अतिरिक्त स्ट्रेचर और व्हीलचेयर घायलों के लिए लगाए जा रहे हैं: जीटीबी अस्पताल
दिल्ली के जीटीबी अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा, “अतिरिक्त स्ट्रेचर और व्हीलचेयर घायलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उन्हें ले जाने के लिए लगाए जा रहे हैं।”
GTB hospital official: Additional stretchers and wheelchairs being placed to transport the increasing toll of the injured. #DelhiViolence
— ANI (@ANI) February 25, 2020
दिल्ली के भजनपुरा चौक पर फिर दो गुटों के बीच पथराव शुरू
उत्तर पूर्वी दिल्ली में तनाव जारी है। भजनपुरा चौक पर एक बार फिर दो गुटों के बीच पथराव शुरू हो गया है। चौराहे पर बड़ी संख्या में लोग जमा हुए हैं। सोमवार को भी इस इलाके में दो गुटों में झड़प हुई थी।
Stone pelting again starts, between two groups near Bhajanpura chowk in #NorthEastDelhi pic.twitter.com/ppf2oZ5xBT
— ANI (@ANI) February 25, 2020
वित्त मंत्री सुशील मोदी ने बिहार के लिए 2 लाख 11 हजार 761 करोड़ का बजट पेश किया
बिहार विधानसभा में वित्त मंत्री सुशील मोदी ने राज्य के लिए 2 लाख 11 हजार 761 करोड़ का बजट पेश कर दिया है।
पांडिचेरी विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोतरी का छात्रों ने किया विरोध, पुलिस छात्रों को विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से बाहर निकाला
पांडिचेरी विश्वविद्यालय फीस वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पुलिस द्वारा विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से जबरन बाहर निकाल दिया।
#WATCH Puducherry: Students of the Pondicherry University protesting against the fee hike were forcefully evicted by Police from the main entrance of the university. pic.twitter.com/ZBQPIoMoZK
— ANI (@ANI) February 25, 2020
ट्रंप बोले- दोनों देशों में डिफेंस डील पर बनी सहमति, ट्रेड डील पर शुरू करेंगे बातचीत
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि दोनों देश डिफेंस डील करने पर सहमत हुए हैं। उन्होंने कहा कि ट्रेड डील पर हम बातचीत शुरू करेंगे। ट्रंप ने कहा हमने एक सुरक्षित 5जी वायरलेस नेटवर्क के महत्व पर चर्चा की और इस उभरती हुई तकनीक के लिए स्वतंत्रता, प्रगति, समृद्धि के लिए एक उपकरण होने की आवश्यकता है।
ट्रंप ने कहा, “हमारी टीमों ने एक व्यापक व्यापार समझौते के लिए शानदार प्रगति की है। मुझे आशा हूं कि हम दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण सौदा कर सकते हैं। जब से मैंने पदभार संभाला है, भारत में अमेरिकी निर्यात लगभग 60 फीसदी और उच्च गुणवत्ता वाली अमेरिकी ऊर्जा का निर्यात 500 फीसदी बढ़ा है।”
India, US expanded defence cooperation with USD 3 bn military equipment deals: Trump
Read @ANI Story| https://t.co/RpPA0UjrA0 pic.twitter.com/YRoYiFBf30
— ANI Digital (@ani_digital) February 25, 2020
US President: During our visit we discussed the importance of a secure 5G wireless network & the need for this emerging technology to be a tool for freedom, progress, prosperity, not to do anything with where it could be even conceived as a conduit for suppression & censorship. pic.twitter.com/QSVwK6EgZu
— ANI (@ANI) February 25, 2020
भारत और अमेरिका के बीच रक्षा संबंधों में मजबूती हमारी साझेदारी का एक महत्वपूर्ण पहलू: पीएम मोदी
दिल्ली के हैदराबाद हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी के बीच वार्ता समाप्त हो गई है। बैठक के बाद दोनों पक्षों की ओर से ज्वॉइंट स्टेटमेंट जारी किया है। इस मौके पर पीए मोदी ने कहा कि आज हमने भारत-अमेरिका साझेदारी के हर महत्वपूर्ण पहलू पर चर्चा की। भारत और अमेरिका के बीच रक्षा संबंधों में मजबूती हमारी साझेदारी का एक महत्वपूर्ण पहलू है।
पीएम मोदी ने कहा कि हमने (भारत और अमेरिका) आतंकवाद का समर्थन करने वालों को जिम्मेदार बनाने के प्रयासों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है।
PM Narendra Modi: Today we discussed every important aspect of US-India partnership, be it defence and security, energy strategic partnership, trade or people to people ties. The strengthening in defence ties between India and US is an important aspect of our partnership. pic.twitter.com/8HDDfk2ww3
— ANI (@ANI) February 25, 2020
उत्तर पूर्वी दिल्ली में दो गुटों में झड़प के दौरान पुलिस पर फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस किया गिरफ्तार
उत्तर पूर्वी दिल्ली में सोमवार को दो गुटों में झड़प के दौरान पुलिस पर फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
#UPDATE Shahrukh, the man in a red t-shirt who opened fire at police during violence in North East Delhi yesterday, has been arrested by Police. pic.twitter.com/c902Eno5bs
— ANI (@ANI) February 25, 2020
दिल्ली: नानकपुरा में सर्वोदय को-एड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मेलानिया ट्रंप ने बच्चों को संबोधित किया
दिल्ली के नानकपुरा में सर्वोदय को-एड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा, “नमस्ते! बहुत खूबसूरत स्कूल है। पारंपरिक नृत्य प्रदर्शन के साथ मेरा स्वागत करने के लिए धन्यवाद। यह भारत की मेरी पहली यात्रा है।”
First Lady of the United States, Melania Trump at Sarvodaya Co-Ed Senior Secondary School in Nanakpura: Namaste! It's a beautiful school. Thank you for welcoming me with a traditional dance performance. This is my first visit to India, people here are so welcoming and so kind. pic.twitter.com/fxoDLp7fTT
— ANI (@ANI) February 25, 2020
दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक खत्म
दिल्ली में मौजूदा हालात को लेकर गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक खत्म हो गई है। गृह मंत्रालय के सूत्र के मुताबिक, बैठक में नफरत फैलाने वाले मुद्दों, पुलिस-विधायकों के समन्वय, पर्याप्त बल की तैनाती और अफवाहों को नियंत्रित करने के मुद्दों पर मुख्य रूप से चर्चा की गई।
बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, “हर कोई चाहता है कि हिंसा को रोका जाए। गृह मंत्री ने आज बैठक बुलाई थी, यह सकारात्मक थी। यह निर्णय लिया गया कि सभी राजनीतिक दल यह सुनिश्चित करेंगे कि शहर में शांति आए।”
Delhi CM Arvind Kejriwal: Everyone wants that the violence be stopped. The Home Minister had called a meeting today, it was a positive one. It was decided that all the political parties will ensure that peace returns to our city. #NortheastDelhi pic.twitter.com/OXQtZES6by
— ANI (@ANI) February 25, 2020
#UPDATE The meeting chaired by Union Home Minister Amit Shah has now concluded. https://t.co/stB9U3GuUl
— ANI (@ANI) February 25, 2020
दिल्ली: एक घायल व्यक्ति को पुलिस ने गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया
One more injured person has been brought to Guru Teg Bahadur Hospital. https://t.co/WpYqgkj3yA
— ANI (@ANI) February 25, 2020
ट्रंप ने पीएम मोदी से कहा, सम्मान के लिए आपका धन्यवाद
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “पिछले दो दिन, विशेषकर जब कल हम स्टेडियम में थे, यह मेरे लिए बहुत सम्मान की बात थी। वहां लोग मुझसे ज्यादा आपके लिए (पीएम मोदी) थे। हर बार जब मैंने आपका नाम लिया, तो उन्होंने बहुत अधिक खुशी दिखाई। यहां लोग आपको प्यार करते हैं।”
US President Donald Trump: The last two days, especially yesterday at the stadium, it was a great honour for me. People were there maybe more for you (PM Modi) than for me. 125 thousand people were inside. Every time I mentioned you, they cheered more. People love you here. pic.twitter.com/2EGqMQjWA0
— ANI (@ANI) February 25, 2020
पीएम मोदी ने ट्रंप से कहा- भारत की यात्रा के लिए आपने समय निकाला, इसके लिए मैं आपका आभारी
दिल्ली के हैदराबाद हाउस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा मैं आपका (अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प) और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का भारत में स्वागत करता हूं। मुझे पता है कि आप इन दिनों व्यस्त हैं, फिर भी आपने भारत की यात्रा के लिए समय निकाला। इसके लिए मैं आपका आभारी हूं।”
Prime Minister Narendra Modi at Hyderabad House, Delhi: I welcome you (US President Donald Trump) and the US delegation to India. I know that you are busy these days, still, you took out time for the visit to India. I am grateful to you for this. https://t.co/raojwSb9un pic.twitter.com/BLuVawNWh8
— ANI (@ANI) February 25, 2020
दिल्ली: खजूरी खास और भजनपुरा की ताजा तस्वीरें, कल दो गुटों में झड़प के बाद हुई थी आगजनी
दिल्ली के खजूरी खास और भजनपुरा की ताजा तस्वीरें सामने आई हैं, जहां कल दो गुटों में झड़प के बाद आगजनी हुई थी। इलाके में पुलिस तैनात की गई है और धारा 144 लगा दी गई है।
Delhi: Latest visuals from Khajuri Khas and Bhajanpura, where violence and arson were reported yesterday. Police deployed in the area and section 144 has been imposed. #NortheastDelhi pic.twitter.com/QhZ3wuKtZ6
— ANI (@ANI) February 25, 2020
मौजपुर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात
Delhi: Heavy security deployed in Maujpur area, after stone-pelting was reported in the area today morning. #NortheastDelhi pic.twitter.com/emSt0HpWBK
— ANI (@ANI) February 25, 2020
बीजेपी सांसद गौतम गंभीर बोले- जिसने भी भड़काऊ भाषण दिया उसके खिलाफ कार्रवाई हो
बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह व्यक्ति कौन है, चाहे वह कपिल मिश्रा हो या कोई अन्य, किसी भी पार्टी से संबंधित हो, अगर उसने कोई भड़काऊ भाषण दिया है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
BJP MP Gautam Gambhir on Kapil Mishra's speech: No matter who the person is, whether he is Kapil Mishra or anyone else, belonging to any party, if he has given any provoking speech then strict action should be taken against him. #NortheastDelhi pic.twitter.com/pBmtBORxIY
— ANI (@ANI) February 25, 2020
दिल्ली में मौजूदा हालात पर गृह मंत्री अमित शाह कर रहे हैं सर्वदलीय बैठक
दिल्ली में मौजूदा हालात पर गृह मंत्री अमित शाह सर्वदलीय बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, सीएम अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस पार्टी के नेता सुभाष चोपड़ा और बीजेपी नेता मनोज तिवासी समेत कई दलों के नेता मौजूद हैं। इसके इस बैठक अलावा पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक भी मौजूद है।
Delhi: Union Home Minister Amit Shah is chairing a meeting with Delhi CM Arvind Kejriwal, Lt Governor Anil Baijal, Police Commissioner Amulya Patnaik, Congress leader Subhash Chopra, BJP leaders Manoj Tiwari & Rambir Singh Bidhuri and others. #NortheastDelhi pic.twitter.com/iz2ohNeSNo
— ANI (@ANI) February 25, 2020
दिल्लीः सर्वोदय विद्यालय के स्टूडेंट्स से क्लास में जाकर मिलीं मेलानिया ट्रंप
दिल्ली के सर्वोदय को-एड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप पहुंची हैं। उन्होंने बच्चों से मुलाकात की।
दिल्ली: सर्वोदय को-एड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप। pic.twitter.com/mwRQT8tdF2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2020
दिल्ली: मौजपुर मेट्रो स्टेशन के पास कबीर नगर इलाके में पत्थरबाजी की खबर
Delhi: Incident of stone-pelting has been reported in Kabir Nagar area near Maujpur metro station. More details awaited. #NortheastDelhi
— ANI (@ANI) February 25, 2020
दिल्ली: गोकुलपुरी के टायर मार्केट में दुकानों में लगाई गई आग पर अब तक काबू नहीं
दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके के टायर मार्केट में कल लगी आग पर कुछ दुकानों में अभी भी काबू नहीं पाया जा सका।
Delhi: Fire at some shops has not been doused yet, after the tyre market in Gokulpuri area was set ablaze yesterday. #NortheastDelhi pic.twitter.com/HtQ3wqcyOa
— ANI (@ANI) February 25, 2020
मेलानिया ट्रंप दिल्ली के सर्वोदय को-एड सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहुंचीं
अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप दिल्ली के सर्वोदय को-एड सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहुंच गई हैं।
Delhi: First Lady of the US, Melania Trump arrives at Sarvodaya Co-Ed Senior Secondary School. She is visiting the school as part of her visit to the city today. pic.twitter.com/EnuVWjO7KB
— ANI (@ANI) February 25, 2020
सुप्रीम कोर्ट के छह जजों को हुआ स्वाइन फ्लू, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने दी जानकारी
सुप्रीम कोर्ट के छह जजों को स्वाइन फ्लू हो गया है। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में काम करने वाले लोगों के टीकाकरण और जरूरी कदम उठाने के लिए उन्होंने प्रधान न्यायाधीश अपील की है।
Justice DY Chandrachud (in file pic) in Supreme Court today said, 6 judges are down with H1N1 virus & that he had asked and requested the Chief Justice of India (CJI) SA Bobde to issue necessary directions in this regard to take care of the emergency situations which has arisen. pic.twitter.com/gfG6z2qOC1
— ANI (@ANI) February 25, 2020
दिल्ली में मौजूदा हालात पर केजरीवाल बोले- पुलिस को कार्रवाई की इजाजत नहीं मिल रही
दिल्ली में मौजूदा हालात पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “पुलिस को कार्रवाई की इजाजत नहीं हैं, वो कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं जब तक उनको ऊपर से आदेश नहीं मिल जाते। मैं 12 बजे गृह मंत्री जी से मिलने जा रहा हूं, इसका जिक्र मैं उनसे करूंगा।”
सीएम ने आगे कहा, “पिछले 2 दिन से दिल्ली के कुछ इलाकों में शांति व्यवस्था के हालात खराब होते जा रहे हैं, खासतौर से पूर्वी दिल्ली में। यह बहुत ही चिंता का विषय है। मेरी दिल्ली के सभी लोगों से अपील है कि शांति बनाए रखें, जिसके जो भी मामले हैं वो शांतिपूर्वक बैठकर हल हो सकते हैं।”
Delhi CM Arvind Kejriwal: MLAs of the affected areas informed me that there is a severe shortage of police force and police can't take action till they receive orders from the top. I have also asked District Magistrates to take out peace march with police in these areas. https://t.co/K9UcxvCSYR
— ANI (@ANI) February 25, 2020
उत्तर पूर्वी दिल्ली में तनाव के बीच अर्धसैनिक बलों की 35 कंपनियां तैनात
उत्तर पूर्वी दिल्ली में तनाव को देखते हुए अर्धसैनिक बलों की 35 कंपनियों को तैनात कर दिया गया है। इसके अलावा दूसरे जिलों से लोकल पुलिस को भी बुलाया जा रहा है।
Delhi Police: 35 companies of paramilitary forces have been deployed in #NortheastDelhi along with Special Cell, Crime Branch and Economic Offences Wing (EOW) officials. Local police from different districts of Delhi have also been called in. pic.twitter.com/jr7PpsdPqj
— ANI (@ANI) February 25, 2020
उत्तर पूर्वी दिल्ली में सीएए पर हुए बवाल को लेकर हाई कोर्ट में लगाई गई याचिका
उत्तर पूर्वी दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून पर हुए बवाल को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका लगाई गई है। याचिका में मौजपुर और जाफराबाद का जिक्र है। ह्यूमन राइट लॉ नेटवर्क के याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग के साथ स्वतंत्र न्यायिक की मांग की है। इसके साथ ही कुछ राजनीतिक दलों के नेताओं की गिरफ्तारी की मांग की गई है। इन नेताओं पर भड़काऊ बयान देने का आरोप लगाया गया है।
A plea has been moved in Delhi High Court regarding the violence in Maujpur, Jafrabad and adjoining areas in #NortheastDelhi during the protests related to Citizenship Amendment Act (CAA), yesterday. pic.twitter.com/hmokLDtI98
— ANI (@ANI) February 25, 2020
हम हालात का काबू में करने की कोशिश कर रहे हैं: संयुक्त पुलिस आलोक कुमार
दिल्ली में मौजूदा हालात पर संयुक्त पुलिस आलोक कुमार ने कहा, “हम लगातार कार्रवाई कर रहे हैं और ब्रह्मपुरी, मौजपुर, चांदबाग, और अन्य क्षेत्रों में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। हम किसी भी सभा को तितर-बितर कर रहे हैं और शांति समितियां शांति बनाए रखने के लिए लोगों से बातचीत कर रही हैं।”
दिल्ली: हैदराबाद हाउस पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप राजघाट से दिल्ली के हैदराबाद हाउस पहुंच गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प का स्वागत किया।
Delhi: PM Narendra Modi receives US President Donald Trump and the First Lady Melania Trump, at Hyderabad House. pic.twitter.com/aXFfNT0KwD
— ANI (@ANI) February 25, 2020
दिल्ली में मौजूदा हालात पर सीएम केजरीवाल के आवास पर विधायकों, अधिकारियों की बैठक
दिल्ली में मौजूदा हालात पर सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर विधायकों और अधिकारियों की बैठक चल रही है। यह बैठक सीएम अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हो रही है। उन्होंने यह बैठक बुलाई थी।
Delhi: CM Arvind Kejriwal is holding a meeting with the officials and MLAs of the violence-affected areas of the city, at his residence. pic.twitter.com/8ZwMoyyFNS
— ANI (@ANI) February 25, 2020
दिल्ली: गोकुलपुरी इलाके में बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई
दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। सोमवार को इलाके में दो गुटों के बीच झड़प हुई थी, इस दौरान दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की जान चली गई थी और शाहदरा डीसीपी अमित शर्मा घायल हो गए थे।
Delhi: Security has been deployed in Gokulpuri area. Clashes had broken out between two groups in the area yesterday during which one Delhi Police head constable had lost his life and Shahdara DCP Amit Sharma was injured. pic.twitter.com/87QlKIqMqo
— ANI (@ANI) February 25, 2020
निर्भया केस: दोषियों को अलग-अलग फांसी दिए जाने की मांग वाली याचिका पर 5 मार्च को अगली सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने गृह मंत्रालय की याचिका पर सुनवाई की, जिसमें निर्भया केस के दोषियों को अलग-अलग फांसी देने की मांग की गई है। मामले की अगली सुनवाई 5 मार्च को होगी।
सुप्रीम कोर्ट ने गृह मंत्रालय की याचिका पर सुनवाई की, जिसमें 2012 के दिल्ली गैंगरेप मामले के दोषियों को अलग-अलग फांसी देने की मांग की गई थी। मामले की अगली सुनवाई 5 मार्च को होगी। https://t.co/EtQP4UB0xe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2020
राजघाट के विजिटर्स बुक में डोनाल्ड ट्रंप, मेलानिया ट्रंप ने लिखा, अमेरिकी एक अद्भुत भारत, महान महात्मा गांधी की सोच के साथ
राजघाट के विजिटर्स बुक में डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप ने लिखा, “अमेरिकी लोग एक संप्रभु, अद्भुत भारत और महान महात्मा गांधी की सोच के साथ दृढ़ता से खड़े हैं। यह एक जबरदस्त सम्मान है!”
Delhi: US President Donald Trump & First Lady Melania Trump write in the visitor's book at Raj Ghat. pic.twitter.com/p43IMmCIg7
— ANI (@ANI) February 25, 2020
दिल्ली: राजघाट पर डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप ने वृक्षारोपण किया
दिल्ली के राजघाट पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने वृक्षारोपण भी किया।
Delhi: US President Donald Trump & First Lady Melania Trump plant a tree at Raj Ghat. pic.twitter.com/4llGqhmxXV
— ANI (@ANI) February 25, 2020
दिल्ली: बैठक के लिए सीएम केजरीवाल के आवास पर अधिकारी और विधायक पहुंचे
दिल्ली में मौजूदा हालात के मद्देनजर सीएम केजरीवाल द्वारा बुलाई गई बैठक में शामिल होने के लिए उनके आवास पर विधायक और अधिकारी पहुंच गए हैं।
Delhi: MLAs and officials arrive at the residence of CM Arvind Kejriwal. The CM has called an urgent meeting of MLAs and officials of the violence-hit areas of Delhi. pic.twitter.com/NKcELXsoKG
— ANI (@ANI) February 25, 2020
राजघाट पहुंचकर डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने दिल्ली में राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
#WATCH Delhi: US President Donald Trump & First Lady Melania Trump pay tribute to Mahatma Gandhi at Raj Ghat. pic.twitter.com/BGrJL4DHLq
— ANI (@ANI) February 25, 2020
Delhi: US President Donald Trump & First Lady Melania Trump pay tribute to Mahatma Gandhi at Raj Ghat. pic.twitter.com/ObQohvZhvr
— ANI (@ANI) February 25, 2020
दिल्ली में दो गुटों में हुई झड़प में अब तक 7 लोगों की मौत
उत्तर पूर्वी दिल्ली में तनाव के बीच बयान जारी कर पुलिस ने बताया है कि दो गुटों में हुई झड़प में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 1 पुलिस कर्मी शामिल है।
Delhi Police on violence in #NortheastDelhi yesterday: A total of 7 deaths were reported – 1 police personnel and 6 civilians lost their lives. pic.twitter.com/JhYHmKbyxk
— ANI (@ANI) February 25, 2020
दिल्ली में हिंसा करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई: गृह राज्यमंत्री जी कृष्ण रेड्डी
उत्तर पूर्वी दिल्ली में सीएए को लेकर दो गुटों में झड़प के बाद पथराव और आगजनी को लेकर गृह राज्यमंत्री जी कृष्ण रेड्डी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “दिल्ली में हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ हम कड़ी कार्रवाई करेंगे। दो महीने से धरना था, लेकिन केंद्र ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन और विरोध प्रदर्शन का मौका दिया। लेकिन सोमवार को जो हिंसा हुई इसे बर्दाश्त नहीं की जाएगी”
उन्होंने आगे कहा, “आज अमेरिकी राष्ट्रपति दिल्ली में हैं। मैं राजनीतिक दलों से अनुरोध करता हूं कि वे सम्मान करें। मौजूदा मुद्दे को लेकर बातचीत हो सकती है।”
Union Minister of State for Home G Kishan Reddy, in Hyderabad: We'll take strict action against people involved in the violence in Delhi y'day. Since 2 months there was dharna but centre gave a chance for peaceful demonstrations & protests. But y'day's violence won't be tolerated pic.twitter.com/65TIEla5kX
— ANI (@ANI) February 25, 2020
दिल्ली: पीएम मोदी हैदराबाद हाउस पहुंचे, अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ करेंगे बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के हैदराबाद हाउस पहुंच गए हैं। यहां वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक करेंगे।
Delhi: Prime Minister Narendra Modi arrives at Hyderabad House. US President Donald Trump will meet him here shortly. pic.twitter.com/LNdT04V7MO
— ANI (@ANI) February 25, 2020
दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया
#WATCH Delhi: US President Donald Trump inspects the Guard of Honour at Rashtrapati Bhavan. pic.twitter.com/OGyJSE14ej
— ANI (@ANI) February 25, 2020
दिल्ली: अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की मुलाकात
दिल्ली: अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करते राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद। pic.twitter.com/5MsBEoM679
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2020
दिल्ली में मौजूदा हालात पर गृह मंत्री शाह 12 बजे करेंगे बैठक, उपराज्यपाल बैजल, सीएम केजरीवाल होंगे शामिल
दिल्ली में मौजूदा हालात पर गृह मंत्री अमित शाह आज दोपहर 12 बजे एक बैठक करेंगे। इस बैठक में उपराज्यपाल अनिल बैजल और सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ दूसरी पार्टियों नुमाइंदे शामिल होंगे।
Delhi: Union Home Minister Amit Shah will hold a meeting today at 12 pm with Delhi Lieutenant Governor Anil Baijal, Delhi CM Arvind Kejriwal and various representatives of political parties. pic.twitter.com/DqeFri1aB8
— ANI (@ANI) February 25, 2020
पीएम मोदी भी राष्ट्रपति भवन पहुंचे
Delhi: Prime Minister Narendra Modi arrives at Rashtrapati Bhawan. US President Donald Trump will be accorded a ceremonial reception at Rashtrapati Bhawan, shortly. pic.twitter.com/0CSXn1m1qh
— ANI (@ANI) February 25, 2020
दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंचे
दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंचे। pic.twitter.com/iQtR6l8AT5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2020
दिल्ली के गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन के पास टायर मार्केट में एक दुकान में आगजनी
दिल्ली के गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन के पास टायर मार्केट में एक दुकान में आगजनी की गई है। आज इस मार्केट से आगजनी की पहली तस्वीर समने आई है।
Delhi: Fire at a shop in tyre market near Gokulpuri metro station area. More details awaited. #NortheastDelhi pic.twitter.com/EgtfrzlXQE
— ANI (@ANI) February 25, 2020
सीएए पर दिल्ली में बवाल को देखते हुए मुंबई में हाई अलर्ट
नागरकिता संशोधन कानून पर दिल्ली में बवाल को देखते हुए महाराष्ट्र के गृह मंत्रालय ने मुंबई में हाई अलर्ट जारी किया है। अब आजाद मैदान में प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी जाएगी।
Maharashtra Home Ministry officials: Mumbai kept on alert after recent incidents of violence in Delhi. State Police has taken precautionary measures to maintain law&order. Other than the designated area in Azad Maidan, no permission will be granted for any other protest in Mumbai
— ANI (@ANI) February 25, 2020
राज्यसभा की 55 सीटों को भरने के लिए 26 मार्च को चुनाव होंगे
चुनाव आयोग के मुताबिक, “17 राज्यों से राज्यसभा की 55 सीटों को भरने के लिए राज्यों की परिषद के द्विवार्षिक चुनाव 26 मार्च को होंगे, सदस्य अप्रैल 2020 में अपने पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं।”
Election Commission of India: Biennial elections to theCouncil of States tofill the seats of 55 members of Rajya Sabha from 17 states, retiring in April 2020, will be held on 26th March. pic.twitter.com/11q8gPTtip
— ANI (@ANI) February 25, 2020
दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप राष्ट्रपति भवन पहुंचीं
Delhi: US President Donald Trump's daughter and senior advisor Ivanka Trump arrives at Rashtrapati Bhavan ahead of the ceremonial reception of the US President. pic.twitter.com/iTyjCRftf2
— ANI (@ANI) February 25, 2020
दिल्ली: ब्रह्मपुरी इलाके में RAF के जवानों को दो जिंदा कारतूस मिले
दिल्ली के ब्रह्मपुरी इलाके में आरएफ के जवानों को दो जिंदा कारतूस मिले हैं। सुबह इस इलाके में दो गुटों में पथराव हुआ है। पथराव के बाद इलाके में आरएएफ ने मोर्चा संभाल लिया है। आरएएफ के जवानों ने इलाके में फ्लैग मार्च किया।
Delhi: Two empty bullet shells found by Rapid Action Force (RAF) team from Brahampuri area. More details awaited. #NortheastDelhi https://t.co/3jM0wPUP0x pic.twitter.com/oOLspfKgrT
— ANI (@ANI) February 25, 2020
उत्तर पूर्वी दिल्ली में तनाव के बीच करावल नगर के टायर मार्केट में सुबह आगजनी
उत्तर पूर्वी दिल्ली में तनाव के बीच करावल नगर के टायर मार्केट से आगजनी की खबर आ रही है। मार्केट में सुबह करीब साढ़े आठ बजे आगजनी की गई है। अब तक दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची है। बताया जा रहा है कि पुलिस की सुरक्षा नहीं मिलने के कारण आग बुझाने का काम अभी तक नहीं हो सका है।
Delhi: An incident of fire has been reported at a tyre market in Karawal Nagar today at 8.24 AM but the fire dept has not been able to reach the spot yet, as they haven't received police protection yet. More details awaited.
Vehicles were set on fire in Karawal Nagar on Sunday.
— ANI (@ANI) February 25, 2020
दिल्ली में मौजूदा हालात के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार, उसके नेता लगातार दे रहे थे भड़काऊ बयान: नवाब मलिक
एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक दिल्ली हिंसा पर कहा, “2-3 महीने से सीएए, एनाआरसी को लेकर प्रदर्शन, बवाल हो रहे हैं। पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है। सरकारी पक्ष के लोग भड़काऊ बयान देते हैं, गोली मारने की भाषा बोलते हैं। कपिल मिश्रा कहते हैं ट्रंप के जाने के बाद निपट लेंगे। इस तरह से लोकतंत्र में सरकारें काम नहीं करतीं।”
दिल्ली के गोकुलपुरी की आज सुबह की तस्वीरें, कल दो गुटों में यहां हुई थी झड़प



दिल्ली: शाहदरा के डीसीपी खतरे से बाहर, कल दो गुटों में झड़प और पथराव के दौरान हुए थे घायल
सोमवार को दिल्ली के गोकुलपुरी में दो समूहों के बीच झड़प के दौरान घायल हुए शाहदरा के डीसीपी अमित शर्मा को अस्पताल में होश आ गया है। कल रात उनकी एक सर्जरी हुई थी और आज सुबह उनका CT स्कैन किया गया। अब वह सुरक्षित हैं और खतरे से बाहर हैं।
Shahdara DCP Amit Sharma who was injured during clashes between two groups in Delhi's Gokulpuri yesterday, is now conscious at a hospital. He underwent a surgery last night and his CT Scan was done this morning. He is safe and out of danger. https://t.co/jBFir6BrXi
— ANI (@ANI) February 25, 2020
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मौजपुर और ब्रह्मपुरी इलाके में दो गुटों में सुबह पथराव हुआ है
Delhi Police: Stone-pelting took place today morning in Maujpur and Brahampuri area. #NortheastDelhi pic.twitter.com/1lWQF7lKvv
— ANI (@ANI) February 25, 2020
उत्तर पूर्वी दिल्ली में तनाव को देखते हुए 5 मेट्रो स्टेशन बंद, सभी स्कूल भी आज बंद
उत्तर पूर्वी दिल्ली में मौजूदा हालात को देखते हुए जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर, गोकुलपुरी, जौहरी एन्क्लेव और शिव विहार मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है। पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। साथ ही उत्तर पूर्वी दिल्ली के सभी स्कूल आज बंद हैं। दिल्ली से सटे दूसरे राज्यों को हाई अलर्ट कर दिया गया है।
दिल्ली: सीएम अरविंद केजरीवाल ने विधायकों और अधिकारियों की अपने आवास पर बैठक बुलाई
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने विधायकों और अधिकारियों की अपने आवास पर बैठक बुलाई है। उत्तर पूर्वी दिल्ली में मौजूदा हालात को लेकर यह बैठक बुलाई गई है।
Delhi CM Arvind Kejriwal has called an urgent meeting, at his residence, of MLAs and officials of the violence-hit areas of #Delhi. (file pic) pic.twitter.com/pPIs3uvUWA
— ANI (@ANI) February 25, 2020
दिल्ली: ब्रह्मपुरी इलाके में दो गुटों में पथराव हुआ है
दिल्ली के ब्रह्मपुरी इलाके में दो गुटों में पथराव हुआ है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। आरएएफ के जवान तैनात किए गए हैं।
Delhi: Stone pelting between two groups in Brahampuri area, today morning. #NortheastDelhi pic.twitter.com/XR1lRZ0Ryt
— ANI (@ANI) February 25, 2020
दिल्ली: दमकल विभाग को सोमवार से आज सुबह 3 बजे तक आगजनी से जुड़े 45 कॉल आए
उत्तर पूर्वी दिल्ली के दमकल विभाग के डायरेक्टर के मुताबिक, सोमवार से आज सुबह 3 बजे तक आगजनी से जुड़े 45 फोन कॉल आ चुके हैं। अब तक 3 दमकल कर्मी घायल हो चुके हैं और एक दमकल वाहन को आगे के हवाले किया जा चुका है।
Fire Director, #NortheastDelhi: We received total 45 fire calls since yesterday till 3 am today; 3 firemen got injured, 1 fire tender was set ablaze. https://t.co/N2yQ2eypt9
— ANI (@ANI) February 25, 2020
पुलिस के मुताबिक, उत्तर पूर्वी दिल्ली में हालात बेहद तनावपूर्ण
दिल्ली पुलिस ने बताया कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में स्थिति बहुत तनावपूर्ण है। हमें लगातार नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से हिंसा की घटनाओं से संबंधित कॉल आ रहे हैं। पुलिस आयुक्त ने कल रात सीलमपुर डीसीपी कार्यालय में एक बैठक की।
Delhi Police: The situation is very tense. We are continuously receiving calls related to incidents of violence from #NorthEastDelhi. Commissioner of Police held a meeting at Seelampur DCP Office last night. pic.twitter.com/AWfFrAPaYM
— ANI (@ANI) February 25, 2020
पूर्वी दिल्ली के मौजूदा हालात पर गृह मंत्री अमित शाह ने ली अधिकारियों की बैठक
उत्तर पूर्वी दिल्ली में तनाव को देखते हुए कल रात गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ी बैठक की। बताया जा रहा है कि अहमदाबाद से लौटने के तुरंत बाद अमित शाह ने मौजूदा हालात पर समीक्षा बैठक की। खबरों के मुताबिक, गृह मंत्री की यह बैठक रात 11 बजे से डेढ़ बजे तक चली। बैठक में गृह सचिव, इंटेलिजेंस ब्यूरो चीफ, दिल्ली पुलिस कमिश्नर और गृह मंत्रालय अन्य अधिकारी शामिल हुए।
A meeting was held by Home Minister Amit Shah late last night with senior Delhi Police officers and top Home Ministry officials on law and order situation in Delhi. pic.twitter.com/27ozneyQQr
— ANI (@ANI) February 25, 2020
उत्तर पूर्वी दिल्ली में तनाव जारी, सुबह 5 मोटरसाइकल आग के हवाले, अब तक 5 लोगों की मौत
उत्तर पूर्वी दिल्ली में सोमवार को सीएए को लेकर दो गुटों में झड़प के बाद तनाव जारी है। कांस्टेबल समेत अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। आज भी हालात तनावपूर्ण हैं। सुबह-सुबह पांच मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया गया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।