दाऊद इब्राहीम का भतीजा रिजवान मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार !

दाऊद इब्राहीम का भतीजा रिजवान मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार !

मुंबई पुलिस ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम के भतीजे रिजवान कासकर को रंगदारी वसूली के एक मामले में गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि दाऊद के भाई इकबाल कासकर के बेटे रिजवान कासकर को अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से बुधवार रात गिरफ्तार किया गया जब वह देश से भागने की कोशिश कर रहा था. इकबाल कासकर पहले से ही रंगदारी वसूली के एक मामले में ठाणे की जेल में बंद है.

अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दो दिन पहले मुंबई पुलिस के रंगदारी वसूली निरोधी प्रकोष्ठ ने इब्राहीम के गिरोह के सदस्य फहीम मचमच के करीबी अहमद रजा वढारिया को जबरन वसूली के एक मामले में गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान रिजवान कासकर का नाम सामने आया. सूचना के आधार पर एक जाल बिछाया गया और बुधवार की रात मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उसे हिरासत में ले लिया गया जब वह देश से भागने की कोशिश कर रहा था. अधिकारी ने बताया कि विस्तार से पूछताछ करने के बाद उसकी गिरफ्तारी की गई.

गुजरात के सूरत का निवासी वढारिया दुबई में कथित तौर पर ‘हवाला’ संचालक का काम करता है. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि गुप्त जानकारी के आधार पर उसे कुछ दिन पहले मुंबई हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया गया जब दुबई से निर्वासित होकर वह सूरत जा रहा था. साथ ही बताया कि वह यहां और सूरत में रंगदारी वसूली रैकेट का हिस्सा था.

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह प्रकाश में आया कि वढेरिया ने रंगदारी वसूली मामले में मुख्य भूमिका निभाई. वढारिया की गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस ने उससे पूछताछ की और उस समय रिजवान कासकर का नाम अन्य संदिग्धों के नाम के साथ सामने आया जो मुंबई और दुबई में रहता था.

This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading