
तेलंगाना के निर्मल जिले के भैंसा नगर में दो समूहों के बीच झड़प के दौरान पथराव में तीन पुलिस अधिकारियों समेत करीब 11 लोग घायल हो गए।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि रविवार रात को मोटरसाइकिलों से साइलेंसर हटाने को लेकर एक मामूली सी बात पर दो समुदायों के बीच बहस हो गई। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे पर हमला, पथराव और आगजनी की।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू करके हालात काबू किए।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस दौरान तीन पुलिस अधिकारियों समेत कुल 11 लोग घायल हुए जिनमें से 10 को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
उन्होंने कहा कि हालात अब काबू में हैं और पुलिस हालात पर नजर रख रही है।
This post appeared first on The Siasat.com