पाकिस्तान ने रोका भारत के साथ व्यापार,भारतीय राजदूत को भेजेगा वापस,जानिए क्या होगा इसका असर ?

नई दिल्ली: भारत पाकिस्तान के रिश्तों के बीच एक बार फिर खाई गहरी होती हुई दिखाई दे रही है,जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाली धारा 370 के हटाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाहट का शिकार है,प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी अपने सदन में इस पर जमकर भड़ास निकाली थी।

पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान ने ताबड़तोड़ मीटिंग के बाद ने भारत के साथ द्विपक्षीय कारोबार को खत्म करने का फैसला लिया है. साथ ही पाकिस्तान में स्थित भारतीय दूतावास से भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया को भारत वापस भेजने का निर्णय लिया है।

इसी के साथ पाकिस्तान ने फैसला लिया है कि वह जम्मू कश्मीर के मसले को लेकर संयुक्त राष्ट्र जाएगा. वहीं, बौखलाहट में पाकिस्तान ने 15 अगस्त यानी भारत के स्वतंत्रता दिवस को काला दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया है. पाकिस्तान (Pakistan) ने कहा है कि वह भारत के साथ रिश्ते की समीक्षा करेगा. बुधवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने नेशनल सिक्योरिटी कमिटी (NSC) की बैठक बुलाई थी, जिसमें ये फैसले हुए।

पाकिस्तान ने बौखलाहट में उठाए ये 7 कदम

1. पाकिस्तान ने भारत के साथ कूटनीतिक संबंधों के दर्जे को घटा दिया है.
2. भारत के साथ द्विपक्षीय समझौते की समीक्षा करने का फैसला लिया है.
3. जम्मू कश्मीर के मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र और उसके सिक्योरिटी काउंसिल में उठाएगा पाकिस्तान.
4. पाकिस्तान ने इस बार के स्वतंत्रता दिवस 14 अगस्त को कश्मीर के लोगों के नाम समर्पित किया है.
5. भारत के स्वतंत्रता दिवस (15 अगसत) को काला दिवस के रूप में मनाएगा.
6. पाकिस्तान ने अपने सभी कूटनीतिक माध्यमों को निर्देश दिया है कि वह भारत के क्रूर और जम्मू कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघन के मसले को दुनिया भर में उठाने को कहा है.
7. प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपनी सेना को सतर्कता जारी रखने का निर्देश दिया है।

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading