भिवंडी पुलिस का सराहनीय कार्य

भिवंडी पुलिस का सराहनीय कार्य

बेसहारा,लाचार बुजुर्ग महिला को दवा इलाज के बाद पहुचाया रैन बसेरा केंद्र

भिवंडी पोलिस द्वारा पुरे लॉकडाउन के समय काफी सराहनीय कार्य देखने को मिला वहीं अब भिवंडी के शांति नगर पुलिस स्टेशन कि वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ममता डिसूजा व उनकी पुलिस का एक और प्रशंसा भरा कार्य देखने को मिला । पिछले दिनों पुलिस को सड़क के किनारे बेसहारा,लाचार हालात में एक बुजुर्ग महिला मिली थी।जिसका पुलिस ने दवा उपचार कराने के बाद नए कपड़े आदि देकर उसे रैन बसेरा में सहारा दिलाया है।जिसकी शहर में जमकर प्रशंसा हो रही है।
भिवंडी की शांतिनगर पुलिस को इससे पहले साई बाबा मंदिर के पास खाली पड़े बस स्टैंड पर एक अज्ञात महिला बैठी मिली।जिससे पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अंधेरे में बैठी अज्ञात महिला ने अपना नाम शारदा बाई (70) बताया।हालांकि उसे अपने घर वालों का नाम पता याद नही आ रहा था।वह सिर्फ इतना कह रही थी कि उसका पूरा परिवार मर गया ।महिला इतनी कमजोर व खराब हालत में थी कि उससे चला भी नही जा रहा था।जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने बुजुर्ग महिला को उठाकर पहले शांतिनगर पुलिस स्टेशन में लाया।जिसके बाद सीनियर पीआई ममता डिसूजा के मार्गदर्शन में बुजुर्ग महिला को इलाज व कोरोना जांच के लिए स्वं इंदिरा गांधी उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसका रिपोर्ट निगेटिव आया। इसके साथ ही पुलिस महिला के परिजनो की तलाश में जुट गई।इसी बीच आय जी एम हॉस्पिटल ने भी महिला को डिस्चार्ज कर दिया गया।महिला का कोई नही होने के कारण पुलिस ने बुजुर्ग महिला को लेकर पुनः शांतिनगर पुलिस स्टेशन आई।जिसके बाद सीनियर पीआई ममता डिसूजा ने महिला का जमकर पहले आवभगत करने के बाद उसे नए परिधान दिया।तत्पश्चात पुलिस ने 17 सितंबर को समाजसेविका डॉ स्वाती खान के मदत से आजमीनगर के रैन बसेरा में भेज दिया है।जहां वह अब चैन से है।इधर पुलिस इसके साथ ही बुजुर्ग महिला के परिजनों की तलाश कर रही है।पुलिस को आशंका है कि बुजुर्ग महिला को कोरोना के भय से उसके परिजनों ने उसे घर से निकाल दिया है।ममता डिसूजा के इस ममतामयी कारनामे की शहर में खूब सराहना हो रही है।

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading