
भारत के अनुच्छेद 370 के पहले खंड को छोड़कर बाकी खंडों को समाप्त करने के बाद से ही पाकिस्तान की बौखलाहट देखने को मिल रही है।
पहले उसने भारत के साथ अपने व्यापारिक और कूटनीतिक रिश्तों को कम कर दिया। अब एक कदम आगे बढ़ते हुए उसने दोनों देशों के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस की सेवाओं को निरस्त कर दिया है।
अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, यह जानकारी पाकिस्तानी मीडिया ने दी है। अटारी में मुसाफिर फंसे हुए हैं। ट्रेन बुधवार रात को पुरानी दिल्ली से यात्रियों को लेकर गई थी। पाकिस्तान ने ट्रेन के क्रू मेंबर को नहीं भेजा है।
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source