
संसद के शीतकालीन सत्र में भले ही सिटीजनशिप अमेंडमेंट बिल को लेकर विपक्ष हंगामा कर रहा हो, लेकिन भारत में घुस चुके बांग्लादेश रोहिग्या मुसलमानों की संख्या के बारे में जानकर हर कोई हैरान रह सकता है।
डेली न्यूज़ पर खबर के अनुसार, हालांकि देश के लगभग सभी राज्यों के इस समय बांग्लादेशी अवैध तरीके से रह रहे हैं। इसके लिए सरकार ने 16 नवंबर 2016 के एक इनपुट का हवाला देते हुए कहा था कि इनकी संख्या 2 करोड़ तक हैं। यह आंकड़ा आस्ट्रेलिया की कुल आबादी के बराबर पहुंच है।
बताया गया है कि बिना वैध यात्रा दस्तावेजों के भारत में बांग्लादेशी नागरिकों ने घुसपैठ की है।
देश के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले ऐसे बांग्लादेशी नागरिकों का सटीक डेटा अब तक उपलब्ध नहीं हो पाया है। उपरी तौर पर बताया गया है कि भारत में लगभग 20 मिलियन (2 करोड़) अवैध बांग्लादेशी प्रवासी हैं। यह आंकड़ा तत्काली केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने दिया था।
बताया गया है कि 31 दिसंबर 2001 को 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 1,20,53,950 अवैध बांग्लादेशी प्रवासी निवास कर रहे थे। इसके अलावाा अकेले असम राज्य में 50 लाख बांग्लादेशी स्क्वाटर हैं जबकि पश्चिम बंगाल में उनकी संख्या सबसे अधिक 57 लाख आंकी गई थी।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source