
कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के गुना से पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के महासचिव पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद अब प्रियंका गांधी वाड्रा अकेले ही मिशन 2022 संभालेंगी। प्रियंका गांधी को पूरे उत्तर प्रदेश का प्रभार सौंपा गया है।
ज़ी न्यूज़ पर छपी खबर के अनुसार, प्रियंका गांधी को प्रभारी बनाए जाने के बाद उत्तर प्रदेश के कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता काफी खुश हैं। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रदेश में एक प्रभारी होने से पार्टी को किसी भी तरह के फैसले लेने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा और इससे कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।
बता दें करीब 6 महीने पहले ही कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बहन प्रियंका गांधी को राष्ट्रीय महासचिव का कार्यभार सौंपा था और साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश की भी जिम्मेदारी दी थी।
वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. ऐसे में अब जब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है तो कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को पूरे उत्तर प्रदेश की कमान सौंप दी है।
This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source