने वाले डाक्टर एन चन्द्र शेखर के माओनवाज़ों से ताल्लुक़ात रखने के शक में एन आई ए के ओहदेदारों ने मकान की तलाशी ली।

चंद्रशेखर, मनचर्याल के इक़बाल कॉलोनी में रहते हैं। मुंबई से ताल्लुक़ रखने वाली एन आई ए टीम ने ये तलाशी ली है। बताया गया है कि एन आई ए की टीम ने स्थानीय पुलिस के मदद से तक़रीबन सात घंटे तलाशी मुहिम चलाई। एन आई ए के ओहदेदारों ने चंद्रशेखर के घर से नक्सलियो के किताबो के साथ इन्क़िलाबी लिटरेचर भी ज़ब्त किया। एन आई ए ने चन्द्र शेखर का ज़ाती कम्पयूटर और हार्ड डिस्क भी ज़ब्त कर लिया।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading