हिंसा से सिर्फ आम जनता और देश का नुकसान, इसे रोकने की जिम्मेदारी हम सब की: प्रियंका गांधी
..करती हूँ कि वे शान्ति और अमन बनाए रखने के लिए प्रयास करें। 2/2
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) February 24, 2020
दिल्ली हिंसा मेंब 20 ज्यादा लोग घायल, जीटीबी हॉस्पिटल में चल रहा इलाज
CAA को लेकर राजधानी में भड़की हिंसा में करीब 20 प्रदर्शकारी घायल हुए हैं।उनका उपचार जीटीबी हॉस्पिटल में चल रहा ह। वहीं, निजी अस्पताल में भर्ती 6 पुलिसवालों में से 2 को छुट्टी दे दी गई है, जबकि 2 की हालत गंभीर और 2 का उपचार चल रहा है।
GTB Hospital official: More than 20 people injured during a violent protest at Jafrabad today are receiving treatment at Guru Teg Bahadur Hospital. They are admitted in the casualty ward with serious injuries. #Delhi
— ANI (@ANI) February 24, 2020
खुद को गौरवांवित महसूस कर रहा हूं कि मैं उन्हें ताज महल घूमा पाया: ताज महल में डोनाल्ड ट्रंप के गाइड
ताज महल में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी के गाइड नितिन कुमार सिंह:खुद को गौरवांवित महसूस कर रहा हूं कि मैं उन्हें ताज महल घूमा पाया। मैंने उन्हें ताज महल का इतिहास बताया और मुमताज-शाहजहां की कहानी सुनकर वे भावनात्मक हो गए। वे जानकारियों से भी बहुत प्रभावित हुए। pic.twitter.com/GbzAuiDuCw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 24, 2020
जम्मू-कश्मीर: घाटी में कड़ी सुरक्षा के बीच 3 महीने बाद खुले स्कूल
Jammu and Kashmir: Schools in Kashmir reopened after winter vacations, earlier today. pic.twitter.com/jRMMbuci9C
— ANI (@ANI) February 24, 2020
SC के जज जस्टिस दीपक गुप्ता ने कहा- असहमति की आवाज को माना जा रहा देशद्रोह
सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस दीपक गुप्ता ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के एक लेक्चर में मौजूदा हालात पर चिंता जताते हुए कई महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। जस्टिस दीपक गुप्ता ने कहा, ‘दुःख की बात है कि आज देश में असहमति को देशद्रोह समझा जा रहा है। असहमति की आवाज को देश विरोधी या लोकतंत्र विरोधी करार देना संवैधानिक मूल्यों पर चोट करता है। अगर आपका अलग राय रखते है तो इसका मतलब ये नहीं कि आप देशद्रोही है या राष्ट्र के प्रति सम्मान का भाव नहीं रखते। सरकार और देश दोनों अलग है। सरकार का विरोध करना आपको देश के खिलाफ खड़ा नहीं करता।
SC judge Justice Deepak Gupta: Citizens have right to get together&protest if they feel actions taken by govt are not proper. Their cause may not always be just but govts are also not always right. Govt has no right to quell protests as long as they are peaceful&don't breach law. https://t.co/RNPiQ5a1d1
— ANI (@ANI) February 24, 2020
महिला टी-20 विश्व के दूसरे मैच में भारत ने बांग्लादेश को 18 रन से हराया
India make it two wins from two at the #T20WorldCup! https://t.co/B0ktlre6TA | #INDvBAN pic.twitter.com/mWN6vI0757
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) February 24, 2020
मौजपुर हिंसा: नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में तैनात की गई सीआरपीएफ की 8 कंपनियां
CRPF के हवाले से: उत्तर-पूर्वी दिल्ली इलाके में CRPF की कुल 8 कंपनियां तैनात की गई हैं जिनमें रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की दो कंपनियां और महिला सुरक्षाकर्मियों की एक कंपनी शामिल है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 24, 2020
आगरा से दिल्ली पहुंचे राष्ट्रपति ट्रंप-मेलानिया
Delhi: US President Donald Trump & First Lady Melania Trump arrive at Air Force Station, Palam. He will meet President Ram Nath Kovind & Prime Minister Narendra Modi, tomorrow. pic.twitter.com/J9XiduFnTQ
— ANI (@ANI) February 24, 2020
उद्योग भवन, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय और जनपथ मेट्रो स्टेशन बंद
Delhi Metro Rail Corporation (DMRC): Entry & exit gates of Udyog Bhawan, Patel Chowk, Central Secretariat and Janpath have been closed. Interchange facility will be open at Central Secretariat. pic.twitter.com/ugdxbkpDhg
— ANI (@ANI) February 24, 2020
डोनाल्ड ट्रंप के सम्मान में आयोजित रात्रिभोज में शामिल नहीं होंगे मनमोहन सिंह और गुलाम नबी आजाद: सूत्र
Sources: Former Prime Minister Manmohan Singh and Leader of Opposition in Rajya Sabha, Ghulam Nabi Azad will not attend the dinner banquet at the Rashtrapati Bhavan tomorrow. (file pics) pic.twitter.com/tz6Xh8uha1
— ANI (@ANI) February 24, 2020
दिल्ली पुलिस को मौजपुर हिंसा के दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश:गृह राज्य मंत्री
Union Minister of State for Home G Kishan Reddy: MHA has ordered Delhi Police to take strict action against those involved in the killing of the police personnel, stone-pelting, setting fire to the property. #Delhi pic.twitter.com/CVhwFqERad
— ANI (@ANI) February 24, 2020
दिल्ली हिंसा पर गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी बोले- दोषियों के खिलाफ करेंगे सख्त कार्रवाई
Union Minister of State for Home G Kishan Reddy: Additional forces have been deployed in Delhi. Our prime responsibility is to maintain law and order in Delhi. https://t.co/4bbfs92Thz
— ANI (@ANI) February 24, 2020
दिल्ली पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह से विफल रही है: कांग्रेस
दिल्ली में बवाल पर कांग्रेस ने ट्वीट करके कहा, “दिल्ली पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह से विफल रही है। दिल्ली के सीएम ने अपनी जिम्मेदारी से पूरी तरह किनारा कर लिया है, जबकि गृह मंत्रालय चुप हैं। गृह मंत्री को जिम्मेदारी लेनी चाहिए और तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। दिल्ली के लोग राजनीतिक खेल की कीमत चुका रहे हैं।”
Delhi police has completely failed to maintain law & order. Delhi CM has shaken off his responsibility completely, while the HM stays silent. HM should take responsibility & resign immediately. The people of Delhi are paying the price of political blame-game. #ShahMustResign
— Congress (@INCIndia) February 24, 2020
राहुल गांधी बोले- दिल्ली में आज की हिंसा परेशान करने वाली, इसकी निंदा की जानी चाहिए
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “दिल्ली में आज की हिंसा परेशान करने वाली है और इसकी निंदा की जानी चाहिए। शांतिपूर्ण विरोध स्वस्थ लोकतंत्र का प्रतीक है, लेकिन हिंसा को कभी भी उचित नहीं ठहराया जा सकता। मैं दिल्ली के नागरिकों से आग्रह करता हूं कि वे चाहे जो भी उकसावे पर संयम, करुणा और समझ दिखाएं।”
The violence today in Delhi is disturbing & must be unequivocally condemned. Peaceful protests are a sign of a healthy democracy, but violence can never be justified. I urge the citizens of Delhi to show restraint, compassion & understanding no matter what the provocation.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 24, 2020
दिल्ली हिंसा: बवाल के बाद की देखें तस्वीर



पुलिस ने रणनीतिक रूप से ऐसे इलाकों की पहचान कर ली है: आलोक कुमार, जॉइंट पुलिस कमिश्नर
दिल्ली पुलिस के जॉइंट पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार ने कहा कि पुलिस ने रणनीतिक रूप से ऐसे इलाकों की पहचान कर ली है जहां सीलमपुर, जफराबाद, मौजुपर की तरह अशांति की आशंका है।
Joint Police Commissioner (Eastern Range), Alok Kumar on violence in North East Delhi: Police stationed at strategically located areas where there is potential of disturbance like Jafrabad, Seelampur, Maujpur, Gautampuri, Bhajanpura, Chand Bagh, Mustafabad, Wazirabad, Shiv Vihar. pic.twitter.com/zMC1pE8qCg
— ANI (@ANI) February 24, 2020
दिल्ली में CAA को लेकर हिंसक झड़प से तनाव, कई इलाकों में तोड़फोड़
दिल्ली हिंसा: सीपीआई महासचिव सीताराम येचुरी ने केंद्र सरकार को बताया जिम्मेदार
There is utmost need to maintain peace and calm. We appeal to everyone to not fall prey to rumours or incitements – Peace must be kept. The responsibility however, lies with the Union govt which has not made any attempt to address grievances of a large section of Indians. #Delhi
— Sitaram Yechury (@SitaramYechury) February 24, 2020
दिल्ली में बवाल वाले इलाकों में उच्च अधिकारी मौजूद हैं, पर्याप्त सुरक्षाबल तैनात है: गृह सचिव अजय भल्ला
दिल्ली में हुई हिंसा पर गृह सचिव अजय भल्ला का बयान, ‘उच्च अधिकारी क्षेत्र में मौजूद हैं, पर्याप्त मात्रा में सुरक्षाबल तैनात है, स्थिति काबू में है।
Union Home Secretary Ajay Bhalla on violence in North East Delhi: Senior officers are in the field, sufficient forces have been deployed. Situation is under control. pic.twitter.com/ZBqX6zXPqx
— ANI (@ANI) February 24, 2020
दिल्ली पुलिस कमिश्नर कंट्रोल रूम से ही हालात पर नजर बनाए हुए हैं: गृह मंत्रालय
दिल्ली में हुई हालिया हिंसा को लेकर गृह मंत्रालय के सूत्रों का दावा, अमेरिकी राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए सुनियोजित तरीके से हिंसा की आशंका है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर कंट्रोल रूम से ही हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
MHA sources: Violence in North-East Delhi orchestrated most likely with an eye on US President Trump's visit to India. MHA & Delhi Police Commissioner are in touch and expected to get a grip on the situation soon. Police Commissioner is monitoring situation from the Control Room
— ANI (@ANI) February 24, 2020
दिल्ली में सीएए को लेकर बवाल बेकाबू, निगम पार्षद मोहम्मद ताहिर हुसैन के घर में हिंसक भीड़ घुसी
दिल्ली में सीएए को लेकर बवाल बेकाबू हो गया है। आज तक के मुताबिक, मुस्तफाबाद के नेहरू विहार से आम आदमी पार्टी के निगम पार्षद मोहम्मद ताहिर हुसैन के घर में हिंसक भीड़ घुस गई। पार्षद का कहना है कि भीड़ ने घर में तोड़फोड़ की है।
ताजमहल की विजिटर बुक में ट्रंप ने लिखा- ताज महल हमें प्रेरणा देता है, यह भारत की संस्कृति की विभिन्नता और संपन्नता की शानदार विरासत
ताजमहल की विजिटर बुक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने हाथ से लिखा, “ताज महल हमें प्रेरणा देता है। यह भारत की संस्कृति की विभिन्नता और संपन्नता की शानदार विरासत है। थैंक्यू इंडिया।”
US President Donald Trump's message in the visitor's book at the Taj Mahal- "Taj Mahal inspires awe, a timeless testament to the rich and diverse beauty of Indian culture! Thank you, India". pic.twitter.com/QtD87OeiYk
— ANI (@ANI) February 24, 2020
दिल्ली हिंसा: जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर, गोकुलपुरी, जौहरी एन्क्लेव और शिव विहार मेट्रो स्टेशन बंद
दिल्ली में कई इलाकों में बिगड़ती कानून व्यवस्था और बवाल के बाद दिल्ली मेट्रो ने कई मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया है। हालात बिगड़ता देख दिल्ली मेट्रो ने जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर, गोकुलपुरी, जौहरी एन्क्लेव और शिव विहार स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेटों को बंद कर दिया है। अब उस रास्ते पर मेट्रो ट्रेनें वेलकम मेट्रो स्टेशन तक ही जाएंगी।
Delhi: Entry & exit gates of Jaffrabad, Maujpur-Babarpur, Gokulpuri, Johri Enclave, and Shiv Vihar metro stations are closed following violence in the North-East district. Trains will terminate at the Welcome metro station. pic.twitter.com/9Fpvjthze7
— ANI (@ANI) February 24, 2020
दिल्ली हिंसा पर अजय माकन ने जाहिर की दुख, सीएम केजरीवाल को दी सलाह
दिल्ली में हिंसा पर पुलिस का बयान, मौजपुर, करदमपुरी, चांद बाग और दयालपुर इलाके में हिंसा हुई है। उत्तर पूर्वी दिल्ली समेत पूरी दिल्ली के लोग शांति बरतें। वहीं कांग्रेस नेता अजय माकन ने सीएम केजरीवाल को हिंसा रोकने के लिए कई सलाह दी है।
1/n
.@ArvindKejriwal Ji,
As a CM, please do not appear to be helpless-
A few suggestions-
1)Immediately establish a helpline directly under you for any complaint of police inaction or that of violence-to be monitored & further passed on to the Police+SDM (directly under DelhiGovt pic.twitter.com/p4uq0uVHX2— अजय माकन (@ajaymaken) February 24, 2020
2/n #DelhiBurning
2)Immediately call an All-Party meeting, take suggestions and work across Political Parties to restore normalcy in troubled areas;
3)Immediately form peace committees in all troubled areas comprising of important social influencers from the same areas, ….— अजय माकन (@ajaymaken) February 24, 2020
ताजमहल परिसर में पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप, गाइड की मदद से ली जानकारी
Agra: US President Donald Trump and First Lady Melania Trump at the Taj Mahal. pic.twitter.com/DOd4tu8iOQ
— ANI (@ANI) February 24, 2020
उत्तर प्रदेश: सेंट्रल सुन्नी वक्फ बोर्ड मस्जिद बनाने के लिए पांच एकड़ जमीन स्वीकारी
The Sunni Waqf Board has accepted the five-acre land near Ayodhya to build mosque.
— ANI UP (@ANINewsUP) February 24, 2020
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ताज महल पहुंचे
Agra: US President Donald Trump and First Lady Melania Trump at the Taj Mahal. pic.twitter.com/jjyrHrC1Yz
— ANI (@ANI) February 24, 2020
थोड़ी देर में ताज महल पहुंचेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
Agra: US President Donald Trump and First Lady Melania Trump to soon arrive at the Taj Mahal. pic.twitter.com/olIExcsUNk
— ANI (@ANI) February 24, 2020
मौजपुर में CAA को लेकर बवाल के बाद दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले के प्रभावित इलाकों में धारा 144 लागू
दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले के प्रभावित इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गई है और उपद्रवियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मौजपुर, कर्दमपुरी, चांद बाग और दयालपुर के इलाकों में हिंसा हुई: दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस ने कहा, “नॉर्थ ईस्ट जिले कुछ इलाकों में, खासकर मौजपुर, कर्दमपुरी, चांद बाग और दयालपुर के इलाकों में हिंसा और आगजनी की कुछ घटनाएं सामने आई हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे शांति और सद्भाव बनाए रखें और किसी भी झूठी अफवाह पर विश्वास न करें।”
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप का आगरा में जोरदार स्वागत




डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप का यूपी के सीएम योगी और राज्यपाल ने स्वागत किया
उत्तर प्रदेश के आगरा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप का यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया।
Uttar Pradesh: US President Donald Trump and First Lady Melania Trump received by UP Governor Anandiben Patel and Chief Minister Yogi Adityanath in Agra. pic.twitter.com/d53DDzMi35
— ANI (@ANI) February 24, 2020
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आगरा पहुंचे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आगरा पहुंचे। pic.twitter.com/Yduik23ZWP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 24, 2020
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की
Very distressing news regarding disturbance of peace and harmony in parts of Delhi coming in.
I sincerely urge Hon’ble LG n Hon'ble Union Home Minister to restore law and order n ensure that peace and harmony is maintained. Nobody should be allowed to orchestrate flagrations.— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 24, 2020
दिल्ली के उपराज्यपाल ने पुलिस आयुक्त से कहा- सुनिश्चित करें कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में कानून व्यवस्था बनी रहे
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली पुलिस और पुलिस आयुक्त को निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित करें कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में कानून व्यवस्था बनी रहे। स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। मैं सभी से शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए संयम बरतने का आग्रह करता हूं।
Delhi Lieutenant Governor Anil Baijal: Instructed Delhi Police and Commissioner of Police to ensure that law and order is maintained in North East Delhi. The situation is being closely monitored. I urge everyone to exercise restraint for the maintenance of peace and harmony. pic.twitter.com/Pw0vf4xK6G
— ANI (@ANI) February 24, 2020
दिल्ली के मौजपुर में सीएए को लेकर बवाल के बाद डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने शांति की अपील की
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, “सभी दिल्लीवासियों से अपील है कि शांति बनाए रखें। हिंसा में सबका नुकसान है। हिंसा की आग सबको ऐसा नुकसान पहुंचाती है जिसकी भरपाई कभी नहीं हो पाती।”
सभी दिल्लीवासियों से अपील है कि शांति बनाए रखें. हिंसा में सबका नुक़सान है. हिंसा की आग सबको ऐसा नुक़सान पहुँचाती है जिसकी भरपाई कभी नहीं हो पाती.
— Manish Sisodia (@msisodia) February 24, 2020
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के 10 स्थानों पर धारा 144 लागू
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सीएए पर बवाल के बाद उत्तर-पूर्वी दिल्ली के 10 स्थानों पर धारा 144 लगा दी गई है। मौजपुर और जाफराबाद में सीएए को लेकर दो गुटों में झड़प के बाद दो घरों और फायर ब्रिगेड को आग के हवाले कर दिया गया है। इलाके में माहौल तनावपूर्ण है।
Delhi Police: Section 144 CrPC imposed at ten locations in North-east district of Delhi https://t.co/F3QSiRiJey pic.twitter.com/JVXN3twFCv
— ANI (@ANI) February 24, 2020
दिल्ली: मौजपुर में सीएए को लेकर दो गुटों में पथराव, एक पुलिस कर्मी की मौत
दिल्ली के मौजपुर में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। सीएए समर्थकों और विरोधियों के बीच पत्थरबाजी हुई है। पथराव में एक पुलिसकर्मी की मौत की खबर है। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। हालात पर काबू पाने की कोशिश जारी है।
One Delhi Police head constable has lost his life and one DCP injured during clashes between two groups in Delhi's Gokulpuri.
— ANI (@ANI) February 24, 2020
दिल्ली के मौजपुर में CAA को लेकर बवाल, पुलिस के सामने एक शख्स ने की फायरिंग
दिल्ली के मौजपुर में सीएए को लेकर दो गुटों में तनाव जारी है। मौजपुर में एक शख्स ने पुलिस के सामने फायरिंग की है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायर हो रहा है। जिसमें एक शख्स पिस्टल लहराते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में कुछ लोग पथराव करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।
WATCH: Condition of law and order in the national capital right now! This man is openly firing shots in front of a cop! People like him irrespective of their affiliation should be taken to cleaner by police! Protest is okay. RIOTING is unacceptable!!
Via: @priyanktripathi pic.twitter.com/S8rac07Vip
— Prashant Kumar (@scribe_prashant) February 24, 2020
दिल्ली: मौजपुर में पथराव पर डीसीपी पूर्वोत्तर बोले- फिलहाल माहौल शांत है
दिल्ली के मौजपुर इलाके में पथराव पर डीसीपी पूर्वोत्तर दिल्ली वेद प्रकाश सूर्या ने कहा, “अभी छियासठ फुटा रोड पर हमारी पॉजीशन है। यहां हमने दोनों पक्षों को समझा दिया है। कुछ लोग क्रोधित थे पर अब शांत हैं और स्थिति नियंत्रण में है।”
अमेरिकी राष्ट्रपति के दौरे के बीच औंधे मुंह गिरा भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स में 836 अंक की गिरावट दर्ज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत दौरे पर हैं। इस बीच भारतीय शेयर बाजार से अच्छी खबर नहीं है। शेयर बाजार औंधे मुंह गिरा है। सेंसेक्स में 836.90 अंक की गिरावट दर्ज की गई है। सेंसेक्स 40,333.22 पर पहुंच गया है।
दिल्ली के मौजपुर में CAA को लेकर दो गुटों में झड़प, मकान और गाड़ी में लगाई आग
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दिल्ली के मौजपुरम में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। खबरों के मुताबिक, दो गुटों में झड़प के बाद एक मकान और गाड़ी में आग लगा दी गई है। बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद हैं, हालात पर काबू पाने की कोशिश जारी है।
मोटेरा स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करने के बाद आगरा के लिए रवाना हुए डोनाल्ड ट्रंप
अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पत्नी मेलानिया ट्रंप आगरा के लिए रवाना हुए।
Ahmedabad: US President Donald Trump and First Lady Melania Trump leave for Agra, Uttar Pradesh. They will be paying visit to the Taj Mahal. pic.twitter.com/VuxjHzahTa
— ANI (@ANI) February 24, 2020
भारत-अमेरिका आज दोस्ती के साथ-साथ बिजनेस के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहे हैं: ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन में इस दौरान अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका आज दोस्ती के साथ-साथ बिजनेस के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि मैंने और मेलानिया ने आज महात्मा गांधी आश्रम का दौरा किया, जहां पर गांधी ने नमक आंदोलन की शुरुआत की और आज हम ताजमहल भी जाएंगे।
भारत की एकता पूरे विश्व के लिए एक मिसाल: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत की पूरे विश्व में इस बात के लिए तारीफ की जाती है कि यहां लाखों हिन्दू, मुस्लिम, सिख, जैन, ईसाईऔर यहूदी साथ-साथ प्रार्थना करते हैं। भारत की एकता पूरे विश्व के लिए एक मिसाल है।
अमेरिका और भारत में कई समानताएं हैं: डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत आज अपने लोगों में विश्वास जताता है, जो कि अमेरिका और हिंदुस्तान को एक जैसा बनाता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत में कई समानताएं हैं, जिसमें हर व्यक्ति को एक समान माना गया है। डोनाल्ड ट्रंप ने स्वामी विवेकानंद, महात्मा गांधी का भी जिक्र किया।
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने भाषण में बॉलीवुड की फिल्में और क्रिकेट का जिक्र किया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने भाषण में बॉलीवुड और क्रिकेट का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि शोले और डीडीएलजी शानदार फिल्मों में से एक हैं। उन्होंने कहा कि तेंदुलकर और विराट कोहली भारत के बेहतरीन क्रिकेटर हैं।
भारत जल्द ही गरीबी से बाहर निकलेगा: डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत जल्द ही गरीबी से बाहर निकलेगा। अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि 5 महीने पहले अमेरिका ने टेक्सास में एक विशाल फुटबॉल स्टेडियम में आपके महान प्रधानमंत्री का स्वागत किया और आज भारत ने अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में हमारा स्वागत किया है।
भारत ने हमेशा मानवता का संदेश दिया है: डोनाल्ड ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका हमेशा भारत का भरोसेमंद दोस्त रहा है। उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा मानवता का संदेश दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका भारत को प्यार करता है, भारत की इज्जत करता है और अमेरिका हमेशा भारत का ईमानदार और निष्ठावान दोस्त रहेगा।
नमस्ते शब्द से अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने भाषण की शुरूआत की
मोटेरा स्टेडियम में अब अमेरिकी राष्ट्रपति बोले रहे हैं। उन्होंने अपने भाषण की शुरूआत नमस्ते कहकर की। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि लंबी यात्रा कर भारत को संदेश देने आया है। उन्होंने कहा कि मुझे भारत पर गर्व है। भारत के लिए हमारे दिल में कास जगह है।
‘नमस्ते ट्रंप’ बोलकर पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति का स्वागत किया और इसका मतलब समझाया
‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, “इस कार्यक्रम का जो नाम है- नमस्ते, उसका मतलब बहुत गहरा है। यह दुनिया की प्राचीनतम भाषाओं में से एक, संस्कृत भाषा का शब्द है। इसका भाव है- सिर्फ व्यक्ति को ही नहीं, उसके भीतर व्याप्त देवत्व को भी नमन।”
PM Narendra Modi: The meaning of the name of this event – 'Namaste' is very deep. This is a word from the oldest languages of the world – Sanskrit. It means that we pay respect to not only to the person but also to the divinity inside him. #NamasteTrump pic.twitter.com/qq0ShpQBP6
— ANI (@ANI) February 24, 2020
आज अमेरिका-भारत के रिश्ते ऊंचाईयों को छू रहे हैं: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि यह धरती गुजरात की है, लेकिन आज पूरे भारत का नजारा दिख रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज अमेरिका-भारत के रिश्ते ऊंचाईयों को छू रहे हैं।
अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में ट्रंप का पीएम मोदी ने किया स्वागत
अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में पीएम मोदी ने ट्रंप का स्वागत किया। पीएम मोदी फिलहाल इस्टेडियम में बोल रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत-अमेरिका दोस्ती के नारे भी लगवाए।
PM Narendra Modi: You are heartily welcome in the largest democracy of the world. This is Gujarat but the entire country is enthusiastic in welcoming you. #NamasteTrump https://t.co/A8sy1FEXma
— ANI (@ANI) February 24, 2020
दिल्ली: मौजपुर में पथराव कर रहे लोगों पर पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
At Babarpur Maujpur metro station in north east Delhi. Cops firing tear gas shells. Video shot by @sakshichand8TOI pic.twitter.com/Eo0jKzbceI
— Raj Shekhar Jha (@rajshekharTOI) February 24, 2020
दिल्ली के मौजपुर में CAA को लेकर दो गुटों में फिर झड़प, पथराव के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात
दिल्ली के मौजपुर में एक बार फिर सीएए समर्थकों और इसके खिलाफ विरोध कर रहे लोगों के बीच झड़प हुई है। दोनों गुटों के बीच पथराव की भी खबर है। झड़प के बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
रविवार को भी दो गुटों के बीच झड़प हुई थी, जिसके बाद पुलिस आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े थे।
मोटेरा स्टेडियम पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अहमदाबाद के मोटोरा स्टेडियम पहुंच गए हैं। पीएम मोदी ने उनका स्वागत किया।
मनीष तिवारी बोले- विजिटर्स पुस्तिका में ट्रंप ने महात्मा गांधी का नाम तक नहीं लिया, उन्हें पता है गांधी कौन हैं?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साबरमती आश्रम के विजिटर्स पुस्तिका में महात्मा गांधी का कोई जिक्र नहीं किया है, उन्होंने लिखा, “मेरे अच्छे दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस शानदार दौरे के लिए धन्यवाद।” इस कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि विजिटर्स पुस्तिका में ट्रंप ने जो कुछ लिखा उसमें, महात्मा गांधी का कोई जिक्र नहीं है। मनीष तिवारी ने सवाल पूछा, क्या ट्रंप को पता भी है कि महात्मा गांधी कौन हैं?
This is a snapshot of the note that someone sent. It ostensibly is @realDonaldTrump ‘s note at Sabarmati. No mention of the Great Mahatma. Does he even know who Mohandas Karamchand Gandhi was ? pic.twitter.com/mY0PfXoWW6
— Manish Tewari (@ManishTewari) February 24, 2020
डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी का रोड शो जारी, मोटेरा स्टेडियम की ओर बढ़ रहा है काफिला
https://t.co/MF7gG44AXH pic.twitter.com/J6uaejEWpW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 24, 2020
Gujarat: Prime Minister Narendra Modi enroute Motera Stadium in Ahmedabad, where #NamasteTrump event will be held shortly. pic.twitter.com/mzLtQIrJEo
— ANI (@ANI) February 24, 2020
साबरमती आश्रम से मोटेरा स्टेडियम के लिए निकला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का काफिला
साबरमती आश्रम से मोटेरा स्टेडियम के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का काफिला निकल गया है। डोनाल्ड ट्रंप, मेलानिया ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीनों नेता एक ही काफिले में रवाना हुए हैं। रास्ते में उनका जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है।
#WATCH live via ANI FB: US President Donald Trump, First Lady Melania Trump and PM Modi enroute Motera Stadium in Ahmedabad. https://t.co/3mo97GEPcV pic.twitter.com/O9MUanATMR
— ANI (@ANI) February 24, 2020
साबरमती आश्रम में पीएम मोदी के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप
गुजरात: साबरमती आश्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप। pic.twitter.com/ojIvaUfTct
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 24, 2020
डोनाल्ड ट्रंप, मेलानिया ट्रंप ने विजिटर्स पुस्तिका में लिखा, शानदार दौरे के लिए मेरे दोस्त मोदी का धन्यवाद
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प ने साबरमती आश्रम में विजिटर्स पुस्तिका में लिखा, “मेरे अच्छे दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस शानदार दौरे के लिए धन्यवाद।”
US President Donald Trump and First Lady Melania Trump write in the visitor's book at Sabarmati Ashram pic.twitter.com/WtHCddENkA
— ANI (@ANI) February 24, 2020
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने साबरमती आश्रम में चलाया चरखा
#WATCH US President Donald Trump and First Lady Melania Trump spin the Charkha at Sabarmati Ashram. PM Modi also present. #TrumpInIndia pic.twitter.com/TdmCwzU203
— ANI (@ANI) February 24, 2020
US President Donald Trump and First Lady Melania Trump spin the Charkha at Sabarmati Ashram. PM Modi also present. pic.twitter.com/tn43byfBDB
— ANI (@ANI) February 24, 2020
अहमदाबाद के साबरमती आश्रम पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, पीएम मोदी ने किया स्वागत
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अहमदाबाद के साबरमती आश्रम पहुंच गए हैं। पीएम मोदी ने ट्रंप का साबरमती आश्रम में स्वागत किया।
अहमदाबाद: साबरमती आश्रम पहुंचे पीएम मोदी, थोड़ी देर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहुंचेंगे
Gujarat: Prime Minister Narendra Modi arrives at Sabarmati Ashram. US President Donald Trump to arrive at the Ashram shortly. pic.twitter.com/T7Hv3ogo7o
— ANI (@ANI) February 24, 2020
अहमदाबाद: साबरमती आश्रण जा रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रास्ते में उनका जोरदार स्वागत
#WATCH Ahmedabad: US President Donald Trump's cavalcade enroute Sabarmati Ashram from the airport. #TrumpInIndia pic.twitter.com/aK1FEOReHI
— ANI (@ANI) February 24, 2020
अहमदाबाद एयरपोर्ट से साबरमती आश्रम की ओर निकला अमेरिकी राष्ट्रपति का काफिला
अहमदाबाद एयरपोर्ट से साबरमती आश्रम की ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का काफिला धीरे-धीरे बढ़ रहा है। रास्ते अमेरिकी राष्ट्रपती का जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है।
https://t.co/SFPyOAE6aX pic.twitter.com/ZFpQLhm1BJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 24, 2020
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम नरेंद्र मोदी का काफिला एयरपोर्ट से रवाना
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम नरेंद्र मोदी का काफिला एयरपोर्ट से रवाना हो गया है। यहां साबरमती आश्रम जाएंगे डोनाल्ड ट्रंप।
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर विमान से बाहर निकले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, पीएम मोदी ने किया स्वागत
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर विमान से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बाहर निकल गए हैं। पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का स्वागत किया।
#WATCH Prime Minister Narendra Modi hugs US President Donald Trump as he receives him at Ahmedabad Airport. pic.twitter.com/rcrklU0Jz8
— ANI (@ANI) February 24, 2020
Prime Minister Narendra Modi hugs US President Donald Trump upon his arrival in Ahmedabad. pic.twitter.com/MVeLHWt9jq
— ANI (@ANI) February 24, 2020
अहमदाबाद: एयरपोर्ट पहुंचे पीएम मोदी, डोनाल्ड ट्रंप का करेंगे स्वागत
पीएम मोदी अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पहुंच गए हैं। पीएम मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का स्वागत करेंगे।
गुजरात: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप अहमदाबाद पहुंचीं
Gujarat: US President Donald Trump's daughter, Ivanka Trump arrives in Ahmedabad. https://t.co/5Y7L48Xfts pic.twitter.com/v1QK8HCro3
— ANI (@ANI) February 24, 2020
अहमदाबाद: थोड़ी देर में विमान से अपनी पत्नी के साथ बाहर निकलेंगे डोनाल्ड ट्रंप
#WATCH US President Donald Trump and First Lady Melania Trump land in Ahmedabad, Gujarat. https://t.co/y2DoCY33WW pic.twitter.com/CBSu4MJnap
— ANI (@ANI) February 24, 2020
Gujarat: US President Donald Trump and First Lady Melania Trump land in Ahmedabad. In the first leg of their two-day visit to India, they will participate in #NamasteyTrump event at Motera Stadium today. pic.twitter.com/iSWaJign70
— ANI (@ANI) February 24, 2020
गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पहुंचा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंंप का विमान
गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंंप का विमान पहुंच गया है। थोड़ी देर में विमान से बाहर निकलेंगे। एयरपोर्ट भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। पीएम मोदी खुद ट्रंप का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचे हैं।
US President Donald Trump and First Lady Melania Trump land in Ahmedabad, Gujarat. They will participate in #NamasteyTrump event at Motera Stadium today. pic.twitter.com/I7Dr1myQ2V
— ANI (@ANI) February 24, 2020
CAA को लेकर मौजपुर समेत कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन को लेकर 4 मामले दर्ज, FIR में BJP नेता कपिल मिश्रा का नाम नहीं
दिल्ली में रविवार को विभिन्न स्थानों पर हुई हिंसा की घटनाओं पर संयुक्त पुलिस आयुक्त (पूर्वी रेंज) आलोक कुमार ने कहा, “चार मामले दर्ज किए गए हैं, 1 जाफराबाद, 1 वेलकम और 2 मामले दयालपुर में दर्ज किए गऐ हैं। इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।”
गौर करने वाली बात यह है कि इस एफआईआर में बीजेपी नेता कपिल मिश्रा का नाम तक नहीं है, जिन्होंने मौजपुर में माहौल बिगड़ने की कोशिश की थी। पुलिस के सामने वो मौजूद थे। बावजूद इसके पुलिस हिंसा में शामिल लोगों को पहचानने की बात कर रही है।
Joint Commissioner of Police (Eastern Range) Alok Kumar, on incidents of violence at different locations yesterday in Delhi: 4 cases have been registered – one each in Jaffarabad and Welcome, & two cases in Dayalpur. The people involved are being identified. (file pic) pic.twitter.com/XulfvS8nPF
— ANI (@ANI) February 24, 2020
डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को दिल्ली पुलिस ने फेक न्यूज़ मामले में दी क्लीन चिट
दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को फेक न्यूज़ मामले में क्लीन चिट दे दी है। मनीष सिसोदिया पर आरोप लगा था कि उन्होंने जामिया हिंसा के दौरान दिल्ली पुलिस के जवान द्वारा डीटीसी बस में आग लगाने की फेक न्यूज़ फैलाई थी।
अहमदाबाद हवाई अड्डे से मोटेरा स्टेडियम तक रास्ते में कलाकारों और दर्शकों की लंबी कतारें लगी
अहमदाबाद हवाई अड्डे से मोटेरा स्टेडियम तक जाने वाले रास्ते में कलाकारों और दर्शकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ एक रोड शो करेंगे और आज मोटेरा स्टेडियम में ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम में भाग लेंगे।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का स्वागत करने के लिए अहमदाबाद पहुंचे पीएम मोदी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का स्वागत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंच गए हैं। करीब 11.40 बजे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अहमदाबाद पहुंचेंगे।
#WATCH: Gujarat: Prime Minister Narendra Modi arrives in Ahmedabad. US President Donald Trump and First Lady Melania Trump, along with with a high-level delegation, is arriving here today. pic.twitter.com/eVkxLON4Mz
— ANI (@ANI) February 24, 2020
हम भारत आने के लिए तत्पर हैं, रास्ते में हैं, कुछ ही घंटों में हम सबसे मिलेंगे: डोनाल्ड ट्रंप
कुछी ही देर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अहमदाबाद पहुंचेंगे। अहमदाबाद पहुंचने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने हिंदी में ट्वीट कर कहा, “हम भारत आने के लिए तत्पर हैं । हम रास्ते में हैँ, कुछ ही घंटों में हम सबसे मिलेंगे!”
हम भारत आने के लिए तत्पर हैं । हम रास्ते में हैँ, कुछ ही घंटों में हम सबसे मिलेंगे!
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) February 24, 2020
अहमदाबाद में अमेरिकी राष्ट्रपति के स्वागत में खड़े स्कूली बच्चे
थोड़ी ही देर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत पहुंचेंगे। अहमदाबाद में उनके स्वागत की तैयारी चल रही है। अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास स्कूली बच्चे परफॉर्म कर रह हैं। ये ग्रुप अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के रोड शो के दौरान परफॉर्म करने वाले कलाकारों में शामिल है।
#WATCH Gujarat: A group of school children perform near Ahmedabad airport, ahead of the arrival of US President Donald Trump and First Lady Melania Trump. pic.twitter.com/3Ju8xVUDAf
— ANI (@ANI) February 24, 2020
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत आने से पहले शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 400 अंक गिरा
Sensex at 40,772.83 down by 397.29 points. Nifty at 11,957.05 down by 123.80 points. pic.twitter.com/x4vlXWQ47x
— ANI (@ANI) February 24, 2020
पीएम मोदी अहमदाबाद के लिए रवाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के लिए रवाना हो चुके हैं। वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ एक रोड करेंगे और मोटेरा स्टेडियम में होने वाले ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।
ISIS साजिश मामले में कर्नाटक और तमिलनाडु में छापेमारी कर रही है NIA
राष्ट्रीय जांच एजेंसी, ISIS साजिश मामले में कर्नाटक और तमिलनाडु की 20 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी कर रही है।
अमेरिकी राष्ट्रपति का दौरा दौरा दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करेगा: पीएम मोदी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज भारत दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह ट्वीट कर कहा, “भारत आपकी यात्रा का इंतजार कर रहा है। यह दौरा दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करेगा। आपसे जल्द ही अहमदाबाद में मुलाकात होगी।
India awaits your arrival @POTUS @realDonaldTrump!
Your visit is definitely going to further strengthen the friendship between our nations.
See you very soon in Ahmedabad. https://t.co/dNPInPg03i
— Narendra Modi (@narendramodi) February 24, 2020
अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में पहुंचने लगे लोग
गुजरात के अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में लोगों का आना शुरू हो गया है। आज यहां पर अमेरिकी राष्ट्रपति का ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम होना है।
Gujarat: Entry of visitors begins at Motera Stadium in Ahmedabad, where US President Donald Trump will attend the 'Namaste Trump' event today. President Trump is arriving today in India, along with a high-level delegation. pic.twitter.com/kthyw8pEpe
— ANI (@ANI) February 24, 2020
अहमदाबाद: मोटेरा स्टेडियम में गरबा डांस करेगा ये ग्रुप
#WATCH Gujarat: A group of Garba dancers perform at the Airport Circle in Ahmedabad. The group is one of the artists who will perform during the road show of US President Donald Trump and First Lady Melania Trump today. pic.twitter.com/jbaKomm8bK
— ANI (@ANI) February 24, 2020
अहमदाबाद: साबरमती आश्रम के बाहर सुरक्षा कड़ी
गुजरात में अहमदाबाद के साबरमती आश्रम के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, US सिक्योरिटी के स्निफर डॉग भी मौजूद। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अहमदाबाद पहुंचने के बाद आश्रम का दौरा करेंगे।
Gujarat: Security tightened outside Sabarmati Ashram in Ahmedabad, sniffer dog of the US security also present. US President Donald Trump will visit the Ashram today upon his arrival to the city. pic.twitter.com/vJE0Z496k8
— ANI (@ANI) February 24, 2020
अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए
गुजरात के अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आज यहां पर ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज भारत दौरे पर आ रहे हैं।
Gujarat: Motera Stadium in Ahmedabad, where US President Donald Trump's 'Namaste Trump' will be held today. President Trump is arriving in India today, along with a high-level delegation. PM Modi will hold a roadshow along with him and participate in the event at the stadium. pic.twitter.com/uLl3hQrv4M
— ANI (@ANI) February 24, 2020
CAA के खिलाफ जाफराबाद में महिलाओं का प्रदर्शन जारी, जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर मेट्रो स्टेशन बंद
दिल्ली के जाफराबाद में मेट्रो स्टेशन के बाहर सीएए के खिलाफ महिलाओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। रविवार को मौजपुर में सीएए को लेकर दो गुटों में टकराव के बाद इलाके में सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है। प्रदर्शन को देखते हुए आज भी जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर मेट्रो स्टेशन बंद है।
Delhi Metro Rail Corporation: Entry and exit of Jaffrabad and Maujpur-Babarpur are closed. Trains will not be halting at these stations. pic.twitter.com/le2EaXcj4p
— ANI (@ANI) February 24, 2020