दिल्ली हिंसा पर लोकसभा और राज्यसभा में भारी हंगामा, दोनों सदन की कार्यवाही स्थगित!

दिल्ली हिंसा पर लोकसभा और राज्यसभा में भारी हंगामा, दोनों सदन की कार्यवाही स्थगित!

दिल्ली हिंसा को लेकर कांग्रेस सहित विपक्ष दल लगातार संसद में हंगामा मचाया। उनका कहना है प्रधानमंत्री आकर इस संबंध में जवाब दें।

 

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो जाने के साथ ही विपक्ष ने दिल्ली हिंसा को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया है। दिल्ली हिंसा को लेकर कांग्रेस लगातार अमित शाह के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

 

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जवाब दो के भी नारे लग रहे हैं। कुछ सासंद बैनर लेकर वेल तक पहुंच गए हैं। कांग्रेस समेत दूसरे विपक्षी दल के नेता दिल्ली हिंसा पर सदन में हंगामा कर रहे हैं।

 

सदन में ‘अमित शाह इस्तीफा दो’, ‘जवाब दो जवाब’ दो, प्रधानमंत्री जवाब दो के नारे लग रहे हैं। कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने कहा कि प्रधानमंत्री दिल्ली दंगों पर चुप्पी साधे हुए हैं।

 

प्रधानमंत्री को सदन में आकर इस पर बोलना चाहिए। हम अमित शाह के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इसके बाद दोनों सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

 

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading