नॉर्थ कोरिया ने फिर किया खतरनाक बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण!

नॉर्थ कोरिया ने फिर किया खतरनाक बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण!

तीन वर्ष के बाद उत्तर कोरिया ने एक बार वापस बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है

गुरुवार को नॉर्थ कोरिया की तरफ से एक आधिकारिक बयान जारी किया गया है, जिसमें अंडरवाटर बैलेस्टिक मिसाइल के परीक्षण के बारे में अवगत कराया गया है।

उत्तर कोरिया की तरफ से इस मिसाइल परिक्षण को अमेरिका पर दबाव डालने का एक हथकंडा बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि दोनों देशों के बीच हाल ही में बैठक को लेकर सहमति बनी थी।

न्यूज़ ट्रैक हिन्दी पर छपी खबर के अनुसार, ये एक नए तरह की सबमरीन-लॉन्च्ड बैलेस्टिक मिसाइल (SLBM) का सफल परीक्षण है। कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (KCNA) की रिपोर्ट में बताया गया है कि एकेडमी ऑफ डिफेंस साइंस ने पुकगुकसोंग-3 नाम की नए किस्म की बैलेस्टिक मिसाइल का वर्टिकल मोड में देश की पूर्वी वोनसान खाड़ी में टेस्ट किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रक्षेपण से वैज्ञानिक और तकनीकी रूप से नए तरह से डिजाइन की गई बैलेस्टिक मिसाइल के सामरिक और तकनीकी सूचकांकों की पुष्टि हुई और इससे पड़ोसी राष्ट्रों की सुरक्षा पर कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ा है.

नॉर्थ कोरिया की ये SLBM मिसाइल पानी के भीतर से ही लगभग 500 किमी. की दूरी तक तबाही मचा सकती है। इतना ही नहीं इसे यदि सटीकता से दागा जाए तो इस दूरी को 1500 किमी. तक बढ़ाया जा सकता है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading