भारत-पाक में युद्ध हुआ तो मारे जाएंगे पांच करोड़ लोग: रिपोर्ट

भारत-पाक में युद्ध हुआ तो मारे जाएंगे पांच करोड़ लोग: रिपोर्ट

भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध छिड़ने पर कम से कम पांच करोड़ लोग मारे जाएंगे वहीं इससे निकले विकिरण से एक दशक तक वैश्विक वायुमंडलीय तबाही जारी रहेगी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से लेकर सेनाध्यक्ष और कई मंत्री तक भारत को परमाणु युद्ध की धमकी दे चुके हैं। इमरान खान ने तो हाल में ही हुई संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच से भारत को परमाणु युद्ध की गीदड़ भभकी दी थी।

बुधवार को प्रकाशित साइंस एडवांस के एक रिपोर्ट (nuclear war scenario between the two neighbours in 2025) में दावा किया गया है कि इससे सूर्य के प्रकाश में 20 से 35 फीसदी तक की गिरावट आ सकती है। जिससे धरती का तापमान दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। इससे धरती पर हिमयुग आ सकता है। हालांकि भारतीय विशेषज्ञों ने इस तरह के संघर्ष की संभावना से इनकार किया है

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि परमाणु युद्ध के हालात में अगर भारत और पाकिस्तान अपने पूरे परमाणु जखीरे का प्रयोग करते हैं तो इनके विस्फोटों से पैदा हुई आग और धुआं 16 से 36 मिलियन टन कालिख छोड़ सकता है।

यह कालिख पूरे वातावरण में फैल सकती है जिसके गंभीर परिणाम होंगे। यह कालिख ऊपरी वायुमंडल में फैलकर सोलर रेडिएशन को रोक सकती है। यह सौर विकिरण को अवशोषित कर पृथ्वी की हवा को गर्म कर देगी जिससे धुआं घुटन पैदा करेगा।

ऐसा माना जाता है कि भारत के पास कुल 110 और पाकिस्तान के पास 130 परमाणु हथियार हैं। हालांकि, पाकिस्तान तेजी से अपनी परमाणु हथियारों की क्षमता को बढ़ा रहा है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading