
नई दिल्ली – सावन में संसद के मानसून सत्र से बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर सामने आई है. इस तस्वीर में उनके साथ नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला हैं. दोनों एक ही छतरी के नीचे संसद के बाहर बारिश से बचते हुए दिखे. जिसपर बेटे उम्र अब्दुल्ला का बेहद रोचत ट्वीट भी आया है.
दरअसल दोनों गुरुवार को संसद के बाहर एक ही छतरी के नीचे नजर आए. दिल्ली में हो रही बरसात के कारण हेमा अपनी छतरी लेकर आईं थीं. उन्होंने जब बरसात से बचने के लिए छतरी खोली और फारूक अब्दुल्ला को बरसात से बचाने के लिए उसी छतरी के नीचे ले लिया.
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) July 18, 2019
एक तरफ सबकी पसंद बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल थीं तो दूसरी तरफ कश्मीर की सियासत में सबसे बड़े नामों में एक फारूक अब्दुल्ला. दोनों की इस तस्वीर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. ऐसा बहुत कम होता है जब दो विरोधी पार्टियों के नेताओं को इस तरह से देखा जा सके.
इस तस्वीर की सबसे खास बात है यह है कि इसे फारूक अब्दुल्ला के बेटे उमर अब्दुल्ला ने ट्विटर पर रिट्विट किया है. सावन में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के संग पिता की तस्वीर देखकर उनका दिल भी खिल उठा है. उमर अब्दुल्ला ने इंडिया टूडे के पत्रकार पोलोमी शाहा की तस्वीर को शेयर किया है और साथ ही एक स्माइली और छतरी की इमोजी भी लगाई है.
This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source
