पुरानी दिल्ली स्टेशन के बाहर मुस्लिम युवक की पिट-पिट कर हत्या !

पुरानी दिल्ली स्टेशन के बाहर मुस्लिम युवक की पिट-पिट कर हत्या !

देश की राजधानी दिल्ली  में मोब लिंचिंग का मामला सामने आया है. खबर के मुताबिक पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर दुकानदारों ने क़ारी ओवैस नाम के मुस्लिम युवक को हेडफोंस को लेकर बहस के बाद पिट- पिट कर मौत के घाट उतार दिया .

द क्विंट की रिपोर्ट के मुताबिक 26 अगस्त की रात पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के एग्जिट गेट पर यूपी के शामली के रहने वाले कारी ओवैस को बुरी तरह से पीटा गया. इसके बाद पीड़ित को दिल्ली के अरुणा आसफ अली अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

हालांकि, दिल्ली पुलिस ने शुरूआती जांच के आधार पर कहा है ये कि इसमें कोई कम्यूनल एंगल नहीं है. पुलिस का कहना है कि हाथापाई हुई जरूर थी, लेकिन इससे शख्स की मौत नहीं हुई. फिलहाल, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

ओवैस पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरा था. बताया जा रहा है कि उसका स्टेशन पर पटरी लगाने वाले कुछ युवकों से झगड़ा हो गया था. दरअसल, पटरी पर युवक मोबाइल की एसेसरीज बेच रहे थे. कारी ओवैस ने एक पटरी वाले से लीड खरीदी थी लेकिन बाद में सामान वापस करने को लेकर झगड़ा हो गया.

कारी ओवैस ने मोबाइल की लीड को पैकिंग से निकाल लिया था जिसके बाद दुकानदार ने लीड वापस लेने से मना कर दिया. दुकानदार ने कहा कि सामान खोल दिया है और अब इसे वापस नहीं लेंगे. लेकिन कारी सामान वापस करने पर अड़ा हुआ था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया.

पुलिस के मुताबिक  इसमें कोई कम्यूनल एंगल नहीं है. हिरासत में लिए गए दुकानदारों की पहचान, लल्लन और आयुब अलियास सरफराज के रूप में हुई है.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں