नोएडा में कोई स्कूल नहीं किया गया बंद, एक को 3 दिन के लिए सैनिटाइज किया गया: नोएडा डीएम
बी.एन. सिंह नोएडा DM: अफवाहें फैलाई जा रही हैं कि सारे स्कूल बंद कर दिए गए हैं, कोई भी स्कूल बंद नहीं किया गया है, सिर्फ एक स्कूल तीन दिन के लिए सैनिटाइज किया गया है, उसे बंद किया गया है और कोई भी स्कूल बंद नहीं किया गया है। https://t.co/yTBJ9zcW42
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 3, 2020
कोरोनावारयस: जम्मू-कश्मीर में अब तक 21 संदिग्ध मामलों का परीक्षण, कोई पॉजिटिव मामला नहीं
जम्मू-कश्मीर के प्रधान सचिव रोहित कंसल: जम्मू-कश्मीर में अब तक 21 संदिग्ध मामलों का अब तक परीक्षण किया गया है, कोई पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य मशीनरी और प्रशासनिक मशीनरी पूरे अलर्ट पर हैं। #COVID19 pic.twitter.com/kq1B19kD69
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 3, 2020
सुप्रीम कोर्ट के वार्ताकार संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन जाएंगे शाहीन बाग, प्रदर्शनकारियों से करेंगे मुलाकात
सुप्रीम कोर्ट के वार्ताकार संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन आज रात 9 बजे के करीब शाहीन बाग का दौरा करेंगे। साधना रामचंद्रन और संजय हेगड़े सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों से बात करेंगे। खबर है कि दोनों प्रदर्शनकारियों के साथ एक बार फिर से बातचीत शुरू करने वाले हैं।
Sanjay Hegde confirms to me that he & Sadhana Ramachandran will be visiting #ShaheenBagh at around 9 pm tonight
Both are SC appointed mediators.
They are restarting the talks with protesters
I'll keep updating
— Saahil Murli Menghani (@saahilmenghani) March 3, 2020
2016 अहमदनगर केस: महाराष्ट्र सरकार ने उच्च स्तीरय जांच के आदेश दिए
2016 में अहमदनगर में महिला से रेप और उसके पति को कथित रूप से पीटने के मामले पर महाराष्ट्र गृह मंत्री अनिल देशमुख: 8 आरोपियों में से 7 महिला के परिवार के सदस्य हैं।महिला ने पहले भी ऐसी ही रिपोर्ट दर्ज की थी। उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया गया है, मामले की जांच की जा रही है। pic.twitter.com/LMtr6RlTYw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 3, 2020
दिल्ली हिंसा पर अब तक चुप है केंद्र सरकार, याद रहे यह बंगाल है, जो दिल्ली में हुआ यहां नहीं हो सकता: ममता
West Bengal CM Mamata Banerjee on Delhi violence: Even now bodies are being recovered but till today the central government has kept quiet. Why so many people were killed in Delhi? Remember, this is Bengal. What happens in Delhi, does not happen in Bengal. pic.twitter.com/pz4PWLxzQ3
— ANI (@ANI) March 3, 2020
दिल्ली: सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए ईमेल आईडी और फोन नंबर जारी
AAP MLA Saurabh Bhardwaj:2ndmeeting of Peace& Harmony Committee was held today. We've launched an email ID dvscommittee@delhi.gov.in & phone number 8950000946,where people can file complaint against content that has potential to disrupt communal harmony in society. #DelhiViolence pic.twitter.com/J3FffpMPyH
— ANI (@ANI) March 3, 2020
DGCA ने सभी सभी एयरलाइंस और उनके चालक दल के लिए COVID-19 की रोकथाम के लिए गाइडलाइंस जारी किया
Directorate General of Civil Aviation has issued circular to all airlines and their crew members with the guidelines for the prevention of the spread COVID-19. pic.twitter.com/6RKesGm2t8
— ANI (@ANI) March 3, 2020
कोरोना वायरस के चलते ITBP कैंप में रखे गए 24 लोगों की शुरूआती स्क्रीनिंग हो गई है
न्यूज एजेंसी एएनआई ने सरकार के सूत्रों के हवाले से बताया है कि कोरोना वायरस को लेकर जिन 24 लोगों को आईटीबीपी कैंप में रखा गया है। उनकी शुरूआती स्क्रीनिंग हो चुकी है। जांच के लिए सैंपल को AIIMS भेजा गया है। जिन 24 लोगों को आईटीबीपी कैंप में रखा गया है उनमें से 21 इटली के नागरिक हैं जबकि 3 लोग भारतीय हैं।
Government sources: Out of 21 Italian nationals, 8 are males and 13 are females. Indians include one tourist guide, one driver and one helper. Their initial screening has been done and their samples have been sent to AIIMS https://t.co/uykC8MQVEl
— ANI (@ANI) March 3, 2020
CAA हिंसाः शिलॉन्ग में रात 9 से सुबह 8 बजे तक लागू रहेगा कर्फ्यू
सीएए को लेकर शिलॉन्ग में हुई हिंसा के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। डीएम ने बताया कि हालात तनावपूर्ण ना हो इसलिए शिलॉन्ग में रात 9 से सुबह 8 बजे तक लागू रहेगा कर्फ्यू।
एयर इंडिया का यात्री कोरोना वायरस की जांच में पॉजिटिव पाया गया
एयर इंडिया ने मंगलवार को पुष्टि कर कहा कि 25 फरवरी को वियना-दिल्ली उड़ान का एक यात्री कोरोना वायरस की जांच में पॉजिटिव पाया गया है। एयर इंडिया ने ट्वीट किया, “यह यात्रियों की सावधानी के लिए है, जिन्होंने 25 फरवरी 20 की एआई1 54 वियना-दिल्ली से उड़ान भरी थी। यात्रियों में से एक को कोरोना वायरस की जांच में पॉजिटिव पाया गया है। कृप्या कोरोना वायरस के संबंध में स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अधिसूचित प्रोटोकॉल का पालन करें।”
(आईएएनएस के इनपुट के साथ)
कोरोना वायरस: तजाकिस्तान ने भारतीय अंडर-16 टीम के दौरे को किया रद्द
All India Football Federation has cancelled the U-16 National team’s exposure tour to Tajikistan post-outbreak of COVID-19 coronavirus.
— ANI (@ANI) March 3, 2020
लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी के घर पर हमला, स्टाफ के साथ धक्कामुक्की
लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी के दिल्ली स्थित आवास पर कुछ असामाजिक तत्वों ने हमला किया है। चौधरी की कार्यालय सने यह जानकारी देते हुए बताया कि आज शाम 5.30 बजे करीब हुए इस हमले में असामाजिक तत्वों ने घर पर काम करने वाले कर्मचारी के साथ धक्का मुक्की भी किया है।
Office of Congress leader in Lok Sabha, Adhir Ranjan Chowdhury: Delhi residence of Member of Parliament, AR Chowdhury was attacked by miscreants around 5:30 pm today. House staff was also thrashed by miscreants. (file pic) pic.twitter.com/wZXOKF45DY
— ANI (@ANI) March 3, 2020
संजय कुमार पांडा को तुर्की गणराज्य में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया
Sanjay Kumar Panda appointed as the next ambassador of India to the Republic of Turkey.
— ANI (@ANI) March 3, 2020
यूपी सरकार ने बताया कि कोरोना वायरस के 6 संदिग्ध केस पाए गए, सभी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती
यूपी सरकार ने बताया कि कोरोना वायरस के 6 संदिग्ध केस पाए गए हैं, सभी संदिग्धों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संदिग्धों को सैंपल को पुणे स्थित नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजा गया है।
Government of Uttar Pradesh: Six suspected cases of #COVID19 found in the state. All suspected patients have been admitted to Safdarjung Hospital in Delhi. Samples have been sent to National Institute of Virology, Pune for testing. pic.twitter.com/xnLfQOFwcg
— ANI UP (@ANINewsUP) March 3, 2020
कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए नेवी के ‘मिलन’ नाम के बहुपक्षीय अभ्यास को टाला जा सकता है
सरकारी सूत्रों के अनुसार कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए नेवी के ‘मिलन’ नाम के बहुपक्षीय अभ्यास को टाला जा सकता है। 18 मार्च से विशाखापतनम में होना था अभ्यास। सरकार ने सेना, नेवी और वायुसेना को कोरोना के खतरे को देखते हुए लगभग 2500 संदिग्धों को विशेष निगरानी में रखने के लिए तैयार रहने को कहा है।
Government sources:Indian Navy’s Milan multilateral naval exercise planned to be held from March 18 in Visakhapatnam may be cancelled in view of #Coronavirus. Govt has asked Army,Navy&Air Force to be prepared for quarantine facilities for over 2500 suspected cases in coming days. pic.twitter.com/1WDlwRAGUJ
— ANI (@ANI) March 3, 2020
कोरोना वायरस: जिस फ्लाइट से पीड़ित शख्स ने किया था सफर, उस फ्लाइट के 4 क्रू को ओबजरवेशन में रखा गया है
हैदराबाद में कोरोना वायरस के पीड़ित पाए गए शख्स ने दुबई से बेंगलुरु के बीच इंडिगो के विमान 6E 96 से 20 फरवरी को यात्रा की थी। उस विमान के 4 केबिन क्रू को घर में ही विशेष निगरानी में रखा गया है। इंडिगो ने जारी किया बयान।
IndiGo statement: The #Coronavirus affected passenger in Hyderabad travelled on IndiGo flight 6E 96 (Dubai-Bangalore) on Feb 20. All 4 cabin crew who operated this flight have been placed on home observation. We're following all prescribed Airport Health Organization guidelines.
— ANI (@ANI) March 3, 2020
दिल्ली हिंसा: ताहिर हुसैन को लेकर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजीत कुमार सिंगला ने कहा- कुछ लोगों ने फोनकर पार्षद के फंसे होने की जानकारी दी थी
दिल्ली हिंसा को लेकर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजीत कुमार सिंगला ने निलंबित आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन ने कहा कि 24-25 की रात में कुछ लोगों ने हमें बताया कि पार्षद फंस गए हैं और असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, उन्हें तब गली से बचाया गया था।
Ajit Kumar Singla, Additional Commissioner of Police on suspended AAP Councillor Tahir Hussain: On the intervening night of 24-25 some people told us that some Councillor is stuck & feeling insecure, he was then rescued from the lane. #Delhi pic.twitter.com/rxz9zLTljG
— ANI (@ANI) March 3, 2020
कोरोना वायरस पर बोले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, कहा- घबराने की कोई जरूरत नहीं है
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि कोराना वायरस को लेकर इसको लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है, केवल सावधानियां बरतें। हाथ धोकर ही आंखों, मुंह आदि को छुएं। 25 अस्पतालों में कोरोना से निपटने की व्यव्स्था की गई है और साढ़े 3 लाख N95 मास्क की व्यवस्था की गई है।
कोरोना वायरस: दिल्ली में एक मरीज की पुष्टी होने के बाद सिसोदिया बोले- सीएम को है जानकारी
दिल्ली में कोरोना वायरस की पुष्टी होने के बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने प्रेस कांफ्रेंस करके कहा है कि इस मामले की जानकारी सीएम केजरीवाल को दे दी गई है।
Delhi Deputy Chief Minister Manish Sisodia: Chief Minister was informed about the one positive case. In 25 hospitals, the process of setting up of isolation wards is underway. We have to take care of personal hygiene & develop a habit of washing our hands frequently. #Coronavirus pic.twitter.com/4IaBooJvSr
— ANI (@ANI) March 3, 2020
शाहरुख और ताहिर के बीच क्या कनेक्शन है उसकी जांच हो रही है: दिल्ली पुलिस
दिल्ली हिंसा के आरोपी शाहरुख की गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस करके कहा कि वो मॉडलिंग करता है, टिकटॉक वीडियो भी बनाता है। ये जिम का भी शौकीन है। सेकेंड ईयर बीए तक पढ़ा हुआ है। इसने म्यूजिक विडियो भी बना रखा है। शुरुआती पूछताछ में शाहरुख ने बताया कि वो अकेले ही प्रोटेस्ट में आया था। अभी उसे अदालत में पेश करना है, पूछताछ बाद में करेंगे। इसने भागने के लिए जो गाड़ी का इस्तेमाल किया था, उसकी पहचान की जा रही है। इसके अलावा उसका ताहिर के साथ क्या कनेक्शन है, इसकी भी जांच हो रही है।
दिल्ली हिंसा में शाहरुख की गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, यूपी और बिहार से है आरोपी का संबंध
दिल्ली हिंसा में फायरिंग करने वाले शाहरुख की गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि शाहरुख को यूपी के शामली से गिरफ्तार किया गया है। शाहरुख के पास मौजूद पिस्टल बिहार के मुंगेर की बनी हुई थी, अपनी फैक्ट्री में काम करने वाले एक शख्स से इसने खरीदी थी पिस्टल।
Ajit Kumar Singla, Additional Commissioner of Police: We're trying to recover the pistol he used. Shahrukh said he fired during protests in a fit of rage. He has no criminal background but his father has a narcotics & fake currency case against him. Further investigation underway https://t.co/ON2IxwPDCI pic.twitter.com/11lEUJTr0N
— ANI (@ANI) March 3, 2020
झारखंड: दुमका में पॉस्को कोर्ट बच्ची से बलात्कार और हत्या मामले में 3 दोषियों को सुनाई मृत्युदंड की सजा
झारखंड के दुमका में पॉस्को कोर्टत ने 6 साल की बच्ची से बलात्कार और हत्या मामले में 3 दोषियों को मृत्युदंड की सजा दी। इस मामले में दोषियों का नाम है मिठू राय, पंकज मोहली और अशोक राय।
Dumka: A special Protection of Children from Sexual Offences (POCSO) court awarded capital punishment to 3 convicts for rape and murder of a 6-year-old girl. The convicts are- Mithu Rai, Pankaj Mohli and Ashok Rai. #Jharkhand
— ANI (@ANI) March 3, 2020
पुलवामा हमला मामले में दो और लोगों की हुई गिरफ्तारी
20 फरवरी, 2019 को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले मामले में एनआईए ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। खबरों के मुताबिक, पुलवामा हमले में शामिल होने के आरोप में बाप और बेटी को गिरफ्तार किया गया है। अब तक इस मामले में तीन गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
National Investigation Agency: NIA has arrested 2 more accused Tariq & Insha. During interrogation accused Tariq disclosed that his house at Hakripora, Pulwama was used by terrorists for shelter & planning of the attack on CRPF convoy in Pulwama. Further investigation underway. pic.twitter.com/VnXx0tchv1
— ANI (@ANI) March 3, 2020
दिल्ली: 28 फरवरी को हयात रीजेंसी में खाना खाने वाले में एक व्यक्ति में कोरोना वायरस की हुई थी पुष्टि
हयात रीजेंसी दिल्ली के मुताबिक, सरकारी अधिकारियों ने हाल ही में पुष्टि की है कि 28 फरवरी को हयात रीजेंसी दिल्ली में ला पियाजा रेस्तरां में भोजन करने वाले एक व्यक्ति में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी।
Hyatt Regency Delhi: All colleagues who were present at restaurant on February 28 have been asked to self-quarantine for 14 days. The restaurant has also started to conduct daily temperature checks for all colleagues and contractors when they enter and exit the building. (2/2) https://t.co/JJdrDCduMu
— ANI (@ANI) March 3, 2020
दिल्ली जल गई और पीएम मोदी सोशल मीडिया अकाउंट्स के बारे में ट्वीट कर रहे हैं: कांग्रेस
कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने प्रेस से बात करते हुए कहा कि दिल्ली जल गई और पीएम मोदी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की बात कर रहे हैं और उनके नेता नफरत भरे बयान दे रहे हैं।
Is this not putting the horse after Holi and sitting in the cart twiddling you’re thumbs now? While Delhi burns PM is tweeting about giving up social media accounts. Is it important: @DrAMSinghvi
— Congress Live (@INCIndiaLive) March 3, 2020
दिल्ली हिंसा: जाफराबाद में फायरिंग करने वाले आरोपी शाहरुख को दिल्ली पुलिस मुख्यालय लाया गया
दिल्ली हिंसा के दौरान जाफराबाद में फायरिंग करने वाले आरोपी शाहरुख को उत्तर प्रदेश से दिल्ली पुलिस मुख्यालय लाया गया है।
Delhi: Shahrukh (in chequered shirt), the man who had opened fire at police during violence in North East Delhi on 24th February brought to old Police Headquarters, ITO. He was arrested by Delhi Police Crime Branch from Uttar Pradesh. pic.twitter.com/Ww3sRThNPo
— ANI (@ANI) March 3, 2020
ईरान में कोरोना वायरस से 11 और लोगों की मौत, संख्या बढ़कर 77 हुई
एएफपी न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक, ईरान में कोरोना वायरस से 11 और मौतें हुई हैं। ईरान में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या अब 77 पहुंच गई है।
Iran reports 11 new #coronavirus deaths, death toll reaches 77: AFP news agency
— ANI (@ANI) March 3, 2020
गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय बोले- पुलवामा में CRPF काफिले पर हमले के पीछे जैश-ए-मोहम्मद का था हाथ
20 फरवरी, 2019 को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले के बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, “एनआईए की जांच से पता चला है कि आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी मॉड्यूल का इसके पीछे हाथ था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।”
G. Kishan Reddy, MoS Home: Investigations by National Investigation Agency (NIA) have revealed linkage
of terrorist module of proscribed terrorist organization Jaish-e-Mohammed, which was responsible for execution of this attack. The case is under investigation at present. (2/2) https://t.co/BglQsczcvB— ANI (@ANI) March 3, 2020
केरल के वायनाड में भीषण सड़क हादसा, कार और बस की टक्कर में एक की मौत, 80 लोग घायल
केरल के वायनाड के सुल्तान बाथरी में एक भीषण सड़क हादसे की खबर है। खबरों के मुताबिक, बस और कार की टक्कर में एक की मौत हो गई है। जबकि 80 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Kerala: 1 person dead, at least 80 injured after a private bus rammed into a car in Sultan Bathery in Wayanad, earlier today. pic.twitter.com/JbV8vkzfFk
— ANI (@ANI) March 3, 2020
दिल्ली हिंसा पर विपक्ष को सवाल पूछने का अधिकार है: संजय राउत
Opposition has right to ask questions, demand resignation over Delhi violence: Sanjay Raut
Read @ANI Story| https://t.co/sZFz9pSZ6E pic.twitter.com/mHltu3NHd3
— ANI Digital (@ani_digital) March 3, 2020
जिन 5 विदेशी नागरिकों ने CAA के खिलाफ प्रदर्शन में हिस्सा लिया, उन्हें देश छोड़कर जाने के लिए कहा गया
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा, “ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन के अनुसार, 5 विदेशी नागरिकों, जिन्होंने सीएए विरोधी प्रदर्शनों में हिस्सा लेकर वीजा मानदंडों का उल्लंघन किया था, उन्हें भारत छोड़ने के लिए कहा गया था।”
MoS Home Nityanand Rai in a written reply in Lok Sabha:
As per Bureau of Immigration, 5 foreign nationals who violated visa norms by participating in the anti-CAA protests were asked to leave India.— ANI (@ANI) March 3, 2020
पीएम से राहुल बोले- सोशल मीडिया अकाउंट्स का नाम लेकर समय न करें बर्बाद, कोरोना वायरस की चुनौती पर दें ध्यान
राहुल गांधी ने पीएम मोदी के सोशल मीडिया वाले बयान पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “प्रिय @PMOIndia, देश आपातकाल का सामना कर रहा है ऐसे में आप सोशल मीडिया अकाउंट्स का नाम लेकर देश का समय बर्बाद न करें। कोरोना वायरस की चुनौती से निपटने के लिए हर भारतीय का ध्यान केंद्रित करें। यह कैसे किया जाता हैं, नीचे दिए गए वीडियो में देखें।”
Dear @PMOIndia,
Quit wasting India's time playing the clown with your social media accounts, when India is facing an emergency. Focus the attention of every Indian on taking on the Corona virus challenge.
Here's how it's done..#coronavirusindia pic.twitter.com/jLZG5ISjwt
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 3, 2020
दिल्ली हिंसा पर हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही बुधवार 11 बजे तक के लिए स्थगित
Budget Session: Rajya Sabha has been adjourned till 11 am tomorrow. pic.twitter.com/Vb32ZIKXdz
— ANI (@ANI) March 3, 2020
कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बुलाई आपात बैठक
दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस पर एक इमरजेंसी बैठक बुलाई है। सीएम अरविंद केजरीवाल, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, दिल्ली के मुख्य सचिव विजय कुमार देव और दिल्ली के स्वास्थ्य सचिव आज होने वाली इस बैठक में शामिल होंगे।
कोरोना वायरस पर पीएम मोदी बोले- डरने की जरूरत नहीं, एक साथ काम करने की जरूरत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “घबराने की जरूरत नहीं है। हमें एक साथ काम करने की जरूरत है, आत्म-सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए छोटे अभी तक महत्वपूर्ण उपाय करें।”
There is no need to panic. We need to work together, take small yet important measures to ensure self-protection. pic.twitter.com/sRRPQlMdtr
— Narendra Modi (@narendramodi) March 3, 2020
दिल्ली हिंसा पर लोकसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, सदन की कार्यवाही कल 11 बजे तक के लिए स्थगित
दोपहर 2 बजे एक बार फिर लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही दिल्ली हिंसा को लेकर सदन में हंगामा शुरू हो गया। विपक्षी सांसदों ने इस मुद्दे पर सदन में चर्चा कराने की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। इसके बाद सदन की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थिगत कर दी गई।
Lok Sabha adjourned amid ruckus in the House over Opposition's demand for an immediate discussion on the issue of Delhi violence https://t.co/Q8CIdQwENT
— ANI (@ANI) March 3, 2020
कोरोना वायरस से खतरे को देखते हुए नोएड की एक हजार कंपनियों को नोटिस
नोएडा के गौतम बुद्धनगर के सीएमओ डॉ. अनुराग भार्गव ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा की 1000 से ज्यादा कंपनियों नोटिस दिया है। कंपनियों से कहा गया है कि जो कर्मचारी विदेश से लौट रहे हैं, उनकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को तुरंत दें। सीएमओ ने ईरान, सिंगापुर चीन समेत 13 देशो से लौटने वाले लोगो की स्क्रीनिंग का आदेश भी दिय।।
Anurag Bhargav, Chief Medical Officer of Gautam Buddh Nagar: We are also sanitizing the school bus in which the children travelled. https://t.co/y5Ey2iz2Xt
— ANI UP (@ANINewsUP) March 3, 2020
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस को लेकर राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस को लेकर राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। एसीएस हेल्थ आरके सिंह ने कहा, “सभी होटल जहां इटली पर्यटक रुके हुए थे उन्हें साफ किया जा रहा है। जो लोग संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए उनके सैंपल ले लिए गए हैं।”
राहुल गांधी ने कोरोना वायरस के खतरे को लेकर मोदी सरकार को फिर चेताया, अब तक 6 मामले आ चुके हैं सामने
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “हर देश में ऐसे क्षण आते हैं, जब उसके नेताओं का परीक्षण किया जाता है। एक सच्चे नेता को पूरी तरह से भारत और उसकी अर्थव्यवस्था पर मंडरा रहे कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए ध्यान केंद्रित करना चाहिए।”
राहुल गांधी ने अपने पूराने ट्वीट को रीट्वीट किया है। पिछले ट्वीट में उन्होंने लिखा था, “कोरोना वायरस हमारे लोगों और हमारी अर्थव्यवस्था के लिए एक अत्यंत गंभीर खतरा है। मेरी समझ से सरकार इस खतरे को गंभीरता से नहीं ले रही है। समय पर कार्रवाई महत्वपूर्ण है।”
There are moments in the life of every nation when its leaders are tested. A true leader would be completely focused on averting the massive crisis about to be unleashed by the virus on India and its economy. #coronavirusindia https://t.co/SuEvqMFbQd
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 3, 2020
महिला दिवस पर महिलाओं को समर्पित होगा मेरा सोशल मीडिया अकाउंट: पीएम मोदी
इस महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने सोशल मीडिया अकाउंट को महिलाओं को समर्पित करेंगे। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, “इस महिला दिवस पर मैं अपने सोशल मीडिया अकॉउंट को महिलाओं को समर्पित करूंगा। यह लाखों महिलाओं को प्रेरित करने में मदद करेगा, जिनके काम ने मुझे प्रेरित किया है। क्या आप ऐसी महिलाओं में से हैं या आप ऐसी प्रेरक महिलाओं को जानते हैं? #SheInspiresUs का प्रयोग करते हुए ऐसी कहानियों को साझा करें।”
Prime Minister Narendra Modi tweets,"This Women's Day, I'll give away my social media accounts to women whose life&work inspire us. It will help them ignite motivation in millions. Are you such a woman or do you know such inspiring women? Share such stories using #SheInspiresUs." pic.twitter.com/Hi052TS8DK
— ANI (@ANI) March 3, 2020
CAA के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका, भारत ने जताया ऐतराज
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग के उच्चायुक्त ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ भारत के सर्वोच्च न्यायालय में हस्तक्षेप याचिका दायर की है। वहीं, विदेश मंत्रालय का कहना है कि यह हमारा आंतरिक मामला है।
UN High Commissioner for Human Rights files intervention application in India's Supreme Court against CAA; MEA says it is internal matter
— Press Trust of India (@PTI_News) March 3, 2020
दिल्ली: CAA के खिलाफ मार्च निकाल रहे कई लोग रामलीला मैदान के पास हिरासत में लिए गए
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ मार्च निकाल रहे कई लोगों पुलिस ने रामलीला मैदान के पास हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि यह लोग मार्च करते हुए संसद की ओर बढ़ रहे थे। पुलिस ने बताया कि इन्हें मार्च निकालने की अनुमति नहीं थी।
Several anti-CAA protesters detained at Ramlila Maidan; police say they did not have permission for march to Parliament
— Press Trust of India (@PTI_News) March 3, 2020
चिन्मयानंद केस को दिल्ली ट्रांसफर करने की मांग वाली याचिका पर SC का सरकार को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी के पूर्व सांसद स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ दुष्कर्म मामले को उत्तर प्रदेश से दिल्ली की अदालत में ट्रांसफर करने को लेकर दायर याचिका पर नोटिस जारी किया।
Supreme Court issues notice to former BJP MP Chinmayanand (accused in sexual assault of a law student from Shahjahanpur) on a plea seeking transfer of rape trial against him from Uttar Pradesh to Delhi. pic.twitter.com/iBDQMcGmm2
— ANI (@ANI) March 3, 2020
बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर आरजेडी के विधायकों का विधानसभा में प्रदर्शन
आरेजडी के विधायकों ने राज्य के कुछ सरकारी योजनाओं और कानून व्यवस्था की स्थिति में अनियमितताओं के खिलाफ बिहार विधानसभा में विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व सीएम और आरजेडी नेता राबड़ी देवी ने कहा, "यह सरकार कानून और व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह से विफल रही है।”
Bihar: MLAs of Rashtriya Janata Dal (RJD) stage protest at the Assembly against alleged irregularities in some state govt schemes and law and order situation in the state. Former CM & RJD leader Rabri Devi says, "This govt has completely failed to maintain law and order". pic.twitter.com/tj2sx50rsK
— ANI (@ANI) March 3, 2020
दिल्ली हिंसा पर लोकसभा में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दिया लिखित जवाब
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दिल्ली हिंसा पर लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा, “शहर में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने कई उपाय किए हैं। हिंसा प्रभावित इलाकों में पर्याप्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।”
नित्यानंद राय ने अपने उत्तर में आगे कहा, “120 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों में धारा 144 लगा दी गई है। पुलिस ने इन इलाकों में फ्लैग मार्च किया है। अफवाहों के प्रसार से बचने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर नजर रखी जा रही है।
Union Minister of State for Home Affairs, Nityanand Rai: 120 FIRs have been registered. Section 144 has been imposed in the violence-affected areas of Delhi. Police have conducted flag march in these areas. Social media platforms are being monitored to avoid spread of rumours. https://t.co/r8kbUgfBQl
— ANI (@ANI) March 3, 2020
दिल्ली हिंसा के दौरान जाफराबाद में पिस्टल लहराने वाला शाहरुख यूपी से गिरफ्तार
दिल्ली हिंसा के दौरान जाफराबाद में पिस्टल लहराने वाले शाहरुख को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस शाहरुख की गिरफ्तारी को लेकर आज प्रेस कांफ्रेंस करेगी।
दिल्ली हिंसा के दौरान 24 फरवरी को जाफराबाद इलाके में शाहरुख पर 8 राउंड फायरिंग करने का आरोप लगा था। शहरुख ने फायरिंग के दौरान एक पुलिस कर्मी पर पिस्टल भी तान दी थी। फायरिंग करते हुए वह भीड़ में गायब हो गया था।
Shahrukh, the man who had opened fire at police during violence in North East Delhi on 24th February, has been arrested by Delhi Police Crime Branch from Uttar Pradesh. https://t.co/y6JOtr8pFl pic.twitter.com/oeeD6QIynl
— ANI (@ANI) March 3, 2020
संसद में पीएम मोदी से मिले सीएम केजरीवाल, दिल्ली हिंसा पर की चर्चा
संसद में पीएम मोदी से मुलाकात करने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, “मैंने उनसे (पीएम) कहा कि जो भी दिल्ली हिंसा के लिए दोषी पाया जाता है उसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। साथ ही हमने चर्चा की कि हमें साथ मिलकर काम करना है।”
सीएम केजरीवाल ने कहा, “दिल्ली पुलिस ने रविवार रात अफवाहों के फैलने पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तेजी से कार्रवाई की। अगर पुलिस ने पिछले हफ्ते सोमवार और मंगलवार को ऐसे ही काम किया होता तो दंगे नहीं होते। कई लोगों की जान बचाई जा सकती थी।”
सीएम केजरीवाल ने कहा कि साथ ही हमने कोरोना वायरस पर चर्चा की। केजरीवाल ने कहा कि कोरोना वायरस पर केंद्र और दिल्ली सरकार मिलकर काम करेगी ताकि इस परेशानी को फैलने से रोका जा सके।
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal after meeting Prime Minister Narendra Modi in Parliament: I told him that whoever is found guilty for #DelhiViolence should be given strictest punishment. Also, we discussed that we have to work together against #CoronaVirus. pic.twitter.com/kGdf6Y4N8T
— ANI (@ANI) March 3, 2020
दिल्ली हिंसा पर लोकसभा में विपक्ष का फिर हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे शुरू होते ही एक बार फिर दिल्ली हिंसा पर विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
Budget Session: Lok Sabha adjourned till 2 pm, following continuous uproar over #DelhiViolence pic.twitter.com/p1h1kycEvt
— ANI (@ANI) March 3, 2020
संसद में पीएम मोदी से मिलने पहुंचे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल
Sources: Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal is discussing with Prime Minister Narendra Modi, issues related to #DelhiViolence, post violence rehabilitation and preparations for #CoronaVirus. https://t.co/Fb3gjmzqhl
— ANI (@ANI) March 3, 2020
हरियाणा कांग्रेस के विधायकों का खट्टर सरकार की नीतियों के खिलाफ मार्च, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप
हरियाणा के कांग्रेस विधायकों ने नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। इनका आरोप है कि सरकार विधानसभा चुनावों के दौरान किए गए वादों को पूरा नहीं कर रही है। किसान को सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य तक नहीं मिल रहा है।
Haryana: Leader of Opposition Bhupinder Singh Hooda leads a protest march against policies of state govt in Chandigarh. He says, "The govt is not fulfilling the promises made during Assembly elections. Farmer are not getting minimum support price for mustard". pic.twitter.com/qbKCeadofa
— ANI (@ANI) March 3, 2020
कपिल मिश्रा को नहीं दी गई ‘Y’ श्रेणी की सुरक्षा : दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर आलोक कुमार ने कहा है कि बीजेपी नेता कपिल मिश्रा को ‘Y’ श्रेणी की सुरक्षा नहीं दी गई है। इससे पहले खबर आई थी कि कपिल मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने ‘Y’ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।
Alok Kumar, Joint Commissioner of Police on reports that BJP leader Kapil Mishra has been given 'Y' Category security cover: No security has been provided to BJP leader Kapil Mishra. pic.twitter.com/L6EnZj6mkJ
— ANI (@ANI) March 3, 2020
CAA और NRC का विरोध करने पर दिल्ली पुलिस ने 100 लोगों को हिरासत में लिया
दिल्ली के रामलीला मैदान से सीएए और एनआरसी का विरोध कर रहे लोगों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए लोगों की संख्या 100 से ज्यादा बताई जा रही है।
100s have been detained from Ramlila Maidan to prevent them marching in Young India peace and justice march. Delhi Police is stopping buses full of students all over Delhi. Please gather directly at Jantar Mantar.
Issued on Behalf of Young India National Coordination Committee pic.twitter.com/TMqmRE1HQB
— N Sai Balaji (@nsaibalaji) March 3, 2020
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही दिल्ली हिंसा पर विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही दिल्ली दंगे को लेकर विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल दिल्ली हिंसा पर चर्चा की मांग कर रहे थे। उनकी मांग थी कि कार्य स्थगन कर पहले इसपर चर्चा की जाए। जब इस पर सहमति नहीं बनी तो हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “आज दिल्ली में जो हो रहा है, दिल्ली में लाशें मिल रही हैं। राजधानी जल रही हैं। क्या हमें इस मुद्दे को उठाने का हक नहीं है। हम सरकार से कह रहे हैं इस मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए, लेकिन सरकरा कुछ भी नहीं बोल रही है।”
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही दिल्ली हिंसा पर कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों का हंगामा, चर्चा की मांग
लोकसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही दिल्ली दंगे को लेकर हंगामा शुरू हो गया है। कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल दिल्ली हिंसा पर चर्चा की मांग कर रहे हैं।
दिल्ली हिंसा को रोकने के लिए केजरीवाल कदम उठा सकते थे, लेकिन नहीं उठाया: सुष्मिता देव
कांग्रेस नेता सुष्मिता देव ने कहा, “जो भी दिल्ली में घटनाएं हुई उन पर केजरीवाल कोई भी कदम उठा सकते थे पर उनको कुछ भी बोलो वो कह देते हैं कि पुलिस मेरे हाथ में नहीं है। अब चाहे वो कितना भी पैसा दें पर ये सच्चाई दिल्ली के लोग कभी नहीं भूलेंगे।”
दिल्ली हिंसा के खिलाफ संसद परिसर में AAP सांसदों का संसद परिसर में प्रदर्शन
दिल्ली हिंसा को लेकर संसद के बाहर गांधी प्रतिमा के पास बीजेपी के विरोध में आम आमदी पार्टी के सांसदों ने विरोध प्रदर्शन किया।
Delhi: Aam Aadmi Party MPs stage protest over #Delhiviolence near Gandhi Statue at Parliament Complex. pic.twitter.com/b0v6HFDjjz
— ANI (@ANI) March 3, 2020
दिल्ली हिंसा पर कांग्रेस ने दिया लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस
दिल्ली हिंसा पर कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन चौधरी, गौरव गोगोई और मनिका टैगोर ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया।
Congress MPs Adhir Ranjan Chowdhury, Gaurav Gogoi & Manicka Tagore have given Adjournment Motion Notice in Lok Sabha over #DelhiViolence.
— ANI (@ANI) March 3, 2020
दिल्ली दंगे पर विपक्ष के तेवर देख लोकसभा स्पीकर ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, गतिरोध दूर करने करने की कोशिश
दिल्ली दंगे पर विपक्ष के तेवर को देखते हुए लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। कांग्रेस समेत दूसरे विपक्षी दल लगातार दिल्ली दंगे के मुद्दे को उठा रहे हैं। हंगामे के चलते मंगलवार को सदन की कार्यवाही नहीं चल पाई थी। ऐसे में लोकसभा स्पीकर ने सदन में गतिरोध दूर करने के लिए यह बैठक बुलाई है।
Lok Sabha Speaker Om Birla called an all-party meeting today to ensure smooth functioning in the Parliament. The meeting was called over the scuffle that took place yesterday between BJP MP Jaskaur Meena and Congress MP Ramya Haridas. pic.twitter.com/pMRVK9I7DP
— ANI (@ANI) March 3, 2020
जिस पीएम ने डिजिटल इंडिया को बढ़ावा दिया वो अब डिजिटल दुनिया से बाहर जा रहे हैं: अधीर रंजन जौधरी
पीएम मोदी के सोशल मीडिया छोड़ने के ट्वीट पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “जिस पीएम ने डिजिटल इंडिया को बढ़ावा दिया उस देश का प्रधानमंत्री डिजिटल दुनिया से बाहर जा रहा है। हो सकता है कि उनके मन में कोई दुख है और उन्हें किसी चीज का बुरा लगा है। वो अभी सोच रहे हैं फैसला नहीं लिया है।
दिल्ली: बीजेपी सांसद विनोद कुमार सोनकर की कार संसद के गेट नंबर 1 पर गलती से बूम बैरियर से टकराई
बीजेपी सांसद विनोद कुमार सोनकर की कार संसद के गेट नंबर 1 पर गलती से बूम बैरियर से टकरा गई, जिससे उसके पास लगीं स्पाइक्स एक्टिवेट हो गईं। स्पाइक्स के अवरोध से कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद सुरक्षा कर्मियों तुरत दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे।
#WATCH Delhi: Security at Gate No. 1 in Parliament on alert after BJP MP Vinod Kumar Sonkar's car damaged as spikes placed at a distance of a boom barrier at the gate got activated after a car accidentally touched the boom barrier. pic.twitter.com/C3eAtYBSBL
— ANI (@ANI) March 3, 2020
दिल्ली में दंगा भड़काने के आरोपी BJP नेता कपिल मिश्रा को पुलिस ने दी वाई श्रेणी की सुरक्षा
बीजेपी नेता कपिल मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने वाई श्रेणी की सुरक्षा दी है। यह वही कपिल मिश्रा हैं, जिनके ऊपर दिल्ली दंगे को लेकर कई गंभीर आरोप लगे हैं। यहां तक कि दिल्ली हाई कोर्ट ने भड़काऊ बयान देने के लिए कपिल मिश्रा पर मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस से फैसला लेने के लिए कहा था।
‘गोली मारो…को’ नारा लगाने के आरोप में कोलकाता में एक और बीजेपी समर्थक गिरफ्तार
‘गोली मारो…को’ नारा लगाने के आरोप में कोलकाता में एक और बीजेपी समर्थक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कुल गिरफ्तार आरोपियों की संख्या अब चार हो गई है। गृह मंत्री अमित शाह की रैली में बीजेपी समर्थकों ने नारे लगाए थे।
Another person, alleged to be a BJP supporter, held for raising "goli maro …" (shoot the traitors) slogan while heading for Union Home Minister Amit Shah's rally in Kolkata on Sunday; fourth arrest in case: Official
— Press Trust of India (@PTI_News) March 3, 2020
दिल्ली: बीजेपी संसदीय दल की बैठक में शामिल होने के लिए पार्लियामेंट लाइब्रेरी पहुंचे जेपी नड्डा
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्लियामेंट लाइब्रेरी बिल्डिंग में होने वाली संसदीय दल की बैठक के लिए पहुंचे।
Delhi: Bharatiya Janata Party (BJP) President JP Nadda arrives for the Parliamentary Party Meeting at Parliament Library Building. pic.twitter.com/xpQ3t53hfk
— ANI (@ANI) March 3, 2020
दिल्ली हिंसा पर CPIM ने राज्यसभा में सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सांसद केके रागेश ने दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर नियम 267 के तहत राज्यसभा में सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया।
KK Ragesh, Communist Party of India (Marxist) MP, has given Suspension of Business Notice in Rajya Sabha under Rule 267, over violence in Delhi. pic.twitter.com/NPkcI7nvA2
— ANI (@ANI) March 3, 2020
संसद में पीएम मोदी से मिलेंगे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal to meet Prime Minister Narendra Modi today in Parliament. pic.twitter.com/jNCxgHXzgK
— ANI (@ANI) March 3, 2020
उत्तर प्रदेश के अमरोहा में 27 लाख रुपये की शराब जब्त
अमरोहा, ASP अजय प्रताप सिंह: चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोका गया। वाहन से करीब 27 लाख की अवैध शराब, एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। शराब को चिप्स, बिस्किट और नमकीन पैकेट के नीचे छुपाने की कोशिश की गई थी। वाहन चालक मौके से फरार है इसलिए ज्यादा जानकारी हाथ नहीं लग पाई। pic.twitter.com/Cxbx9eAm5w
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 3, 2020
कोरोना वायरस के चलते कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों की इमरजेंसी बैठक बुलाई
तेलंगाना में एक पॉजिटिव कोरोना वायरस का मामला सामने आने के बाद कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री बी. श्रीरामुलु ने आज बेंगलुरू में अधिकारियों की एक इमरजेंसी बैठक बुलाई है।
Karnataka: State Health Minister B Sriramulu has called an emergency meeting of officials in Bengaluru today, after a positive #CoronaVirus case in Telangana. pic.twitter.com/hQD4GdEwYU
— ANI (@ANI) March 3, 2020
गुजरात के वडोदरा में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 6 एजेंट गिरफ्तार, पुलिस ने चार लड़कियों को बचाया
गुजरात के वडोदरा में पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने 6 एजेंट को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने चार लड़कियों को बचाया। दो वेबसाइट के जरिए इस सेक्स रैकेट को चलाया जाता था।