दिल्ली पुलिस ने आम लोगों से दंगों के बारे में मांगी जानकारी, कहा-जो भी सबूत हों पुलिस को दें
दिल्ली पुलिस ने आम लोगों से अपील जारी कर कहा है कि 23 फरवरी से दिल्ली में हुए दंगों के बारे में जो भी जानकारी, वीडियो या फोटो है तो दिल्ली पुलिस को जांच के लिए दें। इसके लिए 7 दिन का समय दिया गया है
— Delhi Police (@DelhiPolice) February 27, 2020
दिल्ली हिंसा के चार दिन बाद जागे अमित शाह, अफवाहों पर विश्वास नहीं करने की लोगों से की अपील
चार दिन तक दिल्ली में हिंसा होने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें और उपद्रवियों और समूहों के बुरे डिजाइनों के शिकार न हों, जो सांप्रदायिक तनाव को बढ़ाने में रुचि रखते हैं।
Ministry of Home Affairs: Union Home Minister Amit Shah has appealed to citizens to not believe in rumours and fall prey to evil designs of miscreants and groups interested in precipitating communal tension.
— ANI (@ANI) February 27, 2020
दिल्ली हिंसा में एफआईआर दर्ज होने के बाद पार्षद ताहिर हुसैन को आम आदमी पार्टी ने किया सस्पेंड
आम आदमी पार्टी ने पार्षद ताहिर हुसैन को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। ताहिर हुसैन पर यह कार्रवाई उनके खिलाफ दिल्ली हिंसा के लिए पुलिस द्वारा केस दर्ज किए जाने के बाद की गई है। पुलिस ने हुसैन के खिलाफ धारा 302 समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है।
Aam Aadmi Party (AAP) suspends Councilor Tahir Hussain from the primary membership of the party. (file pic) pic.twitter.com/q4gtTpvVwW
— ANI (@ANI) February 27, 2020
दिल्ली हिंसा में अब तक 48 एफआईआर, गृह मंत्रालय का दावा- पिछले 36 घंटे में नहीं हुई कोई घटना
गृह मंत्रालय ने दावा किया है कि उत्तर-पूर्वी जिले के किसी भी हिंसा प्रभावित पुलिस स्टेशन इलाके में पिछले 36 घंटों में कोई बड़ी घटना नहीं हुई है। जमीनी स्थिति में सुधार को देखते हुए कल 10 घंटों के लिए धारा 144 में राहत दी जाएगी। साथ ही मंत्रालय ने बताया कि दिल्ली हिंसा में अब तकझड़पों से संबंधित, जानमाल की हानि आदि मामले में 48 प्राथमिकी दर्ज हो चुकी हैं और आगे की प्राथमिकी नियत समय में दर्ज की जाएंगी। पुलिस ने अब तक 514 संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी और गिरफ्तारियां होंगी।
MHA: So far, 48 FIRs, pertaining to clashes, loss of lives/property, etc have already been registered & further FIRs would be registered in due course. Police has detained/arrested 514 suspects for questioning so far. Further arrests would be effected in course of investigation. https://t.co/eDJ50bdcyc
— ANI (@ANI) February 27, 2020
चीन के बाद ईरान में कोरोना वायरस का कहर, भारत ने सभी विमान सेवाओं पर रोक लगाई
चीन के बाद ईरान कोरोना वायरस की चपेट में तेजी से आता जा रहा है। ईरान में लगातार एक के बाद एक कई मामले सामने आते जा रहे हैं। इस बीच हालात को देखते हुए भारत ने ईरान आने जाने वाली सभी विमान सेवाओं पर रोक लगा दी है।
Directorate General of Civil Aviation (DGCA): India cancels all flight operations from Iran due to #Coronavirus. Mahan Air and Iran Air operate from Iran. pic.twitter.com/qda3dksKRM
— ANI (@ANI) February 27, 2020
दिल्ली हिंसा में खुलेआम गोली चलाने वाला शख्स अब तक नहीं हुआ है गिरफ्तार, पुलिस ने दी सफाई
Delhi Police Sources now clarify that Shahrukh has not been arrested and search for him continues. https://t.co/OgukAfvk6G
— ANI (@ANI) February 27, 2020
दिल्ली हिंसा: ताहिर हुसैन के खिलाफ हत्या, आगजनी और हिंसा फैलाने का केस दर्ज
Delhi violence: FIR registered under section 302 IPC (Punishment for murder) at Dayalpur police station, AAP Councilor Tahir Hussain named in the 'Details' section of the FIR. pic.twitter.com/pLQyFyKxeo
— ANI (@ANI) February 27, 2020
उत्तर प्रदेशः अलीगढ़ में शुक्रवार रात 12 बजे तक के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद
Suspension of mobile internet services in Aligarh district extended till 28th February 12 AM, to maintain law and order situation there.
— ANI UP (@ANINewsUP) February 27, 2020
दिल्ली हिंसा बेहद गंभीर मामला, इस पर न हो राजनीति: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले:नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में जो हुआ है यह बहुत गंभीर है,CAAकानून लागू होने के बाद लगातार इसका विरोध शांति से हो रहा था,लेकिन पिछले2-3दिन में जो हुआ इससे हमारी एकता पर दाग लग गया है इस तरह की घटना पर सभी पार्टियों को हल निकालना चाहिए न की राजनीति करनी चाहिए। pic.twitter.com/70kAdwqiIb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 27, 2020
CAA और NPR पर सदन में हो चर्चा: शिवसेना नेता संजय राउत
CAA और NPR पर शिवसेना नेता संजय राउत: कोई भी सरकार जब कोई कानून बनाती है और उनके लगता है कि जो सरकार कर रही है वही सही है और जो विपक्ष में हैं उनको समझ नहीं है तो बात करने में कोई औचित्य नहीं बनता। हम चाहते हैं इसपर सदन में चर्चा हो, सदन में बात रखी जाएगी। pic.twitter.com/YaDEAAiLTn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 27, 2020
पुलवामा हमले को लेकर कांग्रेस का सवाल- क्या मोदी जी “मौन” रहेंगे या शहीदों के परिवारों को जबाब देंगे?
देश व शहीद परिवारों के सीधे सवाल-:
1. क्या इसकी सीधी ज़िम्मेवारी गृह मंत्री की नही?
2. क्या इसके बाद भी श्री अमित शाह को पद से बर्खास्त नही करना चाहिए?
3. क्या NIA प्रमुख के ख़िलाफ़ कार्यवाही नही होनी चाहिए?
4. क्या मोदी जी “मौन” रहेंगे या शहीदों के परिवारों को जबाब देंगे? https://t.co/xDk1fWSC1A
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) February 27, 2020
दिल्ली हिंसा में लगातार बढ़ रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 38 ने गंवाई जान
देश की राजधानी दिल्ली में तीन दिन से जारी हिंसा भले ही थम गई हो, लेकिन अभी भी डर का माहौल बना हुआ है। गुरुवार को दिल्ली हिंसा में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ गया और अबतक ये संख्या 38 तक हो गई है।
#UPDATE Death toll rises to 38 (34 at GTB Hospital, 3 at LNJP Hospital and 1 at Jag Parvesh Chander Hospital) in North East Delhi violence. https://t.co/gSGtKDz3za
— ANI (@ANI) February 27, 2020
तीन दिन तक दिल्ली जल रही थी, ऐसा क्यों हुआ, संसद में पूछेंगे सवाल- संजय राउत
शिवसेना नेता संजय राउत: देश में एक इतनी मजबूत सरकार है, मजबूत प्रधानमंत्री हैं। तीन दिन तक दिल्ली जल रही थी, ऐसा क्यों हुआ, कैसे हुआ, इसपर आने वाले सत्र में संसद में जरूर चर्चा होगी और होनी भी चाहिए। #DelhiViolence pic.twitter.com/54A6lz7WFx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 27, 2020
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल की अधिकारियों के साथ बैठक, उत्तर-पूर्वी दिल्ली में कानून व्यवस्था की समीक्षा
Delhi Lt Guv Anil Baijal held a review meeting today regarding the law & order situation in East/NE Delhi. It was attended by Addl Chief Secretary (Home), Govt of National Capital Territory of Delhi (GNCTD), Special Commissioners of Police (Law & Order) & other offices.(file pic) pic.twitter.com/FLwkSVX9JW
— ANI (@ANI) February 27, 2020
नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली हिंसा की जांच के लिए बनाई गईं 2 अलग-अलग टीमें
#Update: 2 SITs of Crime Branch have been formed under DCP Joy Tirkey and DCP Rajesh Deo. The teams to immediately take over the investigation of the cases connected with North East Delhi violence. BK Singh, Addnl CP Crime Branch to supervise the work of the 2 teams https://t.co/5S7StbYMZY
— ANI (@ANI) February 27, 2020
उर्स के अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने खिराज-ए- अकीदत पेश करते हुए चादर पेश की
ख्वाजा गरीब नवाज मोइनुद्दीन चिश्ती के 808वें सालाना उर्स के अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने खिराज-ए- अकीदत पेश करते हुए चादर पेश की।
ख्वाजा ग़रीब नवाज़ मोइनुद्दीन चिश्ती के 808वेंसालाना उर्स के अवसर पर काँग्रेस अध्यक्ष श्रीमति सोनिया गांधी जी ने ख़िराज- ए- अक़ीदत पेश करते हुए चादर पेश की।
ख्वाजा साहब का मुबारक पैगाम शांति, इंसानियत, आपसी भाईचारे और मानवता की सेवा का रहा है। pic.twitter.com/m2jC79k7Dm— AlCC, Minority Department (@INCMinority) February 27, 2020



उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा की जांच के लिए SIT का गठन, सभी मामलें क्राइम ब्रांच की SIT को ट्रांसफर
दिल्ली हिंसा मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है। सभी एफआईआर को क्राइम ब्रांच की एसआईटी को ट्रांसफर कर दिया गया है।
#DelhiViolence: A Special Investigation Team (SIT) has been constituted under Delhi Police Crime Branch and all the FIRs have been transferred to the SIT. pic.twitter.com/MBsV4DFGGD
— ANI (@ANI) February 27, 2020
मेरे बयान में कुछ भी उकसाने वाला नहीं था: कपिल मिश्रा
Kapil Mishra, BJP: There was nothing inciting in my statement. I was talking to a Police officer that the road be cleared. If you call those blocking the road – agitators & those asking to clear it – terrorists, it shows your bias. I don't want to comment on a sub-judice matter. https://t.co/4miAxNh8wD
— ANI (@ANI) February 27, 2020
आप नेता ताहिर हुसैन के घर को किया गया सील, दिल्ली हिंसा को लेकर पुलिस ने की कार्रवाई
दिल्ली हिंसा को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने आम आदमी पार्टी के नेता ताहिर हुसैन के घर को सील कर दिया है।
Police seals a factory belonging to AAP Councillor Tahir Hussain in North East Delhi's Khajoori Khaas area. #DelhiViolence pic.twitter.com/SL7r90AFiM
— ANI (@ANI) February 27, 2020
कोरोना वायरस के मुद्दे पर मैं 23 उद्योगों के प्रतिनिधियों से मिली: निर्मला सीतारमण
दुनिया भर में अर्थव्यवस्था पर कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर मैंने लगभग 23 उद्योगों के साथ बैठक की है। उन्होंने कच्चे माल की आपूर्ति या निर्यात के बारे में कोई चिंता व्यक्त नहीं की है।
Finance Minister Nirmala Sitharaman: On Coronavirus, I have had a meeting with about 23 industries, they did not express any anxieties about raw material supplies or exports being disturbed. pic.twitter.com/QHZwPkwjDT
— ANI (@ANI) February 27, 2020
दिल्ली में हिंसा की जांच पर बोले दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता एमएस रंधावा, कई सबूतों की जांच हो रही है
दिल्ली में हिंसा की जांच पर दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता एमएस रंधावा ने कहा कि कई सबूतों की जांच हो रही है। कई वीडियो हमारे पास हैं। जांच के बाद ही कुछ कह पाएंगे।
MS Randhawa, Delhi Police PRO: We will address all the individual cases. Investigation is going on. We have multiple footages. As the investigation progresses in all the cases, we will share the details. We are investigating from all angles. #NortheastDelhi https://t.co/3iSutDgLS2
— ANI (@ANI) February 27, 2020
दिल्ली हिंसा को भड़काने के आरोपों से घिरे बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने कहा- रास्ता खोलने का निवेदन करने वाले को निशाना बनाया जा रहा है
दिल्ली हिंसा को भड़काने के आरोपों से घिरे बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि उन लोगों से कोई सवाल नहीं पूछा जा रहा है जो देश को विभाजित करने की बात कर रहे हैं या जिनकी छत पर पेट्रोल बम पाए गए थे। लेकिन जिस व्यक्ति ने केवल सड़क के लिए अनुरोध किया था उसे खाली कर दिया जाए क्योंकि इससे 35 लाख लोगों को असुविधा हो रही थी जिसे आतंकवादी कहा जा रहा है।
Kapil Mishra, BJP: No question is being asked to people who are talking about dividing country or those on whose terrace petrol bombs were found. But someone who only requested for road to be cleared as it was causing inconvenience to 35 lakh people is being called a terrorist. pic.twitter.com/g4N5tXsu7y
— ANI (@ANI) February 27, 2020
उन्होंने आगे कहा, “हिंसा बंद होनी चाहिए। जिसके घर से हिंसा हो रही है, उनसे सवाल पूछने की जगह, रास्ता खोलने का निवेदन करने वाले को निशाना बनाया जा रहा है। मुझे आतंकवादी कहा जा रहा है, मुझे विलेन कहा जा रहा है। मेरे बयान में कुछ भड़काऊ नहीं था, उसमें हिंसा की कोई बात नहीं थी।”
हरियाणा: निर्दलीय विधायक की धमकी के बाद सीएम खट्टर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हम उनसे बात करेंगे
हरियाणा सरकार को समर्थन करने वाले निर्दलीय विधायक की धमकी के बाद सीएम मनोहर लाल खट्टर ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि हम उनसे बात करेंगे। हम जांच का आदेश देने के लिए खुले हैं यदि उनके आरोपों पर विश्वास करने के लिए विश्वसनीय प्राथमिक सबूत हैं। लेकिन अगर कोई सबूत नहीं है, तो किसी भी जांच का आदेश देने का कोई मतलब नहीं है।
Haryana CM Manohar Lal Khattar on MLA Balraj Kundu's announcement to withdraw support: We will speak to him. We are open to order a probe if there is credible primary evidence to believe his allegations. But if there is no evidence, there is no point in ordering any inquiry. https://t.co/GxIJFXVoMP pic.twitter.com/4vlYMydqOm
— ANI (@ANI) February 27, 2020
जम्मू और कश्मीर: भारतीय सेना ने सिपाही करनैल सिंह को श्रद्धांजलि दी
जम्मू और कश्मीर में भारतीय सेना ने आज श्रीनगर के बादामी बाग छावनी में सिपाही करनैल सिंह को श्रद्धांजलि दी। वह 26 फरवरी को हिमस्खलन के बाद एक गहरी खाई में गिर गये थे और बाद में एक अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया।
Jammu and Kashmir: Indian Army today paid tribute to Sepoy Karnail Singh at Badami Bagh Cantonment in Srinagar. He had fallen into a deep gorge following an avalanche on 26th February and later succumbed to his injuries at a hospital. pic.twitter.com/RegNAnPffy
— ANI (@ANI) February 27, 2020
सीएम खट्टर की ईमानदारी एक छलावा, समर्थन वापस लूंगा: निर्दलीय विधायक बलराज कुंदू
हरियाणा सरकार को समर्थन करने वाले निर्दलीय विधायक बलराज कुंदू ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टकर और एक ईमानदार सरकार को समर्थन दिया था। अब मुझे यह ऐहसास हुआ है कि उनकी ईमानदारी एक छलावा है। मैं कल समर्थन वापसी का पक्ष विधानसभा अध्यक्ष को सौंपूंगा।
Independent Haryana MLA Balraj Kundu in Chandigarh: I had extended my support to an honest govt and Chief Minister ML Khattar. Now, I have realized that their display of honesty is a farce. I will hand over a letter to the Assembly Speaker to withdraw my support tomorrow. pic.twitter.com/ZV7yjg1FsC
— ANI (@ANI) February 27, 2020
महाराष्ट्र के सभी स्कूलों में मराठी को अनिवार्य बनाने वाला बिल विधानसभा में पास
Bill that makes the subject of Marathi language mandatory in all schools of Maharashtra has been passed in the state Assembly today with majority. (file pic) pic.twitter.com/XYlRIlcusj
— ANI (@ANI) February 27, 2020
हिंसा प्रभावित इलाकों में ड्रोन से की जा रही है निगरानी: दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस ने बताया कि हिंसा प्रभावित उत्तर पूर्वी इलाके में ड्रोन से निगरानी की जा रही है। साथ ही बताया कि पिछले दो दिनों में हिंसा की कोई ताजा घटना नहीं हुई है।
#WATCH Drone visuals from violence-affected North East Delhi. There has been no fresh incident of violence in the last two days. (Source: Delhi Police) pic.twitter.com/Bq6nQ9lKZp
— ANI (@ANI) February 27, 2020
दिल्ली हिंसा में दोषी पाए गए AAP से जुड़े लोगों को डबल सजा मिले: सीएम केजरीवाल
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, “दिल्ली हिंसा मामले में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। अगर आम आदमी पार्टी का कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उस व्यक्ति को दोगुनी सजा दी जानी चाहिए।”
Delhi CM Arvind Kejriwal: Any person who is found guilty should be given stringent punishment. If any Aam Aadmi Party person is found guilty then that person should be given double the punishment. There should be no politics on the issue of national security. #DelhiViolence pic.twitter.com/ykrsL7sIA4
— ANI (@ANI) February 27, 2020
दिल्ली हिंसा: ‘फरिश्ते स्कीम’ के तहत लोग प्राइवेट अस्पताल में भी करा सकते हैं इलाज- सीएम केजरीवाल
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, “दंगे से प्रभावित लोगों की राहत के लिए कई सारे कदम उठाने का फैसला लिया गया है। जो घायल लोग सरकारी अस्पताल में आ रहे हैं, हम उनका इलाज तो कर ही रहे हैं, लेकिन कोई निजी अस्पताल में जाकर अपना इलाज करवाता है तो वह अपना इलाज ‘फरिश्ते स्कीम’ के तहत करा सकता है।”
Delhi CM Arvind Kejriwal: Under Delhi Govt's 'Farishte' scheme of free-of-cost medical treatment at any private hospital, those affected in this violence can get medical treatment. Compensation of Rs 10 lakhs each to families of those who have died. #DelhiViolence pic.twitter.com/voymWSw60X
— ANI (@ANI) February 27, 2020
दिल्ली हिंसा जांच का विषय: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार
दिल्ली हिंसा पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, “इसके कारण क्या थे, यह क्यों हुआ, ये निश्चित रूप से जांच के विषय हैं। यहां ध्यान देना जरूरी है कि कानून प्रवर्तन एजेंसियां जमीनी स्तर पर काम कर रही हैं। वे स्थिति को सामान्य करने के लिए काम कर रहे हैं”
अब तक 842 भारतीयों और 48 विदेशी नागरिकों को चीन और जापान से निकाला गया: विदेश मंत्रालय
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, चीन के वुहान और जापान से 195 भारतीयों और 41 विदेशी नागरिकों को आज सुबह दो विशेष उड़ान में भारत लाया गया। अब तक कुल 842 भारतीयों और 48 विदेशी नागरिकों को चीन और जापान से निकाला गया है।
सुरक्षा बलों ने हिंसा प्रभावित उत्तर पूर्वी जिले के खजूरी खास क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया
Delhi: Security forces hold flag march in Khajoori Khaas area of violence-affected North East district pic.twitter.com/zwIqHEHGZ5
— ANI (@ANI) February 27, 2020
भीमा कोरेगांव हिंसा: 649 मामलों में से 348 मामलों को सरकार ने वापस लिया
महाराष्ट्र सरकार ने भीमा कोरेगांव हिंसा में दर्ज कुल 649 मामलों में से 348 मामलों को वापस लिया। राज्य सरकार ने मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान दर्ज 548 मामलों में से 460 मामलों को भी वापस लिया।
Maharashtra Minister Anil Deshmukh: We have withdrawn 348 of the 649 registered cases related to Bhima Koregaon case and 460 of the 548 cases registered in connection with Maratha agitation. pic.twitter.com/nrKunpMjRF
— ANI (@ANI) February 27, 2020
उत्तर पूर्वी दिल्ली में दूध लेने गए शख्स को पीट-पीटकर मार डाला, कल NSA डोभाल के निकलने के बाद की हत्या
उत्तर पूर्वी दिल्ली में बुधवार को एनएसए अजित डोभाल लोगों से मिलने गए थे। उनके वहां से निकले के बाद एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने बताया कि डोभाल के जाने के बाद उनका बेटा दूध लेने गया था। इसी दौरान भीड़ ने उसे पकड़ लिया और इतना पीटा की उसकी मौत हो गई।


दिल्ली: स्पेशल सीपी एसएन श्रीवास्तव खजूरी खास पहुंचे, लोगों से की मुलाकात
एसएन श्रीवास्तव, स्पेशल सीपी, लॉ एंड ऑर्डर (उत्तर पूर्वी दिल्ली) ने खजूरी खास में कहा, “मैं यहां लोगों को आश्वस्त करने के लिए आया हूं कि हम उनके साथ हैं और उनके कल्याण के लिए हैं। यहां के लोगों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है और आश्वासन दिया है कि वे भाईचारे की भावना को वापस लाने के लिए अमन समितियों के माध्यम से मिलकर काम करेंगे।”
Special CP, Law and Order, SN Shrivastava interacts with locals in violence-affected Khajoori Khaas in North East Delhi. #DelhiViolence pic.twitter.com/1IsWV28TaC
— ANI (@ANI) February 27, 2020
SN Shrivastava,Spl CP, Law&Order in North East Delhi's Khajoori Khaas: I've come here to assure people that we're with them&for their welfare. People here have responded positively&assured that they'll work together through Aman Committees to bring back the feeling of brotherhood pic.twitter.com/NsS3KR4ies
— ANI (@ANI) February 27, 2020
मुझ पर लगे सभी आरोप बेबुनियाद हैं: AAP पार्षद ताहिर हुसैन
हिंसा के लिए इस्तेमाल गए सामान घर से बरमद किए जाने पर आम आदमी पर्टी के पार्षद ताहिर हुसैन ने सफाई दी है। उन्होंने खुद पर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा, “मैंने पुलिस से क्षेत्र में मौजूद रहने का अनुरोध किया था, क्योंकि मेरी इमारत को निशाना बनाया जा रहा था और इसका इस्तेमाल गलत उद्देश्यों के लिए किया जा सकता था। दिल्ली पुलिस इमारत में मौजूद थी, केवल वे ही बता सकते हैं कि वास्तव में क्या हुआ था। मैं पुलिस का पूरा सहयोग करूंगा।”
Tahir Hussain, AAP councilor: I requested the police to be present in the area as my building was being targeted and could be used for wrongful purposes. Delhi Police was present at the building, only they can tell what exactly happened. I will fully cooperate with the police. https://t.co/xucab5nIrH
— ANI (@ANI) February 27, 2020
दिल्ली हिंसा: कक्षा 10वीं और 12वीं की 28 और 29 फरवरी को होने वाली परीक्षाएं CBSE ने रद्द की
दिल्ली हिंसा को देखते हुए उत्तर पूर्वी दिल्ली में कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड की 28 और 29 फरवरी को होने वाली परीक्षाएं सीबीएसई ने रद्द कर दी हैं। इन परीक्षाओं की तारीख आगे तय की जाएगी।
CBSE postpones the following subject exams for class 10 and 12, scheduled for 28th and 29th February in #NortheastDelhi and affected parts of Delhi
Exams in the rest of Delhi shall be conducted as scheduled.
The next date of exam for affected students will be notified shortly. pic.twitter.com/pz58416ccI— ANI (@ANI) February 27, 2020
दिल्ली हिंसा में घायल पत्रकार आकाश की हालत बेहतर: जीटीबी अस्पताल
दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक सुनील कुमार ने कहा, “पत्रकार (आकाश जो दिल्ली हिंसा के दौरान घायल हुए थे) की हालत अब बेहतर है। वह युवा हैं ठीक हो जाना चाहिए।”
Sunil Kumar, Medical Superintendent, Guru Teg Bahadur (GTB) Hospital: The condition of journalist (Akash who sustained injuries during #DelhiViolance) is better now. He is anxious which is very normal in these situations. He is young and should recover well. pic.twitter.com/yMZpwBEMAl
— ANI (@ANI) February 27, 2020
दिल्ली पुलिस ने HC से कहा- भड़काऊ बयान वाले नेताओं पर FIR दर्ज करने का सही समय नहीं, मिला 4 हफ्ते का समय
दिल्ली हिंसा मामले में पुलिस ने हाई कोट से कहा कि भड़काऊ बयान देने वाले नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का सही समय नहीं है। ऐसे में कोर्ट पुलिस को चार हफ्ते का समय दे दिया है।
दिल्ली हाई कोर्ट में दिल्ली हिंसा मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी 106 लोग स्थानीय हैं। पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर और भी गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस ने यह भी कहा कि उन्हें बाहरी लोगों के वीडियो मिले हैं और उनकी पहचान की जा रही है।
Delhi violence case: Delhi High Court asks Centre to file a response in the case and lists the matter for April 13 pic.twitter.com/Lg5v2ap5Mz
— ANI (@ANI) February 27, 2020
म्यांमार और भारत के बीच हुए 7 अहम समझौते
म्यांमार के राष्ट्रपति यू विन मिंत और पीएम नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में म्यांमार और भारत के बीच 10 दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया गया। तस्करी के पीड़ितों के बचाव और पुनर्निवेश के लिए तस्करी की रोकथाम के सहयोग पर एक एमओयू के अलावा दोनों देशों के बीच 7 अन्य समझौते भी हुए।

उत्तर पूर्वी दिल्ली में हालात सामान्य हो रहे हैं: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
Defence Minister Rajnath Singh on #DelhiViolence: Situation is moving towards normalcy. pic.twitter.com/HSi6A3nAns
— ANI (@ANI) February 27, 2020
दिल्ली हिंसा: हाई कोर्ट में यायिका, हर्ष मंदर और स्वरा भास्कर समेत कई पर केस दर्ज करने की मांग
दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। याचिका में सामाजिक कार्यकर्ता हर्ष मंदर, रेडियो जॉकी सईमा, स्वरा भास्कर और आम आदमी पार्टी के विधायक अमानुल्लाह खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। साथ ही दिल्ली हिंसा मामले की जांच एनआईए से कराने की मांग की गई है।
An impleadment application filed in Delhi HC by advocate Sanjjiiv Kkumaar seeking direction to police to register FIR against social activist Harsh Mander, Radio Jockey Sayema, Swara Bhaskar, & AAP MLA Amanatullah Khan. It also seeks direction to NIA to investigate #DelhiViolence pic.twitter.com/qqMHnuJTnl
— ANI (@ANI) February 27, 2020
हरियाणा की बीजेपी सरकार में मंत्री रणजीत चौटाला का दिल्ली हिंसा पर शर्मनाक बयान, कहा- दंगे तो होते रहते हैं
हरियाणा की बीजेपी सरकार में मंत्री रणजीत चौटाला का दिल्ली हिंसा पर शर्मनाक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दंगे तो होते रहते हैं। पहले भी होते रहे हैं, ऐसा नहीं है। यह तो जिंदगी का हिस्सा है होते रहते हैं।
#WATCH Haryana Minister Ranjit Chautala on #DelhiViolence: Dange toh hote rahe hain. Pehle bhi hote rahe hain, aisa nahi hai. Jab Indira Gandhi ka assassination hua, toh puri Delhi jalti rahi. Yeh toh part of life hai, jo hote rehte hain. pic.twitter.com/b2zeJRbfmp
— ANI (@ANI) February 27, 2020
हैदराबाद: दिल्ली हिंसा के विरोध में प्रदर्शन, अमित शाह का पुतला जाने की कोशिश, हिरासत में CPI कार्यकर्ता
हैदराबाद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला जलाने के प्रयास के बाद पुलिस ने सीपीआईके सदस्यों को हिरासत में ले लिया। सीपीआई के कार्यकर्ता दिल्ली हिंसा पर अमित शाह के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।
#WATCH Telangana: Police detains CPI (Communist Party of India) members after they attempt to burn effigy of Union Home Minister Amit Shah in Hyderabad, demanding his resignation over #DelhiViolence. pic.twitter.com/DK1C0dxyZ3
— ANI (@ANI) February 27, 2020
दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या 34 हुई
Death toll rises to 34 after one person passed away at Jag Parvesh Chander Hospital in Shahdara. #DelhiViolence pic.twitter.com/IPXq1E9prg
— ANI (@ANI) February 27, 2020
दिल्ली हिंसा के पीछे मोदी सरकार का हाथ: गुलाम नबी आजाद
दिल्ली हिंसा पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा, “जिस तरह से केंद्र सरकार नफरत का माहौल बना रही थी और नफरत का अंजाम आखिर में दंगे होता है तो आखिरकार दंगे हुए। इसके पीछे सत्तारूढ़ पार्टी है। जब चुनाव था तो बीजेपी के 70 मंत्री दिल्ली में कैंपेन कर रहे थे, आज जब दंगे हैं तो वो सब नेता कहां हैं।”
दिल्ली हिंसा पर सीएम केजरीवाल ने की अहम बैठक, प्रभावित इलाकों को राहत सामग्री मुहैया कराने का फैसला
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में हिंसा को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मंत्री कैलाश गहलोत और दूसरे अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में प्रभावित इलाकों को राहत सामग्री मुहैया कराने का फैसला लिया गया।
Delhi: Chief Minister Arvind Kejriwal held a high-level meeting over #DelhiViolence. Deputy CM Manish Sisodia, Minister Kailash Gahlot and other officers also attended the meeting. In the meeting, it was decided to provide relief material to these areas. pic.twitter.com/KzDdHE6Yew
— ANI (@ANI) February 27, 2020
दिल्ली हिंसा मामले में राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर सोनिया ने गृह मंत्री शाह के इस्तीफे की मांग की
दिल्ली हिंसा मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह समेत पार्टी के दिग्गज नेता राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति से मुलाकात की। मुलाकात के बाद सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह ने प्रेस से बात की। सोनिया ने कहा कि हिंसा में लोगों की जानें गई हैं। बड़ी संख्या में संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। सोनिया गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रपति से मिलकर गृह मंत्री अमित शाह को उनके पद से तत्काल हटाने की मांग की है। सोनिया गांधी ने कहा कि राष्ट्रपति ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में उचित कदम उठाए जाएंगे।
राष्ट्रपति को सौंपा गया ज्ञाप पढ़ते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार इस हिंसा के मूक दर्शक बने रहे जिससे जानमाल का काफी नुकसान हुआ। हम आपसे (राष्ट्रपति) नागरिकों के जीवन, स्वतंत्रता और संपत्ति का संरक्षण करने का आग्रह करते हैं।”
राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी प्रेस से बात की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जो हिंसा हुई है, उसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बुरी तरह से इस मामले में फेल हुई है। मनमोहन सिंह ने कहा कि हमने राष्ट्रपति से कहा कि वह राजधर्म का पालन करें।
#वीडियो_देखें दिल्ली: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह व पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को दिल्ली हिंसा पर ज्ञापन सौंपने के बाद। pic.twitter.com/11pxw9j5fU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 27, 2020
रविशंकर प्रसाद इस देश के सबसे कानूनविहीन कानून मंत्री हैं: रणदीप सुरेजवाला
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, “रविशंकर प्रसाद जी इस देश के सबसे बड़े ‘लॉलेस’ (कानून विहीन) मंत्री हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कल तीन जजों का तबादला किया था, बाकि दो जजों का ट्रांसफर ऑर्डर कहां है? रविशंकर प्रसाद जी छाज बोले सो बोले छलनी भी बोले।”
रविशंकर प्रसाद इस देश के सबसे lawless law minister हैं : @rssurjewala pic.twitter.com/euIX1ZKwsK
— Congress (@INCIndia) February 27, 2020
दिल्ली हिंसा मामले में मरने वालों की संख्या 33 हुई
दिल्ली हिंसा मामले में मरने वालों की संख्या 33 हो गई है। लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में एक और व्यक्ति की मौत हो गई है।
Delhi: Death toll rises to 33 after another person passes away at Lok Nayak Jai Prakash Narayan (LNJP) hospital. #DelhiViolence pic.twitter.com/yvqVJ4PlKA
— ANI (@ANI) February 27, 2020
महिला टी 20 विश्व कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 3 रन से हराया
Women's T20 World Cup: India win by 3 runs against New Zealand in Melbourne. pic.twitter.com/C8iJex82gN
— ANI (@ANI) February 27, 2020
बिहार विधानसभा ने जाति आधारित जनगणना के पक्ष में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित
Bihar assembly passes unanimous resolution in favour of caste-based census. pic.twitter.com/L6uLjZ3cIc
— ANI (@ANI) February 27, 2020
दिल्ली हिंसा मामले में हाई कोर्ट में तीसरी याचिका दाखिल, NIA जांच की मांग की गई
दिल्ली हिंसा को लेकर हाई कोर्ट में एक और याचिका दाखिल की गई है। दिल्ली हिंसा मामले में यह तीसरी याचिका लगाई गई है। इस याचिका में पूरे मामले की एनआईए जांच की मांग की गई है।
फिलहाल स्थिति सामान्य हो रही है: दिल्ली के विशेष पुलिस आयुक्त
दिल्ली के विशेष पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) एसएन श्रीवास्तव ने कहा, “फिलहाल स्थिति सामान्य हो रही है। हम मामले दर्ज कर रहे हैं और कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं, जल्द ही हम गिरफ्तारियां करेंगे। मुझे उम्मीद है कि यह सभी चीजें सामान्य स्थिति में योगदान देंगी।”
Delhi Special Commissioner of Police (Law & Order) SN Shrivastava: As of now the situation is returning to normal. We are registering cases and proceeding with legal action, soon we will be making arrests. I hope all these things will contribute to normalcy. #DelhiViolence pic.twitter.com/iETagpiK3u
— ANI (@ANI) February 27, 2020
दिल्ली हिंसा मामले में ज्ञापन सौंपने के लिए सोनिया, मनमोहन समेत कांग्रेस के नेता राष्ट्रपति भवन पहुंचे
दिल्ली हिंसा मामले में ज्ञापन सौंपने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत पार्टी के नेता राष्ट्रपति भवन पहुंच गए हैं।
Delhi: Congress interim president Sonia Gandhi, former Prime Minister Dr. Manmohan Singh, and other senior party leaders leave from Rashtrapati Bhavan after submitting a memorandum to President Kovind on #DelhiViolence. pic.twitter.com/TVEeWZZR4b
— ANI (@ANI) February 27, 2020
Delhi: Congress interim president Sonia Gandhi, former Prime Minister Dr. Manmohan Singh, and other party leaders reach Rashtrapati Bhavan to submit a memorandum to the President on #DelhiViolence. pic.twitter.com/q1SjGuAwf5
— ANI (@ANI) February 27, 2020
गोकुलपुरी में नाले से दो शव बरामद, मौके पर बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मी मौजूद
उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी में हिंसा के बाद सुरक्षा बेहद कड़ी है। खबरों के मुताबिक, इस बीच नाले से दो शव बरामद किए गए हैं। मौके पर बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मी मौजूद है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
जामिया हिंसा मामले में छात्र की याचिका पर सरकार और पुलिस को हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस
दिल्ली हाई कोर्ट ने जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्र मुस्तफा की याचिका पर दिल्ली सरकार, पुलिस और अन्य को नोटिस जारी किया है। छात्र ने अपनी याचिका में कहा है कि 15 दिसंबर, 2019 को विश्वविद्यालय परिसर में पुलिस ने बर्बरता की थी, इस दौरान उसके पैर टूट गए थे। छात्र ने एक करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा है।
Delhi High Court issues notice to Delhi Government, Police and others on a plea by Md. Mustafa, a student of Jamia Millia Islamia University, seeking compensation of Rs 1 crore alleging police brutality at the university campus on 15 December 2020. pic.twitter.com/5HVS9KP6sl
— ANI (@ANI) February 27, 2020
दिल्ली: चांद बाग में दिल्ली पुलिस के संयुक्त आयुक्त ओपी मिश्रा ने कहा, डरने की जरूरत नहीं, आप दुकानें खोलें
#WATCH Delhi Police Joint Commissioner OP Mishra during a flag march in Chand Bagh area announces, "Grocery, medical and other shops can be opened. There is nothing to fear, police are here for your security. Please don't assemble in groups, especially the youth". #DelhiViolence pic.twitter.com/nYhseSjf00
— ANI (@ANI) February 27, 2020
दिल्ली में भड़के दंगों ने दिल्ली सहित पूरे देश को हिला कर रख दिया: मायावती
बहुजन समाजवादी पार्टी की मुखिया मायावती ने कहा, “दिल्ली में भड़के दंगों ने दिल्ली सहित पूरे देश को हिला कर रख दिया है। वर्तमान में सूरत दंगे की आड़ में जो घिनौनी राजनीति की जा रही है जिसे पूरा देश भी देख रहा है उससे सभी पार्टियों को बचना चाहिए।”
मायावती ने कहा, “दिल्ली में भड़के दंगों ने दिल्ली समेत पूरे देश को हिला कर रख दिया है। वर्तमान में सूरत दंगे की आड़ में जो घिनौनी राजनीति की जा रही है, जिसे पूरा देश भी देख रहा है उससे सभी पार्टियों को बचना चाहिए।”
अमित शाह के गृह मंत्री बनने के बाद दिल्ली के हालात बद से बदतर हुए: संजय सिंह
दिल्ली हिंसा पर ‘आप’ नेता संजय सिंह ने कहा, “समय रहते पुलिस की कार्रवाई नहीं हुई ये निश्चित रूप से गंभीर गलती है, क्यों देर हुई, किसने कहने पर हुई ये जांच का विषय है। अमित शाह के गृह मंत्री बनने के बाद दिल्ली के हालात बद से बदतर हुए हैं, कानून व्यवस्था लगातार बदहाल हुई है।”
Sanjay Singh, AAP: Tahir Hussain has already given his statement in which he said that he gave all details to police&media about mob entering his house during the violence. He had asked police for protection. Police came 8 hours late&rescued him&his family from his house. (2/2) https://t.co/AZns0p2AtW
— ANI (@ANI) February 27, 2020
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिले नवजोत सिंह सिद्धू
Congress leader Navjot Singh Sidhu: I was called to Delhi by party high command, I met Priyanka ji & Sonia ji on 25th & 26th February. I briefed them about the current situation in Punjab and the roadmap ahead. pic.twitter.com/0HkV7OCjYv
— ANI (@ANI) February 27, 2020
महिला टी-20 विश्व कप: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 20 ओवरों में 133/8 का स्कोर बनाया
मेलबर्न में खेले जा रहे महिला टी-20 विश्व कप में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 20 ओवरों में 133/8 का स्कोर बनाया।
Women's T20 World Cup: India score 133/8 in 20 overs against New Zealand in Melbourne. #INDvsNZ pic.twitter.com/GKA5iGoDB1
— ANI (@ANI) February 27, 2020
यूपी: आजम खान, उनकी पत्नी और बेटे को रामपुर जेल से सीतापुर जेल में शिफ्ट किया गया
समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को उनकी पत्नी और बेटे समेत यूपी के रामपुर जेल से सीतापुर जेल में शिफ्ट करने पर किए गए सुरक्षा इंतजाम पर एएसपी मधुबन कुमार सिंह ने कहा, “हमें आज सुबह अचानक ये जानकारी मिली कि माननीय आजम खान सीतापुर जेल आ रहे हैं। उनकी सुरक्षा के पुख़्ता इंतजाम किए गए हैं।”
दिल्ली हिंसा की सुनवाई करने वाले जज के ट्रांसफर पर कानून मंत्री ने दी सफाई
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, “माननीय न्यायमूर्ति मुरलीधर का ट्रांसफर भारत के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम की 12.02.2020 की सिफारिश के अनुसार, किया गया था। जज का ट्रांसफर करते समय जज की सहमति ली जाती है। अच्छी तरह से तय प्रक्रिया का पालन किया गया है।”
Union Minister RS Prasad: By politicizing a routine transfer, Congress has yet again displayed its scant regard for the judiciary. People of India have rejected Congress Party & hence it's hell-bent on destroying the very institutions India cherishes by constantly attacking them. https://t.co/M45oL7muq4
— ANI (@ANI) February 27, 2020
दिल्ली: हिंसा प्रभावित क्षेत्र चांद बाग में सुरक्षा बल तैनात
Delhi riots: WhatsApp groups, 'outsiders' under scanner
Read @ANI Story | https://t.co/6AElIWhZZw pic.twitter.com/HmtCEm0hVZ
— ANI Digital (@ani_digital) February 27, 2020
सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका, भड़काऊ भाषण पर विधि आयोग की रिपोर्ट को लागू करने की मांग
बीजेपी नेता और वकील अश्विनी कुमार उपाध्याय ने आज सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की और कथित घृणा और भड़काऊ भाषण पर विधि आयोग की रिपोर्ट को लागू करने के लिए तत्काल निर्देश देने की मांग की।
In 2017, the Law Commission defined hate and inflammatory speech & suggested the addition of section 153-C & 505-A of the Indian Penal Code (IPC) & Criminal Procedure Code (CrPC), on the direction of Supreme Court. https://t.co/ktYSyr57A7
— ANI (@ANI) February 27, 2020
उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा प्रभावित इलाकों में सड़कों की सफाई की जा रही है
दिल्ली के चांद बाग, भजनपुरा और खजुरी खास में फिलहाल शांति है। हिंसा प्रभावित इलाकों में सड़कों की सफाई की जा रही है।
Delhi: Latest visuals from Chand Bagh, Bhajanpura and Khajuri Khas. Roads in the violence affected areas are being cleaned. #DelhiViolence pic.twitter.com/jfVyh4DvMx
— ANI (@ANI) February 27, 2020
दिल्ली के सीलमपुर से आज की ताजा तस्वीरें
दिल्ली के सीलमपुर से ताजा तस्वीरें सामने आई हैं। फिलहाल इलाके में शांति है। बड़ी संख्या में इलाके में सुरक्षा बल तैनात है।
Delhi: Latest visuals from Seelampur area. Security personnel have been deployed in the area. #DelhiViolence pic.twitter.com/D0N1sYEP0v
— ANI (@ANI) February 27, 2020
जज मुरलीधर के ट्रांसफर पर कांग्रेस बोली- लगता है देश में न्याय करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
दिल्ली हिंसा की सुनवाई करने वाले जज मुरलीधर के ट्रांसफर कांग्रेस पार्टी ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। दिल्ली के कांग्रेस मुख्लायल में प्रेस से बात करते हुए पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, “ऐसा लग रहा है कि देश में न्याय करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। बीजेपी के विषैले और भड़काऊ बयान देने वाले नेताओं के खिलाफ सुनवाई कर रहे दिल्ली हाइ कोर्ट के वरिष्ठ जज एस. मुरलीधर का रातों-रात तबादला कर दिया गया।”
सुरजेवाला ने कहा, “न्यायपालिका के खिलाफ बीजेपी की दबाव और बदले की राजनीति का पर्दाफाश हो गया है। कल दिल्ली हाइ कोर्ट की खंडपीठ के जज एस मुरलीधर और तलवंत सिंह ने दंगों में बीजेपी नेताओं की भूमिका को पहचानकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और दिल्ली पुलिस को संविधान के अनुरूप कार्रवाई के आदेश दिए।”
उन्होंने कहा, “जब न्यायाधीशों ने भाजपा के केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और कपिल मिश्रा के भड़काऊ वीडियो दिखाए तो, केंद्र सरकार के वकील और मोदी जी के चहेते तुषार मेहता जी ने तो ये दलील दे डाली कि, "इस समय नामित अपराधियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करने का उचित समय नहीं है।”
LIVE: Congress Party Briefing by @rssurjewala at AICC HQ https://t.co/HRm930zrCF
— Congress Live (@INCIndiaLive) February 27, 2020
दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या 30 हुई
Sunil Kumar Gautam Medical Superintendent, Guru Teg Bahadur (GTB) Hospital: Death toll has increased to 30 at the hospital. #DelhiViolence pic.twitter.com/PJS5VEvInH
— ANI (@ANI) February 27, 2020
आधी रात को दिल्ली हिंसा से जुड़े हाई कोर्ट के जज का ट्रांसफर करना शर्मनाक: प्रियंका गांधी
दिल्ली हिंसा से जुड़े जज मुरलीधर के ट्र्रांसफर पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “न्यायमूर्ति मुरलीधर की आधी रात को ट्रांसफर किया जाना मौजूदा विवाद को देखते हुए चौंकाने वाला नहीं है, लेकिन यह प्रमाणित रूप से दुखद और शर्मनाक है। लाखों भारतीयों को एक न्यायप्रिय और ईमानदार न्यायपालिका में विश्वास है, न्याय को विफल करने और उनके विश्वास को तोड़ने के सरकार के प्रयास दुस्साहसी हैं।”
The midnight transfer of Justice Muralidhar isn’t shocking given the current dispensation, but it is certianly sad & shameful.
Millions of Indians have faith in a resilient & upright judiciary, the government’s attempts to muzzle justice & break their faith are deplorable. pic.twitter.com/KKt4IeAMyv
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) February 27, 2020
दिल्ली हिंसा की सुनवाई करने वाले हाई कोर्ट के जज के ट्रांसफर पर राहुल गांधी का तंज
दिल्ली हिंसा की सुनवाई करने वाले हाई कोर्ट के जज के ट्रांसफर पर राहुल गांधी ने तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “मैं जज लोया को याद कर रहा हूं, जिनका ट्रांसफर नहीं किया गया था।”
गौरतलब है कि जज लोया की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी, जो सोहराबुद्दीन केस की सुनवाई कर रहे थे। उनकी मौत के बाद कई गंभीर सवाल खड़े किए गए थे। गृह मंत्री अमित शाह का भी इसमें नाम जुड़ा था।
Remembering the brave Judge Loya, who wasn’t transferred.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 27, 2020
दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों के बाद हताहतों की रिपोर्ट से महासचिव बहुत दुखी: संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता
दिल्ली हिंसा पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा, “दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों के बाद हताहतों की रिपोर्ट से महासचिव बहुत दुखी हैं। जैसा कि उन्होंने भी ऐसी ही परिस्थितियों में किया था, उन्होंने अधिकतम संयम रखने और हिंसा से बचने के लिए कहा है।
Stéphane Dujarric, Spokesman for the UN Secretary-General on #DelhiViolence: Secretary-General is very saddened by the reports of casualties following the protests in Delhi. As he has done in similar circumstances, he calls for maximum restraint and for violence to be avoided. pic.twitter.com/AM5MHQ4nAy
— ANI (@ANI) February 27, 2020
दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या 28 हुई
गुरु तेग बहादुर अस्पताल में 1 और व्यक्ति की मौत हो गई है। दिल्ली हिंसा में मरने वालों का आंकड़ा 28 हो गया है। इसमें लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में हुई 2 मौतें भी शामिल हैं।
Delhi: 1 more death at Guru Teg Bahadur (GTB) Hospital, taking the total deaths to 28 in the city, including 2 deaths at Lok Nayak Jai Prakash Narayan (LNJP) hospital. #DelhiViolence pic.twitter.com/gKrt6XnJUX
— ANI (@ANI) February 27, 2020
दिल्ली हिंसा में अब तक 27 लोगों की मौत, हाई कोर्ट में आज फिर सुनवाई, पुलिस देगी जवाब
उत्तर पूर्वी दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दो गुटों में हुई अलग-अलग झड़पों में अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। दर्जर्नों लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनका इलाज जारी है। इस मामले में आज फिर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई होगा। दिल्ली पुलिस के कमिश्नर अमूल्य पटनायक को नेताओं के भड़काऊ वीडियो देखने के बाद आज 2.15 बजे हाई कोर्ट में जवाब देना है।