
ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने कहा कि प्रदेश में यदि इस बार उनकी पार्टी की सरकार बनती है तो राज्य के मदरसों में पढऩे वाले बच्चों को भी मिड डे मील उपलब्ध कराया जाएगा।
डेली न्यूज़ पर छपी खबर के अनुसार, महतो ने मंदार में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र की जनता ने कई सांसद और विधायकों को चुन कर भेजा, लेकिन इलाके के विकास के लिए कोई भी एक मजबूत विचार के साथ आगे नहीं बढ़ा।
उन्होंने कहा कि पार्टी उम्मीदवार हेमलता उरांव ने इस इलाके में रहने वाले गरीबों के हित के लिए पिछले कई वर्षों से सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। उन्होंने लोगों ने पार्टी प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
आजसू सुप्रीमो ने कहा कि उनकी पार्टी हमेशा महिलाओं के सम्मान के लिए खड़ी रही है और इस चुनाव में भी महिलाओं और अल्पसंख्यकों को अधिक से अधिक टिकट दिए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की सरकार में प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी का शासन समाप्त हो जाएगा।
वहीं झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए सात दिसंबर को दूसरे चरण के तहत 20 सीटों पर होने वाले मतदान में 231 पुरुष और 29 महिला उम्मीदवारों समेत कुल 260 चुनावी मैदान में है। दूसरे चरण में जिन सीटों पर चुनाव होंगे, उनमें बहरागोड़ा, घाटशिला (सुरक्षित), पोटका (सु.), जुगसलाई (सु.), जमशेदपुर पूर्व, जमशेदपुर पश्चिम, सरायकेला (सु.), खरसावां (सु.), मंझगांव (सु.), जग्गनाथपुर (सु.), मनोहरपुर (सु.), चक्रधरपुर (सु.), तमाड़ (सु.), मंदार (सु.), तोरपा (सु.), खूंटी (सु.), सिसई (सु.), सिमडेगा (सु.) और कोलेबिरा (सु.) शामिल हैं। सभी सीटें रांची, सिमडेगा, खूंटी, गुमला, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम ङ्क्षसहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में फैली हुई हैं।
विधानसभा वार जमशेदपुर पूर्व और जमशेदपुर पश्चिम में अधिकतम 20 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि सरायकेला सीट पर केवल 07 प्रत्याशी ही चुनावी अखाड़े में हैं। वहीं, बेहरगोरा सीट पर प्रत्याशियों की संख्या 14, घाटशिला में 16, पोटका में 10, जुगसलाई में 10, कोलिबरा में 09, खरसावां में 16, चाईबासा में 13, मंझिगांव में 16, जगन्नाथपुर में 13, मनोहरपुर में 14, चक्रधरपुर में 12, तमाड़ में 17, मंदार में 13, तोरपा में 08, खूंटी में 11, सिसई में 10 और सिमडेगा में 11 है। इस चरण में जहां तक ??महिला उम्मीदवारों का सवाल है तो पोटका, चाईबासा और मनोहरपुर में अधिकतम तीन उम्मीदवार मैदान में है।
इस चरण के लिए भाजपा ने सभी 20 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं जिनमें 18 पुरुष और 2 महिलाएं, कांग्रेस के छह उम्मीदवार सभी पुरुष, आजसू के 12 उम्मीदवार जिनमें 10 पुरुष और 2 महिलाएं, झारखंड विकास मोर्चा के 20 उम्मीदवार शामिल हैं जिनमें 16 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कुल 14 प्रत्याशी इस चरण के लिए मैदान में उतारे हैं जिनमें 13 पुरुष और एक महिला शामिल हैं।
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source