
हैदराबाद: हैदराबाद में महिला डॉक्टर का शव मिलने के 24 घंटे के भीतर एक और महिला का अधजला शव बरामद हुआ है. डॉक्टर प्रियंका रेड्डी का गैंगरेप का मामला साइबराबाद पुलिस ने अभी सुलझाया ही था इस बीच हैदराबाद के शमसाबाद इलाके में ही और एक घटना सामने आई है, करीब 35 साल के एक महिला का जला हुआ शव बरामाद हुआ.
महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है. अज्ञात महिला की संदिग्ध हत्या उसी इलाके में (शमशाबाद) में हुई जहां महिला पशु चिकित्सक से 27 नवंबर को चार लोगों ने बलात्कार किया था और बाद में उसकी हत्या कर दी थी.
सहायक पुलिस आयुक्त अशोक कुमार गौड़ ने बताया कि पास से गुजर रहे कुछ लोगों ने जला हुआ शव देखा और पुलिस को इस बारे में सूचित किया. इसके बाद पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और शव को सरकारी अस्पताल भेजा गया. उन्होंने कहा कि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि क्या महिला ने स्वयं को आग लगाकर आत्महत्या की या उसकी हत्या की गई.
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source