पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की SPG सुरक्षा हटाई गई!

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की SPG सुरक्षा हटाई गई!

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की एसपीजी सुरक्षा हटा दी गई है। गृह मंत्रालय की ओर से यह कदम उठाया गया है। हालांकि अब उन्‍हें जेड प्‍लस सुरक्षा मिली है। गृह मंत्रालय की ओर से इस पर कहा गया है कि यह समय-समय पर होने वाली सामान्‍य प्रक्रिया है।

ज़ी न्यूज़ पर छपी खबर के अनुसार, यह सुरक्षा एजेंसियों के प्रोफेशनल आकलन और खतरे पर आधारित होने वाली प्रक्रिया है। गृह मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की जेड प्‍लस सुरक्षा जारी रहेगी।

बता दें कि केंद्र सरकार ने पिछले दिनों कुछ सांसदों की सुरक्षा व्‍यवस्‍था घटाने का फैसला लिया था। सरकार के इस फैसले से 1300 से अधिक कमांडो इस ड्यूटी से कार्यमुक्‍त हुए थे। गृह मंत्रालय ने 350 वीआईपी लोगों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की थी।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں