
सतना: मध्य प्रदेश के ज़िला सतना में ट्रैक्टर और मोटर साईकिल की आमने सामने हुई टक्कर से दो नौजवानों की मौत हो गई । पुलिस सुत्रो के मुताबिक़ कोटर थाना इलाके के कोटर धार कुंडी शाहराह पर गाव टिकरी के नज़दीक कल देर शाम एक मोटर साईकिल पर जा रहे अनू सोंधिया (19) और राहुल सोंधिया (21) को सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी । हादसे में एक नौजवान की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरे ने ज़िला अस्पताल में ईलाज के दौरान देर रात दम तोड़ दिया।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source