दिल्ली हिंसा: मरने वालों की संख्या 18 हुई, प्रभावित इलाकों में सुरक्षा कड़ी, CCS की बैठक आज, NSA डोभाल होंगे शामिल

दिल्ली में नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थकों और विरोधियों के बीच हुई झड़प में अब तक दिल्ली पुलिस के हेड कांसटेबल रतन लाल समेत 18 लोगों की मौत हो चुकी है। 18 लोगों की मौत की पुष्टि गुरु तेग बहादुर अस्पताल ने की है। वहीं, इस झड़प में दर्जनों लोग घयाल हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। उधर, उत्तर पूर्वी दिल्ली में तनाव जारी है। तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में उत्तर पूर्वी दिल्ली में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

वहीं, आज सभी मेट्रो स्टेशन खुले हैं। तनाव को देखते हुए जाफराबाद और मौजपुर-बाबरपुर समेत कई मेट्रो स्टेशन तीन दिन तक बंद रखे गए थे। लेकिन आज सभी स्टेशनों को पूरी तरह से खोल दिया गया है।

दिल्ली में मौजूदा हालात पर गृह मंत्री 24 घंटे के भीतर तीन बैठके कर चुके हैं। आज सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक होगी। इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल भी शामिल होंगे।

खबरों के मुताबिक, एनएसए अजीत डोभाल को दिल्ली हिंसा को नियंत्रण में लाने का प्रभार दिया गया है। वह स्थिति के बारे में पीएम और मंत्रिमंडल को आज जानकारी देंगे। एनएसए ने कल रात जाफराबाद, सीलमपुर और उत्तर पूर्वी दिल्ली के अन्य हिस्सों का दौरा किया जहां उन्होंने विभिन्न समुदायों के नेताओं के साथ बातचीत की।

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading