दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे टी-20 में भारत को 9 विकेट से हराया , सीरीज 1-1 से बराबर

दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे टी-20 में भारत को 9 विकेट से हराया , सीरीज 1-1 से बराबर

दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को बेंगलुरु में खेले गए तीसरे और निर्णायक टी-20 मैच में भारत को 9 विकेट से मात देकर तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है. इस सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था. इसी के साथ ही भारत ने अपनी धरती पर पहली बार दक्षिण अफ्रीका को टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में हराने का मौका गंवा दिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवा कर 134 रन बनाए और साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 135 रनों का लक्ष्य रखा. जवाब में साउथ अफ्रीका ने 16.5 ओवर में 1 विकेट गंवा कर 140 रन बना लिए और भारतीय टीम को हरा दिया.

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 134 रनों पर रोका

दक्षिण अफ्रीका ने अपने गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर भारत को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवा कर 134 रन बनाए और साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 135 रनों का लक्ष्य रखा. भारत के लिए शिखर धवन ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए. धवन ने अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के जमाए. इसके अलावा रवींद्र जडेजा-ऋषभ पंत ने 19-19 रन बनाए.

दक्षिण अफ्रीका के लिए कैगिसो रबाडा ने तीन, ब्योर्न फोर्टिन और ब्यूरेन हैंड्रिक्स ने दो-दो जबकि तबरेज शम्सी ने एक विकेट लिया. भारत के लिए शिखर धवन और रोहित शर्मा पारी की शुरुआत करने के लिए उतरे, लेकिन रोहित शर्मा ज्यादा देर नहीं टिक पाए और 9 रन बनाकर ब्यूरेन हेंड्रिक्स की शिकार बने. आठवें ओवर में भारत को दूसरा झटका लगा जब शिखर धवन तबरेज शम्सी की गेंद पर तेम्बा बावूमा को कैच थमा बैठे.

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading