नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी की तरफ से 32 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है,अलग अलग राज्यों में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिये प्रतियाशियों की सूची जारी करी गई है।
इसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, असम, हिमाचल प्रदेश, केरल, मेघालय, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम और तेलंगाना की सीटों पर होने वाले उपचुनावों के प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।

भाजपा ने यूपी की 10 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने लखनऊ कैंट से सुरेंद्र तिवारी को टिकट दे दिया है, कानपुर की गोविंदनगर विधानसभा सीट से सुरेंद्र मैथानी को टिकट मिला है।

आपको बताते जाए कि 17 राज्यों की 64 विधानसभा सीटों के लिए 21 अक्टूबर को उपचुनाव होंगे। यूपी के अलावा असम, तेलंगाना, सिक्किम, पंजाब केरल राज्यों में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिए जाएंगे।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source