बाबरी मस्जिद फैसले पर मायावती का आया बड़ा बयान, बोली..?

बाबरी मस्जिद फैसले पर मायावती का आया बड़ा बयान, बोली..?

बहुप्रतीक्षित अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के ऐतिाहासिकक फैसला का स्वागत करते हुए बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की है।

पत्रिका पर छपी खबर के अनुसार, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि परमपूज्य बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के धर्मनिरपेक्ष संविधान के तहत माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद के सम्बंध में आज आम सहमति से दिए गए ऐतिहासिक फैसले का सभी को सम्मान करते हुए

अब इस पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में ही आगे का काम होना चाहिए। उनकी ऐसी अपील और सलाह है।

इससे पहसे सुबह एक और ट्वीट करते हुए बसपा प्रमुख मायावती ने अयोध्या विवाद पर ट्वीट करते हुए कहा था कि अयोध्या प्रकरण अर्थात रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मालिकाना हक विवाद के सम्बंध में फैसले पर इंतजार की घड़ी समाप्त हुई, जिसपर आज माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्णय सुनाया गया।

सभी लोगों से पुनः अपील है कि वे कोर्ट का फैसला स्वीकार करें व इसका सम्मान करें तथा शान्ति बनाए रखें।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں