
पाकिस्तान के प्रधान मंत्री इमरान ख़ान ने कहा है कि इस्लामाबाद कभी भी इजरायल को मान्यता नहीं देगा। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि अतिग्रहणकारी ज़ायोनी शासन के संबंध में इस्लामाबाद का दृष्टिकोण नहीं बदला है और कुछ पश्चिमी मीडिया में ज़ायोनी शासन से पाकिस्तान के कूटनैतिक संबंध क़ायम होने की संभावना पर आधारित बातें अफ़वाह व बेबुनियाद हैं।
पार्स टुडे डॉट कॉम के अनुसार, पाकिस्तानी प्रधान मंत्री ने ज़ायोनी शासन के अतिग्रहण की ओर इशारा करते हुए कहा कि क़ुद्स की राजधानी वाली एक स्वाधीन फ़िलिस्तीनी सरकार का गठन ही फ़िलिस्तीन की समस्या का हल है।
अभी हाल में कुछ पश्चिमी मीडिया ने पाकिस्तान और ज़ायोनी शासन के बीच आधिकारिक संबंध क़ायम होने पर आधारित अफ़वाह फैलायी थी, लेकिन इस्लामाबाद ने बल दिया कि वह इस शासन को किसी भी तरह आधिकारिक रूप से मान्यता नहीं देगा।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source