मदरसा शिक्षकों को लेकर राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने किया बड़ा ऐलान!

मदरसा शिक्षकों को लेकर राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने किया बड़ा ऐलान!

अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ मंत्री शाले मोहम्मद ने शिक्षक दिवस पर घोषणा करते हुए कहा कि मदरसों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर अच्छे परिणाम लाने पर राज्य एवं जिला स्तर पर शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मदरसों के चहुंमुखी विकास के लिए मदरसा अधिनियम तैयार किया जा रहा है।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, मोहम्मद गुरूवार को स्थानीय करबला हज हाउस में राजस्थान मदरसा बोर्ड द्वारा मदरसा आधुनिकीकरण के अन्र्तगत पंजीकृत मदरसों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए फर्नीचर (डयूल-डैक्स एवं बैंच) के वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे बच्चे देश व समाज का भविष्य हैं और वे शिक्षित होंगे तब ही देश व समाज का विकास संभव है। उन्होेंने बताया कि मुख्यमंत्री ने भी वर्ष 2019-20 की बजट घोषणा में 10 करोड़ रूपये मदरसों में कम्प्यूटर शिक्षा, स्मार्ट क्लासरूम जैसी आधुनिक सुविधाओं को विकसित करने के लिए दिये हैं। मदरसा आधुनिकीकरण योजना से हमारे मदरसों की शिक्षा और गुणवत्ता में इजाफा होगा।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں