मंदिर छपते थे जाली नोट, पुजारी सहित पांच गिरफ्तार

मंदिर छपते थे जाली नोट, पुजारी सहित पांच गिरफ्तार

गुजरात पुलिस ने अपनी कारवाई के दौरान लगभग 1 करोड़ कीमत वाले 2000 हजार के नकली नोट जब्त किए हैं। यह कारवाई पुलिस ने रविवार को की थी।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, सूरत क्राइम ब्रांच ने कई स्थानों पर छापेमारी कर 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें मंदिर का एक पुजारी भी शामिल है। पुलिस ने एक मुखबिर द्वारा दी गई गुप्त सूचना पर यह छापेमारी की, जिसमें 2 हजार के 5013 नकली नोट जब्त किए गए हैं।

इन नोटों की कीमत लगभग 1,00,26,000 रुपये बताई जा रही है। क्राइम ब्रांच की टीम ने एक साधु सहित 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। ये सभी अलग-अलग जगहों पर नकली नोट की छपाई का काम कर रहे थे।

खेड़ा जिले के मंदिर से मिले 50 लाख खेड़ा जिले के अंतर्गत आने वाले आम्बाव गांव में स्वामी नारयण मंदिर का निर्माण कार्य 4 वर्षों से चल रहा है। इस मंदिर के एक कमरे से 50 लाख रुपये के नकली 2 हजार के नोट मिले हैं।

पुलिस ने मंदिर के पुजारी राधा रमन स्वामी को गिरफ्तार कर लिया है। मंदिर में दिन के वक़्त लोगों का आना-जाना होने की वजह से रात के समय यहां नोटों की छपाई का काम होता था।

क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सूरत में कामरेज स्थित एक फार्म हाउस पर छापेमारी की कार्रवाई की। इस स्थान से प्रतीक चोडवाडिया को 2000 रुपये के नकली 203 नोट के साथ पकड़ा गया। जब प्रतीक से पुछताछ की गई तो उसने पुजारी के अतिरिक्त 3 अन्य लोगों के नाम बताए, प्रवीण चोपड़ा, कालू चोपड़ा और मोहन वधूराडे।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading