फेसबुक जल्द लाने जा रहा है धमाकेदार फीचर!

फेसबुक जल्द लाने जा रहा है धमाकेदार फीचर!

अमेरिका की जानी मानी सोशल ​नेटवर्क कंपनी फेसबुक एक और नया फीचर जुड़ने वाला है। ये फीचर इससे पहले कंपनी की फोटो शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम में पिछले दिनों ही जोड़ी गई थी।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, इंस्टाग्राम के इस क्लोज फ्रेंड फीचर का एक्सपीरियंस अब फेसबुक में भी मिल पाएगा।

इस फीचर को बिल्ट-इन प्राइवेसी टूल के तौर पर पेश किया गया है, जिसकी वजह से आप अपने स्टेटेस को केवल अपने क्लोज फ्रेंड्स को ही शेयर कर सकते हैं। आप अपने क्लोज फ्रेंड लिस्ट में जिस फ्रेंड्स को रखते हैं, वो ही केवल आपके स्टेटस को देख सकेंगे।

अगर आपको नही पता तो बता दे कि इंस्टाग्राम के इस फीचर को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। इसकी मुख्य वजह ये है कि कई बार ऐसा होता है कि हम कोई स्टेटस या फोटोग्राफ अपनी फैमिली मेंबर्स और ऑफिस के बॉस को शेयर नहीं करना चाहते हैं।

इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने क्लोज फ्रेंड्स की एक लिस्ट बनाते हैं और अपने स्टेटेस को उन्हीं के साथ शेयर करते हैं।

इन दिनों सोशल मीडिया का बर्चस्व जिस तेजी से बढ़ा रहा है, उसको देखते हुए ये फीचर यूजर्स की पर्सनल लाइफ को सबसे साथ शेयर नहीं करेगा। फेसबुक के इस समय दुनिया भर में करोड़ों यूजर्स हैं और ये दुनिया की सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में से एक है।

जिस तरह से इंटरनेट का पेनिट्रेशन बढ़ता जा रहा है, फेसबुक के यूजर्स की संख्या भी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में इस फीचर के रोल आउट हो जाने की वजह से अब कोई भी अननोन यूजर्स आपकी पर्सनल लाइफ में दखल अंदाजी नहीं कर पाएंगे।

साथ ही साथ आप जिन फ्रेंड्स को अपने स्टेटस को नहीं दिखाना चाहते हैं, वो भी इन्हें नहीं देख पाएंगे।बता दे कि फेसबुक में ये फीचर फेवरेट्स के नाम से रोल आउट किया जा सकता है।

इस फीचर में आप अपने फेवरेट फ्रेंड्स को लिस्ट कर सकते हैं। इसके बाद आप कोई भी स्टेटस शेयर करेंगे तो केवल आपके फेवरेट फ्रेंड्स ही उसे देख सकेंगे। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल इस फीचर को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading