
नवरात्रि के दौरान डीजे बजने को लेकर भोपाल से भारतीय जनता पार्टी की सांसद साध्वी प्रज्ञा ने अब कोर्ट के आदेश के खिलाफ बयान दिया है
अपने कई विवादित बयानों पर घिर चुकीं भोपाल से भारतीय जनता पार्टी की सांसद साध्वी प्रज्ञा ने अब कोर्ट के आदेश के खिलाफ बयान दिया है। शुक्रवार को साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि नवरात्रि में देर रात तक डीजे और स्पीकर सब चलेंगे।
BJP MP Sadhvi Pragya refuses to obey court order, says speaker-DJ will run on Navratri @rashtrapatibhvn @SCofInd @PMOIndia @HMOIndia @CMMadhyaPradesh @MpPolice_ https://t.co/edlgATyQGg
— aadil (@masonsindia) September 29, 2019
देर रात तक डीजे और स्पीकर न बजाने के कोर्ट की गाइडलाइन पर साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि “क्या सारे नियम कायदे कानून क्या सिर्फ हिन्दुओं के लिए हैं। हम इसे नहीं मानेंगे।
लोकभारत पर छपी खबर के अनुसार, बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि कोई गाइडलाइन नहीं है, हमे कोर्ट का यह फैसला मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा कि कोई गाइडलाइंस नहीं हैं, जबतक पूजा है स्पीकर-डीजे चलेगा, अब कोर्ट को भी चुनौती देंगी।
गौरतलब है कि भोपाल से बीजेपी सांसद पहले भी कई बार विवादित बयान देकर घिर चुकी हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने मुंबई हमले में शहीद हुए तत्कालीन एटीएस चीफ हेमंत करकरे को लेकर विवादित टिप्पणी की थी।
इतना ही नहीं साध्वी प्रज्ञा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की प्रशंशा करते हुए भी विवादित बयान दिया था। साध्वी प्रज्ञा द्वारा विवादित बयान देने की श्रंखला यहीं समाप्त नहीं होती, हाल ही में साध्वी प्रज्ञा ने एक कार्यक्रम के सम्बोधन में कहा कि “हम नाली और शौचालय साफ़ करने के लिए सांसद नहीं बने हैं। आपका शौचालय साफ करवाने के लिए बिल्कुल नहीं बनाए गए हैं। हम जिस काम के लिए बनाए गए हैं, वह काम हम ईमानदारी से करेंगे।”
पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन के पश्चात आयोजित किये गए एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम में साध्वी प्रज्ञा ने विवादित बयान देते हुए कहा कि विपक्ष के जादू टोने से बीजेपी नेताओं की मौत हो रही है। साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि बहुत बुरा समय चल रहा है। विपक्ष एक ‘मारक शक्ति’ का प्रयोग आपकी (साध्वी प्रज्ञा ठाकुर) पार्टी (बीजेपी) और नेताओं के लिए कर रहा है।’
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source