कपिल मिश्रा को सुरक्षा के साथ साथ, दिल्ली दंगों के लिए ‘शान्ति पुरस्कार’ भी दिया जाना चाहिए : आचार्य

भाजपा नेता कपिल मिश्रा को Y+ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। कपिल मिश्रा पर दिल्ली हिंसा से पहले भड़काऊ भाषण देने का आरोप है।

इस हिंसा में अब तक 47 लोगों की मौत हो चुकी है और 350 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मिश्रा को Y+ सुरक्षा मिलने पर विपक्ष ने विरोध किया है।

इस पर आध्यात्मिक गुरु एवं कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ट्विटर पर लिखा- कपिल मिश्रा को “सुरक्षा” के साथ साथ, दिल्ली के दंगों के लिये “शान्ति” पुरस्कार भी प्रदान किया जाना चाहिये. @PMOIndia @HMOIndia

https://platform.twitter.com/widgets.js

कांग्रेस प्रवक्ता रोहन गुप्ता ने लिखा- कपिल मिश्रा को मिला दंगे भडकाने का इनाम! भाजपा ने दंगाई, बलात्कारी, भ्रष्टाचारी और अपराधियों को प्रोत्साहन देकर सांसद, विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री तक बनाया है! क्योंकी सुशासन देने में विफ़ल भाजपा को सत्ता बचाने के लिए धनबल और बाहूबल का साथ होना मजबूरी है!

https://platform.twitter.com/widgets.js

हालांकि गृह मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने वाई श्रेणी की सुरक्षा नहीं दी है और इसके बारे में गृह मंत्रालय को कोई सूचना नहीं थी ।

दिल्ली उच्च न्यायालय के सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ याचिका पर सरकार से प्रतिक्रिया मांगने के बाद कांग्रेस का कहना है कि कपिल मिश्रा जैसे नेताओं के खिलाफ मामला क्यों नहीं दर्ज किया गया। कार्यकर्ता हर्ष मंदर ने भी अदालत में बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर, प्रवेश वर्मा और कपिल मिश्रा के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने के लिए याचिका दायर की थी।

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंगलवार को हुई बैठक में भाजपा नेताओं के विवादास्पद बयानों के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई।

The post कपिल मिश्रा को सुरक्षा के साथ साथ, दिल्ली दंगों के लिए ‘शान्ति पुरस्कार’ भी दिया जाना चाहिए : आचार्य appeared first on Bolta Hindustan.

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading