भिवंडी में सड़क दुर्घटना
बाइक सवार दो सगे भाइयों की हुई मौत
दुर्घटना के बाद ट्रक ड्राइवर फरार
भिवंडी ।। भिवंडी में हुए सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों को अपनी जान गवानी पड़ी । फिर से ईंट से भरी ट्रक ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को टक्कर मारकर फरार हो गया।दोनों भाई रविवार की दोपहर में बाइक द्वारा हमाली करने जा रहे थे।उक्त घटना भिवंडी के अंजुर गांव के पास घटी।दुर्घटना के बाद फरार ट्रक चालक पर केस दर्ज कर नारपोली पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।
भिवंडी तालुका के भरोडी गांव निवासी विश्वास लिकऱ्या भोईर (42) व निलखंठ भोईर (32 ) दोनों सगे भाई पहले खाडी में डुबकर रेती निकालने का काम करते थे।लेकिन प्रशासन द्वारा रेती उत्खनन पर रोक लगाने के कारण दोनों भाई गोदाम परिसर में ट्रकों से माल उतार अपने परिवार का भरणपोषण करते थे।रविवार की दोपहर दो बजे के दरम्यान दोनों भाई दपोडा परिषर में स्थित इंडियन कार्पोरेशन के गोदाम में ट्रक खाली करने रहे थे। जैसे ही दोनों बाइक द्वारा अंजूर रोड़, श्रीराम नगर रोड़ पर जैसे पहुँचे, वैसे ही तेज गति से आ रही ईट से भरी ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और दोनों को रौंदते हुए ट्रक चली गई।जिसके कारण दोनों सगे भाईयों की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई।इस घटना से गांव में शोक की लहर फैली हुई है। नारपोली पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा ट्रक चालक की तलाश नारपोली पुलिस कर रही है।
